गुड़गांव में सरकारी गनर ने जज की पत्नी और बेटे को मारी गोली
- सरकारी गनर ने मारी गोली
- बाजार में भीड़ के सामने मारी गोली
- आरोपी गनर लिया गया हिरासत में
नई दिल्ली:
दिल्ली से सटे गुड़गांव के सेक्टर-49 में एक जज की पत्नी और बेटे को गोली मारने की वारदात सामने आई है. बताया जा रहा है कि एडिशनल सेशन जज कृष्णकांत शर्मा के बेटे ध्रुव और पत्नी रेनू को उनके ही गनर ने दिन दहाड़े सेक्टर-49 की मार्केट के पास गोली मार दी. मां और बेटे को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बाद में गनर सदर थाने पहुंचा और वहां भी गोली चलाकर फरार हो गया. हालांकि सदर थाने में एसएचओ ने उसे पकड़ने की कोशिश की लेकिन नाकाम रहे. घटना की खबर मिलते ही गुड़गांव पुलिस के आला अधिकारी हरकत में आए और आरोपी गनर महिपाल को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया गया. अस्पताल में भर्ती जज के बेटे की हालत नाजुक बताई जा रही है जबकि महिला की हालत खतरे से बाहर है.
डीसीपी ने सुलोचना गुर्जर ने बताया है कि अभी घटना की जांच चल रही है और जज की पत्नी और बेटे की हालत अभी गंभीर है. हालांकि एनडीटीवी को मिली जानकारी के मुताबिक गनर जज की पत्नी के बुरे बर्ताव से नाराज था. फिलहाल पुलिस आरोपी गनर से पूछताछ कर रही है. जिस समय गनर ने दोनों को गोली मारी, वहां पर अच्छी-खासी भीड़ इकट्ठा थी और जो वीडियो सामने आया है उसमें देखा जा सकता है कि गार्ड ने बेटे को गोली मारने के बाद उसे कार में भी रखने की कशिश की थी लेकिन नाकाम रहा और वहां से फरार हो गया.
पुलिस के मुताबिक वारदात को अंजाम देने के बाद सुरक्षाकर्मी महिपाल ने खुद जज को फ़ोन किया, अपनी मां को भी खुद फ़ोन किया और वारदात के बारे में बताया. इसके अलावा भी कुछ लोगों को उसने फ़ोन किया. उसने जज और अपनी मां को बताया कि उसने रेणु और ध्रुव को गोली मार दी है. महिपाल महेंद्रगढ़ के नांगल जाट गांव का रहने वाला है, पत्नी टीचर है, 2 बच्चे हैं, एक 7 साल का और एक 3 साल का. पूछताछ में अभी कई चीजें बता रहा है लेकिन गोलियां क्यों चलाई अभी कुछ भी साफ नही है. इतना ही नहीं, पुलिस के मुताबिक महिपाल पूछताछ में बार बार उग्र हो रहा है. महिपाल तकरीबन डेढ़ साल से जज की सुरक्षा में तैनात था.
वहीं घटना की जांच के लिए फोरेंसिक टीम भी उस जगह पर पहुंच गई जहां पर जज की पत्नी और उनके बेटे को गनर ने गोली मारी थी.
VIDEO: गुरुग्राम में जज की पत्नी और बेटे को गोली मारी

#Gurugram: Forensic team at the spot of the incident where the wife and son of an additional sessions judge was shot at by his gunman in #Gurugram's Sector-49 today pic.twitter.com/I5bXkxrCeS
— ANI (@ANI) October 13, 2018
VIDEO: गुरुग्राम में जज की पत्नी और बेटे को गोली मारी
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Gurgaon News, Wife, Son Of Judge Shot