Office Yoga: ऑफिस योगा (yoga at work) काम के दौरान एनर्जी लेवल बढ़ाने और लगातार बैठे रहने के कारण हुए बैक पेन और शोल्डर पेन से छुटकारा पाने का सबसे अच्छा उपाय साबित हो सकता है. ऐसे कई स्ट्रेचिंग मूव्स हैं जिन्हें आप लगातार काम करने के बाद लिये गए ब्रेक के दौरान आजमा सकते हैं. इसके लिए न आपको कोई कॉम्प्लिकेटेड पोज बनानी पड़गी और न ही किसी तरह के फैंसी इक्यूपमेंट की जरूरत होगी. बस आपको चाहिए होगी थोड़ी सी एकाग्रता. तो बस कानों में लगा लें इयरबर्डस और अपने फेवरेट योगा (Yoga) प्लेलिस्ट के साथ सुकून की दुनिया में जाने के लिए हो जाएं तैयार. हम आपके साथ शेयर कर रहे हैं कुछ ऐसे योगा पोज जो आपके ब्रेक टाइम (Yoga in Work place)का आपको देंगे मैक्सिमम फायदे
ऑफिस में करें ये आसान योगासन (Easy Yoga Poses In Workplace)
1. प्राणायाम से करें शुरू
ऑफिस योगा पोज शुरू करने से पहले कुछ समय अपनी सांसों पर ध्यान दें. अपनी चेयर के फ्रंट एज पर बैठें ताकि आपके कान और हिप स्ट्रेट लाइन में हों, घुटने हिप के सीध में और पैर फर्श पर पूरी तरह फ्लैट रखें. अब आंखें बंद करें और आराम से सांस लें, थोड़ी देर इस तरह रहने के बाद आप योगा पोज के लिए तैयार हो जाएंगे.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
2. सीटेड ट्विस्ट
यह ऑफिस में करने के लिए सबसे आसान पोज है. सीधे बैठकर सांस को अंदर खींचते हुए अपने हाथों को सिर ऊपर उठाए और सांस को छोड़ते हुए अपने दाएं ओर मुड़े, इस दौरान दोनों हाथों को दाई ओर के आर्मरेस्ट पर रखें. सांस छोड़ते हुए वापस आएं और फिर सांस लेते हुए यह मुद्रा बाएं ओर दोहराएं. हर बार पोज को 60 सेकेंड के लिए रखें.

Photo Credit: iStock
3. शोल्डर रोल्स
दिन भर स्क्रीन के सामने बैठने के कारण बैक में दर्द और उंगलियों परेशानी होने लगती है. ऐसे में आपको कंधे और छाती भी भारीपन महसूस होने लगता है. शोल्डर रोल्स पोज से इससे राहत मिलेगी. शोल्डर रोल्स पोज के लिए सांस को खींचते हुए अपने कंधों को कानों की तरफ उठाए और सांस छोड़ते हुए वापस आ जाए. इस मुद्रा को दस बार दोहराएं.
3. सीटेड क्रिसेंट मून पोज
अपनी चेयर पर बैठकर अपने हाथों को सिर के उपर ले जाए और दोनों हथेलियों को जोड़ लें. अब हाथ को दाएं तरफ झुकाएं और दो से तीन बार सांस लें. अब मुद्रा को बाएं ओर दोहराएं. इस पोज से बॉडी के दोनों साइड की मसल्स को आराम मिलेगा.
कब्ज, एसिडिटी या ब्लोटिंग, पाचन से जुड़ी हर समस्या का समाधान हैं ये 3 योगासन
4. स्ट्रोक पोज
पूरे दिन बैठ कर काम करने के बाद चेयर से उठना मुश्किल साबित होता है. इसका कारण हिप के अकड़ जाना होता है. इससे राहत पाने के लिए स्ट्रोक पोज करें. इसके लिए अपने चेयर के सामने खड़े हो जाएं और एक पैर को घुटने से उठाएं और दूसरे हाथ से पकड़े. अब कुछ देर इसी अवस्था में सांस लें और फिर दूसरे पैर से मुद्रा को दोहराएं.
International Day of Yoga 2023: मजबूत हड्डियों के लिए योगासन
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं