विज्ञापन

फेसबुक पर दोस्ती, फिर मुलाकात में खूनी खेल; बिहार की युवती के मर्डर का खुल गया राज

बिहार की युवती की बहादुरगढ़ में 08 मई को ताऊ देवी लाल पार्क के साथ नहर के पास बेरहमी से हत्या कर दी गई थी. वहीं, उसके साथ मौजूद युवक पर भी धारदार हथियार से जानलेवा हमला की बात सामने आई थी.

फेसबुक पर दोस्ती, फिर मुलाकात में खूनी खेल;  बिहार की युवती के मर्डर का खुल गया राज
बिहार की युवती के मर्डर का खुल गया राज

हरियाणा में झज्जर जिले में बहादुरगढ़ के ताऊ देवी लाल पार्क के पास हुई युवती की हत्या के राज से पर्दा उठ गया है. जिस फेसबुक फ्रेंड से मिलने की चाहत में 18 साल की मधु घर से निकली थी, वही दोस्त उसकी मौत का पैगाम लेकर आया. प्यार और मुलाकात का बहाना कर आए युवक ने न केवल भरोसे का कत्ल किया, बल्कि विवाद होने पर मधु की बेरहमी से हत्या कर दी. शातिर दोस्त ने पुलिस को गुमराह करने के लिए खुद पर हमले की झूठी कहानी रची और दो अज्ञात हमलावरों का डर दिखाया, लेकिन कानून के हाथों से बच नहीं सका. पुलिस ने जब युवक के मोबाइल की चैट खंगाली और घटनास्थल के साक्ष्यों का मिलान किया, तो सारा सच आईने की तरह साफ हो गया.

08 मई को युवती की हुई थी हत्या 

दरअसल, बहादुरगढ़ में 08 मई को ताऊ देवी लाल पार्क के साथ नहर के पास एक युवती की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी. वहीं, उसके साथ मौजूद युवक पर भी धारदार हथियार से जानलेवा हमला की बात सामने आई थी. घायल युवक को गंभीर हालत में नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया. वहीं, मृतक युवती की पहचान करीब 18 वर्षीय मधु के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बिहार की रहने वाली थी.

युवती फिलहाल बहादुरगढ़ के शक्ति नगर में रह रही थी. वहीं घायल युवक की पहचान अभिषेक निवासी गांव समयान, टोहाना फतेहाबाद के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि अभिषेक बिजली और प्लंबिंग का काम करता है. पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार, दोनों की दोस्ती जनवरी महीने में फेसबुक चैटिंग के जरिए हुई थी.

टोहाना से मिलने आया था बहादुरगढ़

बताया जा रहा है कि युवती ने अभिषेक को मिलने के लिए बहादुरगढ़ बुलाया था. अभिषेक ट्रेन के जरिए टोहाना से बहादुरगढ़ पहुंचा था. वारदात के बाद आरोपी ने खुद को बचाने के लिए एक झूटी कहानी बनायी, जिसमे अभिषेक ने बताया था कि दो युवकों द्वारा उन पर हमला किया गया था. घटना स्थल के साक्ष्य और मोबाइल फोन कि चैट ने सारी कहानी को ही बदल कर रख दिया.

चैट में जो बातें सामने आयी उन सब बातों ने सारी कहानी खुद ही बयां कर दी. पुलिस के अनुसार मधु और अभिषेक में झगड़ा हो रखा था. शुक्रवार को ज़ब वो दोनों मिले तो झगड़ा और बढ़ गया, जिसके चलते अभिषेक ने मधु की हत्या कर दी और पुलिस को गुमराह करने के लिए खुद पर हमले की कहानी रच डाली.

यह भी पढे़ं-

5 महीने पहले शादी, CA पति ने क्यों काटा गर्भवती बैंकर पत्नी का गला? बचने के लिए सुनाई झूठी कहानी

हिंदू प्रेमिका की हत्या, जंगल में फेंकी सिर कटी अर्धनग्न लाश, निकाह से एक दिन पहले पकड़ा गया आरोपी बिलाल

लेखक के बारे में
img
श्यामजी तिवारी
Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Haryana News, Haryana Murder, Bahadurgarh News, Bahadurgarh Girl Murder, Jhajjar News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com