विज्ञापन

'मैं बार-बार कह रहा हूं', भुवनेश्वर कुमार कहां कर रहे हैं गलती, क्या करना चाहिए सुधार? पठान ने बताई बड़ी चूक

इरफान पठान ने भुवनेश्वर कुमार की गेंदबाजी पर अपना विचार साझा किया है. उनका है फिन एलन ने उनकी जिस गेंद पर पुल शॉट मारा था. वो उनका वो लेंथ नहीं है. उनका हिप के ऊपर नहीं जाने वाला लेंथ है. मैं बार-बार कह रहा हूं. उसको थोड़ा आगे लेंथ डालना चाहिए.

'मैं बार-बार कह रहा हूं', भुवनेश्वर कुमार कहां कर रहे हैं गलती, क्या करना चाहिए सुधार? पठान ने बताई बड़ी चूक
भुवनेश्वर कुमार

भारतीय टीम में लंबे समय बाद वापसी करने वाले तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के लिए न्यूजीलैंड दौरा किसी भयावह सपने की तरह गुजर रहा है. शुरुआती तीन मुकाबलों में ही वह 139 रन खर्च कर चुके हैं. इस बीच उन्हें महज एक सफलता हाथ नहीं लगी है. जिसके बाद पूर्व ऑलराउंडर खिलाड़ी इरफान पठान ने उनको लेकर अपना विचार साझा किया है. उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर बातचीत करते हुए कहा, 'भुवनेश्वर कुमार, अगर हम गेंदबाजी की बात करें तो फिन एलन ने जो उनकी गेंद पर पुल शॉट मारा था. वो उनका लेंथ नहीं है. उनका हिप के ऊपर नहीं जाने वाला लेंथ है. मैं बार-बार कह रहा हूं. उसको थोड़ा और आगे लेंथ डालना होगा. थोड़ा और रिस्क लेना पड़ेगा. मैनेजमेंट को ये याद दिलाना पड़ेगा कि तुम स्विंग गेंदबाज है.  तुम थोड़ा ओवर पिच भी डाल दोगे तो चलेगा. तुमको स्विंग मिलेगा.'

उन्होंने कहा, 'मेरे हिसाब से वह वहीं पर मिस आउट कर रहा है. इसी वजह से पहले तीन मुकाबलों में उनके आंकड़े सही नहीं हैं. एक और बात है. जब आप कमबैक करते हो. वह आसान नहीं होता है. भुवनेश्वर के लिए भी आसान नहीं हुआ है. हमारे फैंस को भी समझना होगा. जो लड़का खेल नहीं रहा है. वह सबसे अच्छा है. ऐसा होता नहीं है. जब आते हो ना. फिर आपको परफॉर्म करना पड़ता है. हो सकता है भुवी अगले मैच में परफॉर्म करे. मगर अभी तक तो आसान नहीं लग रहा है. क्योंकि आसान होता भी नहीं है. भुवनेश्वर कुमार की स्टोरी बहुत बढ़िया है. उसने बहुत साल इंतजार किया. सीनियर खिलाड़ी है. सीनियर फास्ट बॉलर है. मैं उम्मीद करता हूं अगले दो मुकाबलों में वह अच्छा प्रदर्शन करे. मगर बिल्कुल आसान नहीं है. इसमें कोई दो सवाल नहीं है.'

तीसरे टी20 मुकाबले में भी भुवनेश्वर कुमार की हुई कुटाई 

भुवनेश्वर कुमार का प्रदर्शन तीसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में भी कुछ खास नहीं रहा. भारतीय टीम की तरफ से उन्होंने कुल चार ओवरों की गेंदबाजी की. इस बीच 10 की इकोनॉमी से उन्होंने 40 रन खर्च कर दिए. मगर उन्हें कोई सफलता हाथ नहीं लगी. 

यह भी पढ़ें- 'उसको ड्रॉप करो', जो कहता है अभिषेक शर्मा को दिखाओ बाहर का रास्ता, उसी पर फायर हुए पठान, बोले- फियरलेस हिटर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, New Zealand, Irfan Khan Pathan, Bhuvneshwar Kumar Singh, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com