विज्ञापन

टोल मांगने पर भड़के,कर्मचारियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा,आधी रात दबंगों ने कहां काटा बवाल?

सोनीपत के भिगान टोल प्लाजा पर बीती रात रईसजादों का आतंक देखने को मिला. तीन गाड़ियों से उतरे 10-12 दबंगों ने खूब बवाल काटा.मामला टोल मांगने को लेकर था जिसपर सभी भड़क गए और गाली-गलौच के साथ बात मारपीट तक पहुंच गई. इसका सीसीटीवी वीडियो भी वायरल है.

टोल मांगने पर भड़के,कर्मचारियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा,आधी रात दबंगों ने कहां काटा बवाल?
  • सोनीपत के भिगान टोल प्लाजा पर देर रात चार गाड़ियों में सवार युवकों ने टोल कर्मचारियों पर हमला किया
  • टोल कर्मचारियों ने टोल शुल्क मांगा तो 10-12 लड़कों ने बूम बैरियर हटाकर गाड़ियों को जबरदस्ती निकालना शुरू किया
  • हमले में दो टोल कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं जिनका इलाज सोनीपत के एक निजी अस्पताल में चल रहा है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
सोनीपत:

सोनीपत से गुजरने वाले नेशनल हाईवे 44 पर स्थित भिगान टोल प्लाजा पर देर रात गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला. घटना सीसीटीवी में कैद है,वीडियो में चार गाड़ियों में सवार युवक टोल प्लाजा पर पहुंचे और टोल कर्मचारियों के टोल मांगे जाने पर भड़क गए. देखते ही देखते गाली-गलौच शुरू हो गई और उसके बाद कर्मचारियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया,जिससे दो कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए. फिलहाल मुरथल थाना पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है.

पूरा मामला जानिए

घटना बीती रात की है. ऊपर जो वीडियो आप देख रहे हैं वो किसी फिल्म का सीन नहीं बल्कि सोनीपत से गुजरने वाले नेशनल हाईवे-44 पर स्थित भिगान टोल प्लाजा का है.CCTV कैमरों में साफ दिख रहा है कि किस तरह चार एसयूवी गाड़ियों में सवार रईसजादे टोल प्लाजा पर उतरते हैं,टोल मांगने पर आपा खो बैठते हैं और टोल कर्मचारियों पर लाठी डंडों से हमला कर देते हैं. इस हमले में टोल कर्मचारियों को गंभीर चोटें आई हैं.

10-12 लड़कों ने मचाया उत्पात

मामले की जानकारी देते हुए टोल प्लाजा मैनेजर आनंद ने बताया कि देर रात टोल प्लाजा पर एक गाड़ी पहुंची और जब हमारे कर्मचारी ने उससे टोल शुल्क की मांग की तो लाइन में खड़ी तीन अन्य गाड़ियों से 10-12 लड़के जबरदस्ती बूम बैरियर हटाकर गाड़ी निकालने लगे. टोल कर्मचारियों के विरोध करने पर दबंगों ने उन्हें बुरी तरह दौड़ा-दौड़ा कर पीटा.इस हमले में टोल के दो कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं जिनका इलाज सोनीपत के एक निजी अस्पताल में चल रहा है.

पीड़ित कर्मचारियों ने मुरथल थाना पुलिस को शिकायत दी है.पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन जरूर दिया है,लेकिन सवाल यह है कि जब सबूत कमरे में कैद है और आरोपी खुलेआम कानून तोड़ते दिख रहे हैं,तो फिर पुलिस के आला अधिकारी मीडिया से दूरी क्यों बना रहे हैं? 
अब देखना होगा कि पुलिस कब तक इन रईसजादों को गिरफ्तार कर पाती है.
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com