विज्ञापन

डॉक्टर ने बताए सबसे खराब 5 कुकिंग ऑयल, कहीं आपकी रसोई में तो नहीं इनमें से कोई?

क्या आपकी रसोई में इन 5 तेलों में से कोई भी इस्तेमाल किया जाता है? अगर हां, तो बदल लें ये आदत. नहीं तो शरीर को हो सकते हैं कई बड़े नुकसान. डॉक्टर से जानें कौन सा तेल नहीं खाना चाहिए.

डॉक्टर ने बताए सबसे खराब 5 कुकिंग ऑयल, कहीं आपकी रसोई में तो नहीं इनमें से कोई?
गलती से भी इस Oil में खाना मत बनाना
NDTV

Kaun Sa Tel Nahin Khana Chahie: कई बार लोगों को लगता है कि बाहर का खाना खाने से शरीर को नुकसान पहुंच सकता है, लेकिन क्या आप जानते हैं आपकी रसोई में रखे ये 5 तेल भी शरीर में कई बीमारियों का घर बन सकते हैं? जी हां, आपने बिल्कुल सही सुना. हाल ही में डॉ. शालिनी सिंह सलुंके, जनरल फिजिशियन, कंसल्टेंट फिजिशियन और डायबिटोलॉजिस्ट ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इन्हीं 5 तेलों के बारे में बताया है.

चलिए डॉ. शालिनी से जानते हैं वो 5 कुकिंग ऑइल कौन से हैं, जिन्हें आपको अपनी रसोई में बिल्कुल नहीं रखना चाहिए.

यहां देखिए वीडियो...

खाने का सबसे खराब तेल कौन सा है? | Sabse Kharab Tel Kaun Sa Hai

वनस्पति घी

डॉक्टर शालिनी का कहना है कि वनस्पति घी में ट्रांसफैट की मात्रा बहुत ज्यादा पाई जाती है, जो हार्ट से जुड़ी बीमारियों की बड़ी वजह बन सकती है. जिन लोगों को पहले से दिल से जुड़ी समस्याएं हैं उन्हें इस घी का सेवन करने से बचना चाहिए.

बार-बार गरम किया हुआ तेल

कई बार लोग एक ही तेल को बार-बार गरम करके इस्तेमाल करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं ये आपकी सेहत को कितना नुकसान पहुंचा रहा है? डॉक्टर शालिनी का कहना है बार-बार गरम किया हुआ तेल इस्तेमाल करने से कैंसर का खतरा बढ़ सकता है.

पाम ऑयल

पैकेट वाली चीजों में पाम ऑयल का सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है. ऐसे में अगर आप पैकेट वाली चीजों के शौकीन हैं, तो आज से बदल लें अपनी आदत क्योंकि ये आपके कोलेस्ट्रॉल को तेजी से बढ़ा सकता है.

सोयाबीन का तेल

डॉक्टर शालिनी आगे बताती हैं कि अगर आप सोयाबीन के तेल का सेवन ज्यादा या बार-बार करते हैं, तो इसमें पाया जाने वाला ओमेगा-6 फैटी एसिड नसों में जमा खराब कोलेस्ट्रॉल के रिस्क को बढ़ा सकता है. 

कोई भी रिफाइंड ऑयल

डॉक्टर शालिनी का मानना है कोई भी रिफाइंड ऑयल आपकी सेहत के लिए अच्छा नहीं है. इसलिए इसका इस्तेमाल करने से बचना चाहिए.

इसे भी पढ़ें: शराब-सिगरेट की बढ़ती लत पर PM मोदी का बड़ा फैसला, जानें नशा युवाओं के शरीर को कितना नुकसान पहुंचा रहा है

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Worst Oil For High Cholesterol, 5 Worst Oils For Fatty Liver, Worst Oil For Deep Frying
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com