विज्ञापन

HCS Exam 2026: फरीदाबाद में पकड़ा गया 'मुन्नाभाई', विशाल कुमार की जगह मानव दे रहा था एग्जाम

फरीदाबाद में HCS 2025 परीक्षा के दौरान सेक्टर-7C के परीक्षा केंद्र पर फर्जी कैंडिडेट पकड़ा गया. पुलिस ने रोहतक निवासी मुन्नाभाई और असल उम्मीदवार विशाल कुमार को गिरफ्तार किया है. पढ़िए जितेंद्र की ये रिपोर्ट.

HCS Exam 2026:  फरीदाबाद में पकड़ा गया 'मुन्नाभाई', विशाल कुमार की जगह मानव दे रहा था एग्जाम
HPSC HCS Exam Munnabhai Caught in Faridabad
NDTV

  HCS Exam Fraud Faridabad: हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) के जरिए आयोजित एचसीएस (HCS - Ex. Br.) एवं अन्य संबद्ध सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा-2025 के दौरान फरीदाबाद पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है. सेक्टर-7C स्थित एक परीक्षा केंद्र पर दूसरे की जगह परीक्षा दे रहे एक फर्जी परीक्षार्थी (सॉल्वर) को पुलिस ने रंगे हाथों काबू किया है. पुलिस ने इस मामले में फर्जी कैंडिडेट के साथ-साथ असल आवेदक को भी गिरफ्तार कर लिया है.

केएल मेहता स्कूल में पकड़ा गया 'मुन्नाभाई

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, परीक्षा के लिए जिला फरीदाबाद में कुल 80 केंद्र बनाए गए थे. सेक्टर-7C स्थित के.एल. मेहता दयानंद पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल (परीक्षा केंद्र संख्या 082) में जब चेकिंग की गई, तो पाया गया कि असल आवेदक विशाल कुमार परीक्षा से नदारद है. उसकी जगह पर मानव जो रोहतक जिले केगांव करौथा निवासी है परीक्षा केंद्र में बैठकर पेपर हल कर रहा था.

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

सेंटर सुपरिंटेंडेंट की शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करते हुए थाना सेक्टर-8 फरीदाबाद में मामला दर्ज किया गया। पुलिस चौकी सेक्टर-7 की टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए फर्जी कैंडिडेट केएल मेहता स्कूल से पकड़ा तो असल कैंडिडेट विशाल कुमार को रोहतक के मदीना से पकड़ा है. इन दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है. पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए दोनों आरोपियों को सोमवार को माननीय अदालत में पेश किया जाएगा, जिसके बाद आगामी वैधानिक कार्रवाई और पूछताछ की जाएगी ताकि इस गिरोह के अन्य कड़ियों का पता लगाया जा सके.

बता दें कि हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) द्वारा एचसीएस (Ex. Br.) एवं अन्य संबद्ध सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2025 का आयोजन 26 अप्रैल 2026 (रविवार) को किया जा रहा है. यह परीक्षा राज्य के विभिन्न केंद्रों पर सुबह और शाम के सत्रों में आयोजित किया गया.

यह भी पढ़ें: Jharkhand: गिरिडीह में गोलगप्पे खाने से 18 बच्चे बीमार, 6 साल के मासूम की मौत से मचा हड़कंप

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
HCS Exam Fraud Faridabad, HPSC HCS Exam 2025, Munnabhai Caught In Faridabad, Haryana Civil Services Exam Leak, Faridabad Police Arrest
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com