विज्ञापन

Haryana: RTA टीम की 'लाइव जासूसी' करते थे मुर्सलीन और खालिद, व्हाट्सएप पर लोकेशन लीक कर साथियों को करते थे चौकन्ना

Haryana News: अंबाला में रीजनल ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी (RTA) की टीम की लोकेशन ट्रेस करने के मामले में दो आरोपियों को हापुड़ से गिरफ्तार किया गया है.

Haryana: RTA टीम की 'लाइव जासूसी' करते थे मुर्सलीन और खालिद, व्हाट्सएप पर लोकेशन लीक कर साथियों को करते थे चौकन्ना
Ambala News
NDTV

Ambala News: अंबाला में रीजनल ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी (RTA) की टीम की लोकेशन ट्रेस कर उसे व्हाट्सएप ग्रुप्स पर लीक करने वाले एक गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है. जिला परिवहन अधिकारी (DTO) सह सचिव सुशील कुमार की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए लाल कुर्ती पुलिस चौकी की टीम ने उत्तर प्रदेश के हापुड़ से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए चलता था खेल

दरअसल, बीते दिनों जब RTA अंबाला चेकिंग टीम बस स्टैंड के पास ट्रकों की चेकिंग कर रही थी. उस दौरान अधिकारियों ने पाया कि आरोपी आरटीए टीम की लाइव लोकेशन अपने साथियों को शेयर कर रहे थे जिससे उन्हें पता चल सके के चेकिंग टीम कहां पर मौजूद है.

आरटीए टीम ने पुलिस को दी शिकायत

 मामला संज्ञान में आते ही आरटीए कम डीटीओ सुशील कुमार ने इसकी शिकायत थाना पड़ाव पुलिस में दी. शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुरसलीन और खालिद अहमद वासी हापुड़ के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी.

ग्रुप एडमिन को पुलिस ने किया गिरफ्तार

लाल कुर्ती पुलिस चौकी इंचार्ज राजेंद्र लाल ने बताया कि 8 अप्रैल को मामला दर्ज होने के बाद पुलिस टीम ने तकनीकी इनपुट के आधार पर दबिश दी. पुलिस ने मुख्य आरोपी मुर्सलिम और ग्रुप एडमिन खालिद को हापुड़ से गिरफ्तार कर लिया है. पकड़े गए दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया है.

चौकी इंचार्ज ने यह भी खुलासा किया कि इस तरह के मामले पहले भी सामने आ चुके हैं, जिनमें कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया था. पुलिस अब इस ग्रुप से जुड़े अन्य बस और ट्रक चालकों की कुंडली भी खंगाल रही है.

यह भी पढ़ें; सिवान सिविल कोर्ट को फिर बम से उड़ाने की मिली धमकी, जज की ईमेल आईडी पर आया था धमकी भरा संदेश

लेखक के बारे में
img
Ankur Kapoor
Correspondent
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ambala News, Ambala, Haryana News, Haryana, Haryana Transport Department
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com