विज्ञापन

अहिल्यानगर: आवारा कुत्ते ने घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची पर किया हमला, हालत गंभीर

अहिल्यानगर के हॉशिंग अस्पताल के पास एक आवारा कुत्ते ने 2 साल की बच्ची सिद्रा शेख पर जानलेवा हमला किया. गंभीर हालत में बच्ची सिविल अस्पताल में भर्ती है. घटना का CCTV वायरल होने के बाद प्रशासन पर सवाल उठ रहे हैं.

अहिल्यानगर: आवारा कुत्ते ने घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची पर किया हमला, हालत गंभीर

शहर के पुराने मंगल बाजार डायमंड गली इलाके में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक आवारा कुत्ते ने खेल रही 2 साल की बच्ची पर जानलेवा हमला कर दिया. घटना हॉशिंग अस्पताल के पास की है. हमले कितना खतरनाक था, इस बात अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बच्ची फिलहाल अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही है.

क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के अनुसार सिद्रा इसरार शेख (2 साल) अपने घर के पास खेल रही थी, तभी एक आवारा कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया. कुत्ते ने बच्ची को बुरी तरह नोंच डाला, जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गई. खून से लथपथ सिद्रा को तुरंत अहमदनगर सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम उसकी देखरेख कर रही है. हमले का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को देखकर लोग दहशत और गुस्से में हैं.

प्रशासन के खिलाफ फूटा जनता का गुस्सा

घटना के बाद लोकल कॉरपोरेटर और नागरिकों ने नगरपालिका प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. स्थानीय लोगों का आरोप है कि इलाके में आवारा कुत्तों का आतंक लंबे समय से बना हुआ है. नगरपालिका से बार-बार शिकायत के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई. अगर समय रहते कुत्तों को पकड़ने का अभियान चलाया जाता, तो आज यह घटना नहीं घटती. 

फिलहाल, डॉक्टर्स सिद्रा के इलाज में लगे हुए हैं.  लेकिन इस घटना ने शहर में आवारा पशुओं के मैनेजमेंट पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं.

यह भी पढ़ें- दानापुर के फुलवारी शरीफ में कुत्तों का आतंक, एक ही दिन में 40 लोगों को काटा

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Stray Dog Attack Ahilyanagar, Child Injured By Dog, Diamond Galli Incident, Ahilyanagar News Today, CCTV Dog Attack Viral
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com