विज्ञापन
This Article is From Sep 20, 2024

30 दिन का वेट लॉस चैलेंज: धुलधुली चर्बी होने लगेगी गायब, बस दूसरे दिन खाने में शामिल करें ये चीजें और 5 वर्कआउट

Weight Loss Challenge: इस 30 डे सीरीज में हम आपको बताएंगे कि अगले 30 दिनों में हर दिन आपको वेट लॉस के लिए क्या खाना है और कौन सी एक्सरसाइज करनी है. ये सीरीज का आज दूसरा दिन है. पहले दिन के लिए आप नीचे दिए गए लिंक पर जा सकते हैं.

30 दिन का वेट लॉस चैलेंज: धुलधुली चर्बी होने लगेगी गायब, बस दूसरे दिन खाने में शामिल करें ये चीजें और 5 वर्कआउट
आजकल की लाइफस्टाइल में अपने बढ़े हुए फैट को लेकर ज्यादातर लोग परेशान हैं.

Diet And Workout Plan For Weight Loss: वजन कम करने के लिए खुद को थोड़ा सा पुश करना बहुत जरूरी है. चाहे वह डाइट के मामले में हो या फिर एक्सरसाइज के लिए. हम सभी यहीं पर पीछे रह जाते हैं. आजकल की लाइफस्टाइल में अपने बढ़े हुए फैट को लेकर ज्यादातर लोग परेशान हैं और तेजी से वजन घटाने के उपायों की तलाश में हैं. अगर आप भी अपने बॉडी फैट से छुटकारा पाना चाहते हैं और फिटनेस को लेकर प्रतिबद्ध हैं, तो हम आपके लिए 30 डे वेट लॉस चैलेंज लेकर आए हैं. इस 30 डे सीरीज में हम आपको बताएंगे कि अगले 30 दिनों में हर दिन आपको वेट लॉस के लिए क्या खाना है और कौन सी एक्सरसाइज करनी है. ये सीरीज का आज दूसरा दिन है. पहले दिन के लिए आप नीचे दिए गए लिंक पर जा सकते हैं.

30 दिन का वेट लॉस चैलेंज: तेजी से वजन कम करने के लिए पहले दिन खाने में क्या शामिल करें? जानें वर्कआउट प्लान

वेट लॉस के लिए दूसरे दिन का डाइट प्लान | Diet Plan For The Second Day For Weight Loss

नाश्ता: ग्रीक योगर्ट और फलों के साथ चिया पुडिंग.
स्नैक: चेडर चीज और एक सेब
लंच: पोक बाउल, ब्राउन राइस, मिक्स वेजिटेबल और तिल के साथ फिश (या टोफू)
स्नैक: ट्रेल मिक्स
डिनर: साबुत अनाज पास्ता के साथ परोसा गया पेस्टो झींगा और ब्रोकली

दूसरे दिन करें ये वर्कआउट:

  • जंपिंग जैक (10 सेकंड के लिए 5 बार)
  • बर्पीज (30 सेकंड के लिए 2 बार)
  • माउंटेन क्लाइंबर्स (25 सेकंड के लिए 10 बार)
  • रेस्ट
  • सीढ़ियां चढ़ना.

वजन घटाने के लिए एक सरल टिप है:

अपने खाने में फाइबर वाली डाइट शामिल करें. फल, सब्जियां और साबुत अनाज आपके पेट को लंबे समय तक भरा रखते हैं, जिससे बार-बार भूख नहीं लगती. इसके साथ नियमित रूप से व्यायाम करें और पर्याप्त पानी पिएं. यह आदतें वजन घटाने में मददगार साबित होती हैं.

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

लेखक के बारे में
img
अवधेश पैन्यूली
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
30 Day Weight Loss Challenge, Weight Loss Foods, Effective Workouts, Second Day Diet Tips, Foods For Weight Loss, Weight Loss Exercises, Healthy Diet Plan, 5 Effective Workouts, 30 Day Fitness Plan, Lose Weight Fast, Weight Loss Challenge, Weight Loss Routine
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com