विज्ञापन

Haryana: टीचर पत्नी की बेरहमी से हत्या, पति ने सीने पर प्रेस से वार कर घोंटा गला

Haryana News: हिसार के सेक्टर 13 में एक पति ने घरेलू झगड़े के बादअपनी पत्नी सोनिया की गला घोंटकर हत्या कर दी, दहेज प्रताड़ना के आरोप सामने आए हैं. पढ़िए संयम जैन की ये रिपोर्ट.

Haryana: टीचर पत्नी की बेरहमी से हत्या, पति ने सीने पर प्रेस से वार कर घोंटा गला
आरोपी सौरभ पत्नी सोनिया के साथ
NDTV

Hisar Crime News: हरियाणा के जिले हिसार से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है.जब एक व्यक्ति ने अपनी ही पत्नी की नृशंस हत्या कर दी. मामला शहर के पॉश इलाके सेक्टर-13 का है. जहां शुक्रवार शाम एक पति ने अपनी पत्नी की बेहरमी से हत्या कर फरार हो गया. 

आपसी विवाद बना जानलेवा

पुलिस की जानकारी के अनुसार, सोनिया और उसके पति सौरभ के बीच पिछले काफी समय से घरेलू विवाद चल रहा था. शुक्रवार को दोनों के बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई कि हुई कि सौरभ ने आपा खो दिया. प्राथमिक जांच में सामने आया कि पहले गुस्से में पति ने पहले सोनिया की छाती पर प्रेस (इस्त्री) से वार किया और बाद में उसका गला दबा दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. वारदात को अंजाम देने के बाद वह घर से फरार हो गया.

घटना का खुलासा उस समय हुआ जब महिला द्वारा फोन नहीं उठाए जाने पर परिजन घर पहुंचे.  घर पहुंचे परिजनों ने जब अंदर का मंजर देखा, तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई. सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस और फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम ने मौके पर पहुंचकर सबूत इकट्ठा किए.

दहेज के लिए प्रताड़ना का आरोप

मृतका के परिजनों ने पुलिस को दी शिकायत में ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं. शिकायत के मुताबिक, शादी के बाद से ही सोनिया को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था. इस मामले में पुलिस ने पति सौरभ के अलावा उसके भाई, भाभी और सास को भी नामजद किया है. पुलिस ने सभी नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

परिवार में मचा मातम

परिवार में मचा मातम
Photo Credit: NDTV

8 साल पहले हुई थी शादी, एक बेटी भी है

जानकारी के मुताबिक, सोनिया की शादी करीब 8 साल पहले सेक्टर-13 निवासी सौरभ के साथ हुई थी. दोनों की एक छोटी बेटी है, जो फिलहाल परिजनों की देखरेख में है.घटना के बाद से परिवार में मातम पसरा हुआ है, वहीं बच्ची के सिर से मां का साया उठने से माहौल और भी गमगीन हो गया है.

पहले भी हो चुके थे विवाद

शिकायत में यह भी बताया गया है कि दंपत्ति के बीच पहले भी कई बार विवाद हो चुके थे. करीब तीन महीने पहले भी सौरभ ने गला दबाने की कोशिश की थी, जिस पर पंचायत के स्तर पर समझौता कराया गया था. बावजूद इसके हालात में कोई सुधार नहीं हुआ और अंततः यह विवाद हत्या तक जा पहुंचा.

पुलिस की कार्रवाई जारी

पुलिस का कहना है कि मामले में नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और मुख्य आरोपी सौरभ की तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही हैय फॉरेंसिक टीम के जरिए जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें: Bihar: समस्तीपुर में दुल्हन के घर अचानक रुकी शहनाई, दूल्हे को छोड़ लौटी बारात; जानें क्या है वजह

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Haryana News, Haryana, Haryana Crime News, Hisar News, Hisar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com