Man adds hair to food to avoid bill: ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है. सिडनी के द रॉक्स इलाके में मौजूद Pony Dining नाम के रेस्टोरेंट ने सीसीटीवी फुटेज जारी की है, जिसमें एक शख्स अपने ही खाने में बाल डालता नजर आ रहा है. मामला 600 dollar restaurant bill से जुड़ा है.
शख्स ने खाने में डाले बाल (Sydney restaurant CCTV footage viral)
ऑस्ट्रेलियाई वेबसाइट news.com.au की रिपोर्ट के मुताबिक, 5 से 6 लोगों का एक ग्रुप यहां डिनर के लिए पहुंचा था. उन्होंने प्रीमियम डिश जैसे dry aged steak और tomahawk cut ऑर्डर किए, जिनकी कीमत 140 डॉलर से ज्यादा बताई गई. कुल बिल 600 डॉलर से ऊपर पहुंच गया.
शिकायत या साजिश (khane me baal milane ka video)
खाना परोसे जाने के बाद ग्रुप ने दावा किया कि उनकी प्लेट में बाल मिला है और उन्होंने पेमेंट करने से इनकार कर दिया, लेकिन रेस्टोरेंट को उनका अंदाज कुछ अजीब लगा. मैनेजमेंट ने जब सीसीटीवी कैमरा फुटेज चेक की, तो तस्वीर बिल्कुल अलग थी. वीडियो में सफेद कमीज और बेज पैंट पहने एक शख्स मेज पर बैठा दिखता है. कुछ ही पलों में वह अपनी बगल में हाथ डालकर बाल निकालता है और चुपके से प्लेट में गिरा देता है.
रेस्टोरेंट का बयान (Restaurant Statement)
Pony Dining ने फेसबुक पोस्ट में लिखा कि वे आम तौर पर ऐसे वीडियो साझा नहीं करते, लेकिन इस मामले में सच्चाई दिखाना जरूरी था. उनके मुताबिक, घटना की औपचारिक रिपोर्ट दर्ज कराई गई है और वीडियो अन्य रेस्टोरेंट्स को आगाह करने के लिए शेयर किया गया है. मैनेजर ने बताया कि खाना बेहतरीन तरीके से परोसा गया था और सब कुछ साफ सुथरा था. शक होने पर ही फुटेज देखा गया. बाद में ग्रुप बिना बिल चुकाए चला गया.
ये भी पढ़ें:-समंदर की तह से निकला 14वीं सदी का खजाना, नीले सफेद चीनी बरतन ने खोला पुराना राज
Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं