Weather Today in Haryana: उत्तर भारत में पिछले कई दिनों से जारी भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप से परेशान लोगों को बड़ी राहत मिली है. शुक्रवार दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट बदली और आसमान में काले बादलों ने डेरा डाल लिया. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अभी-अभी एक 'इमरजेंसी वेदर अलर्ट' जारी किया है, जिसके अनुसार अगले 2 से 6 घंटे दिल्ली-NCR और हरियाणा के कई जिलों के लिए बेहद गंभीर रहने वाले हैं.
Unexpected massive thunderstorms triggered by WD over Haryana and Delhi NCR. Next 2-6 hours are critical for Delhi NCR weather as new thunderstorm continue to form. Stay Safe. pic.twitter.com/36HCOZGs5a
— 🔴All India Weather (@allindiaweather) April 17, 2026
पश्चिमी विक्षोभ के असर से आसमान में छाया काले बादलों का डेरा
मौसम विभाग के अनुसार, एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के कारण वायुमंडल में भारी उथल-पुथल मची है. सैटेलाइट तस्वीरों से पता चला है कि हरियाणा के ऊपर बादलों का एक विशाल समूह विकसित हुआ है, जो अब तेजी से दिल्ली की सीमा की ओर बढ़ रहा है. कम दबाव का क्षेत्र बनने से लगातार नए थंडरस्टॉर्म बन रहे हैं, जिससे बारिश का सिलसिला रुक-रुक कर लंबे समय तक चल सकता है.
इन इलाकों के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी
मौसम विभाग के जरिए शुक्रवार को अगले 6 घंटो के लिए मौसम केंद्र चंड़ीगढ़ ने शाम को प्रदेश के 10 जिलों में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. जिसमें फरीदाबाद, गुरुग्राम, चरखी दादरी, भिवानी, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, हिसार, सोनीपत और पानीपत शामिल है.
तात्कालिक पूर्वानुमान हरियाणा :17/04/2026 15:44:2) फरीदाबाद, गुरुग्राम, चरखी दादरी, भिवानी, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, हिसार, सोनीपत, पानीपत, करनाल, जींद, कैथल, में मेघगर्जन / आकाशीय बिजली / अचानक तेज हवाएं/ आंधी(40-60 KMPH) की संभावना pic.twitter.com/aUsHyDVsiy
— IMD Chandigarh (@IMD_Chandigarh) April 17, 2026
तेज हवाएं और बिजली की चेतावनी
इस मौसमी बदलाव के दौरान 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी और मध्यम तूफान आने की संभावना है. विभाग ने भारी बिजली गिरने की भी आशंका जताई है, इसलिए लोगों को सलाह दी गई है कि खराब मौसम के दौरान पेड़ों और बिजली के खंभों के नीचे शरण न लें.
18 और 19 अप्रैल को भी भारी बारिश का अलर्ट
राहत की बात यह है कि यह बदलाव केवल आज तक सीमित नहीं है. मौसम विभाग ने पहले ही पूर्वानुमान जताया था कि 18 और 19 अप्रैल को भी हरियाणा और दिल्ली-NCR में भारी बारिश के आसार बने रहेंगे. इससे तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जाएगी और लोगों को चिलचिलाती गर्मी से निजात मिलेगी.
यह भी पढ़ें: दिल्ली के कई इलाकों में बारिश ने गर्मी से दिलाई राहत, IMD ने जारी किया है अलर्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं