विज्ञापन

गुरुग्राम: राजीव चौक के पास चलते CNG ऑटो में लगी आग! जिंदा जला ड्राइवर, जांच में जुटी पुलिस

गुरुग्राम के राजीव चौक के पास चलते सीएनजी ऑटो में अचानक आग लगने से एक दर्दनाक हादसा हो गया. आग इतनी तेजी से फैली कि चालक को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला और उसकी जिंदा जलकर मौत हो गई. कुछ ही मिनटों में ऑटो पूरी तरह जलकर राख हो गया.

गुरुग्राम: राजीव चौक के पास चलते CNG ऑटो में लगी आग! जिंदा जला ड्राइवर, जांच में जुटी पुलिस

Gurugram CNG Auto Fire: गुरुग्राम के राजीव चौक के पास सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया. एक्सप्रेसवे पर चलते एक सीएनजी ऑटो में अचानक आग भड़क उठी. आग इतनी तेजी से फैली कि चालक को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला और वह ऑटो के अंदर ही जिंदा जल गया. कुछ ही मिनटों में ऑटो पूरी तरह जलकर लोहे के ढांचे में बदल गया.

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, राजीव चौक के पास एक्सप्रेसवे पर ऑटो अचानक से धुआं छोड़ने लगा. इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, तेज लपटें उठने लगीं. चूंकि ऑटो सीएनजी से चल रहा था, इसलिए आग ने कुछ ही सेकंड में विकराल रूप ले लिया.

गुरुग्राम से साहिल मनचंदा की रिपोर्ट...

ड्राइवर को नहीं मिला बचने का मौका

आग की भयावहता इतनी ज्यादा थी कि चालक बाहर निकल ही नहीं सका. आसपास मौजूद लोगों ने मदद करने की कोशिश की, लेकिन तेज लपटों और गर्मी के कारण वे पास नहीं पहुंच पाए. देखते ही देखते चालक ऑटो के अंदर ही फंस गया.

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं. दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. इसके बाद पुलिस ने ड्राइवर सीट से झुलसा हुआ शव बाहर निकाला और उसे अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

ऑटो पूरी तरह जलकर राख

हादसे में ऑटो पूरी तरह जल गया और सिर्फ उसका लोहे का ढांचा बचा. पुलिस को वाहन के अंदर से जली हुई सीटें और अन्य सामान मिला. घटनास्थल पर कुछ देर तक यातायात भी प्रभावित रहा. फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस के मुताबिक, ऑटो नोएडा निवासी एक व्यक्ति के नाम पर रजिस्टर्ड है. पुलिस ने चेसिस नंबर के जरिए वाहन मालिक से संपर्क कर लिया है.  

शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका

प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है. हालांकि, पुलिस और फॉरेंसिक टीम सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है. सदर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. यह हादसा एक बार फिर सीएनजी वाहनों की सुरक्षा पर सवाल खड़े करता है.  

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gurugram CNG Auto Fire, Rajiv Chowk Accident, Auto Driver Burnt Alive, Gurgaon Breaking News, CNG Auto Fire Incident, Road Accident Gurugram
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com