संयुक्त राज्य अमेरिका (United States) में एक 11 साल के लड़के की टखने की चोट उसकी मौत की वजह बन गई. दरअसल, जेसी ब्राउन नाम के बच्चे को ट्रेडमिल में दौड़ते समस एंकल में चोट लगी थी और यह चोट उसकी मौत का कारण बन गई. वह मांस खाने वाले बैक्टीरिया, जिसका वैज्ञानिक नाम 'नेक्रोटाइजिंग फासिसाइटिस' (A Streptococcus (group A strep) की चपेट में आ गया था.
जेसी ब्राउन नाम के लड़के के परिवार वालों ने फॉक्स न्यूज को बताया कि वह पांचवीं कक्षा में पढ़ता था और हेल्दी लड़का था और चोट लगने से पहले वह मोटोक्रॉस की सवारी भी करता था.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कुछ हफ्ते पहले, ट्रेडमिल में दौड़ते समय उसके टखने में चोट लग गई थी. कुछ दिनों बाद, उसके परिवार को पता चला कि उसका पूरा पैर धब्बेदार, बैंगनी और लाल रंग के निशानों से भरा हुआ है. उन्होंने तुरंत डॉक्टर को दिखाया जहां उन्होंने बताया कि जैसी ब्राउन को ग्रुप ए स्ट्रेप संक्रमण है, जो मांस खाने वाले बैक्टीरिया में विकसित हो गया है. जो उसके दिमाग में सूजन का कारण बने और अंत में उसकी मौत का भी.
इस बात का पता लगते ही ब्राउन को इंटेसिव केयर यूनिट यानी आईसीयू में भर्ती कराया गया.
क्या आप भी चने भिगोने के बाद फेंक देते हैं उसका पानी, फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान
जेसी ब्राउन के चचेरे भाई मेगन ब्राउन ने कहा, " ट्रे़डमिल पर दौड़ते समय उसके पैर में चोट लगी थी और संभवत: वहीं इस संक्रमण ने उस पर हमला किया होगा."
ऑरलैंडो के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. कैंडिस जोन्स के अनुसार, हाल ही में संयुक्त राज्य अमेरिका में बच्चों के बीच इनवेसिव स्ट्रेप-ए (Invasive strep-a cases) के मामलों में काफी वृद्धि देखने को मिली है.
आंत को स्वस्थ रखने के लिए करें इन 7 Drinks का सेवन, कई परेशानियों से होगा बचाव
ग्रुप-ए स्ट्रेप वही बैक्टीरिया है, जो स्ट्रेप थ्रोट का कारण बनता है. डॉ. जोन्स ने फॉक्स न्यूज को बताया कि ज्यादातर मामले उतने गंभीर नहीं होते हैं, लेकिन बहुत ही दुर्लभ मामलों में यह द्वितीयक संक्रमण यानि की मांस खाने की बीमारी का कारण बन सकता है. उन्होंने कहा कि इस बीमारी के लक्षणों में सूजन, लालिमा, दुर्गंध और बुखार आना शामिल हैं.
ग्रुप ए स्ट्रेप्टोकोकस (ग्रुप ए स्ट्रेप) नामक बैक्टीरिया कई अलग-अलग संक्रमण पैदा कर सकता है. सीडीसी के अनुसार, ये संक्रमण मामूली बीमारियों से लेकर बहुत गंभीर और घातक बीमारियों तक के लिए जिम्मेदार हो सकते हैं.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं