विज्ञापन

थार के बाद अब गुरुग्राम में बलेनो का हाईवोल्टेज ड्रामा! पहले कैब को मारी टक्कर, फिर युवक को कुचलने की कोशिश

गुरुग्राम के सेक्टर-38 में बलेनो कार ने कैब को टक्कर मार दी, फिर कैब ने भी बलेनो को टक्कर मारी. आरोप है कि बलेनो ड्राइवर ने युवक को कुचलने की कोशिश की.

गुरुग्राम में दो कारों के बीच 'जंग' (Photo: Screengrab)
गुरुग्राम:

हरियाणा के गुरुग्राम में थार के बाद अब बलेनो कार ड्राइवर का हंगामा सामने आया है. सेक्टर-38 में शनिवार रात एक बलेनो कार ने कैब को जोरदार टक्कर मार दी. इसके बाद, कैब ने भी बालेनों को टक्कर मारी. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि टक्कर के बाद मौके पर काफी हंगामा हुआ. आरोप है कि बलेनो ड्राइवर ने एक युवक को भी कार से कुचलने की कोशिश की. युवक ने किसी तरह खुद को बचाया.

पूरी घटना आस-पास मौजूद लोगों ने कैमरे में कैद कर ली. इसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. गुरुग्राम में लगातार सामने आ रही इस तरह की घटनाओं को लेकर सड़क सुरक्षा और वाहन चालकों के व्यवहार पर भी सवाल उठ रहे हैं.

फिलहाल वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें: गुरुग्राम में बड़ा हादसा: 19वीं मंजिल से गिरे दो मजदूर, एक की मौत के बाद बवाल

जब थार ने कैब को कई बार ठोंका...

गुरुग्राम में शुक्रवार रात एक शख्स ने अपने दो दोस्तों को ले जा रही कैब में बार-बार अपनी महिंद्रा थार गाड़ी से टक्कर मारी. बहस के बाद यह घटना हुई. हालांकि, किसी यात्री को चोट नहीं आई, लेकिन टक्कर से कैब को काफी नुकसान पहुंचा. इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

यह घटना गुरुग्राम के सेक्टर 89 में हुई थी. चार लोग दिल्ली नंबर प्लेट वाली थार गाड़ी से वहां पहुंचे थे. जानकारी के मुताबिक, उनके बीच कोई विवाद हुआ, जिसके बाद उनमें से दो लोग ग्रुप से अलग हो गए और घर जाने का फैसला किया. उन्होंने रैपिडो (Rapido) से कैब बुक की और सड़क किनारे उसका इंतजार करने लगे. जैसे ही कैब आई, वे दोनों उसमें बैठ गए.

Video: After Fight, Man Repeatedly Rams Thar Into Friends' Cab In Gurugram

इसके बाद, उनके साथ आए लोगों में से एक शख्स गुस्से में आ गया और अचानक थार की स्पीड बढ़ाकर कैब में टक्कर मार दी. इसके बाद उसने गाड़ी पीछे की और कई बार जोर से कैब में टक्कर मारी. कुछ ही देर में कैब का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.

ये भी पढ़ें: गुरुग्राम में थार का आतंक, बीच सड़क कार को कई बार मारी टक्कर, वीडियो वायरल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gurugram, Car Accident CCTV Video, Thar Acciden, Road Accident, Haryana Crime
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com