विज्ञापन
This Article is From Mar 30, 2018

हरियाणा : मंत्री अनिल विज की कार पर हुआ पथराव, बाल-बाल बचे

पानीपत जिला सचिवालय परिसर में जिला शिकायत निवारण समिति की बैठक में शामिल होने के बाद विज जैसे ही अपनी आधिकारिक कार से निकले, यह घटना हुई.

हरियाणा : मंत्री अनिल विज की कार पर हुआ पथराव, बाल-बाल बचे
अनिल विज(फाइल फोटो)
चंडीगढ़: हरियाणा सरकार में मंत्री अनिल विज की कार पर शुक्रवार को कुछ लोगों ने पथराव किया. हमले में मंत्री को हालांकि कोई चोट नहीं आई है. इस घटना में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता तथा हरियाणा सरकार में स्वास्थ्य और खेल मंत्री विज और उनकी कार का चालक इस हमले में बाल-बाल बच गए, हालांकि उनकी कार का शीशा टूट गया. पानीपत जिला सचिवालय परिसर में जिला शिकायत निवारण समिति की बैठक में शामिल होने के बाद विज जैसे ही अपनी आधिकारिक कार से निकले, यह घटना हुई.

यह भी पढ़ें : हरियाणा के मंत्री ने दिया विवादित बयान, 'साबरमती के संत' गीत सैंकड़ों शहीदों का अपमान

इस मामले में दो लोगों से पूछताछ करने के बाद पुलिस ने कहा कि वे मानसिक रूप से स्वस्थ नहीं लग रहे थे. आरोपी ने पुलिस को बताया कि सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के बाद अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति अधिनियम के कमजोर होने के कारण उन्होंने विरोध स्वरूप पथराव किया था.

VIDEO : 'पद्मावत' से राजपूत समाज सहमत नहीं, इसलिए बैन लगाया : अनिल विज​

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com