विज्ञापन
This Article is From Sep 09, 2017

पंचकूला का डेरा प्रधान चमकौर सिंह गिरफ्तार, हिंसा भड़काने के लिए बांटे थे 5 करोड़ रुपये

आरोप है कि चमकौर सिंह ने सिरसा से आई 5 करोड़ की रकम पंचकूला में बांटी थी, ताकि हिंसा भड़काई जा सके.

पंचकूला का डेरा प्रधान चमकौर सिंह गिरफ्तार, हिंसा भड़काने के लिए बांटे थे 5 करोड़ रुपये
रेप केस में गुरमीत राम रहीम को दोषी ठहराए जाने के बाद पंचकूला में सबसे ज्यादा हिंसा हुई थी
  • चंडीगढ़ के सेक्टर-32 से पकड़ा गया चमकौर सिंह
  • चमकौर सिंह पर पंचकूला में हिंसा भड़काने के लिए पैसे बांटने का आरोप
  • उसके साथ दान सिंह नामक एक अन्य शख्स को भी गिरफ्तार किया गया
नई दिल्ली: गुरमीत राम रहीम को रेप के मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद पंचकूला में भड़की हिंसा के सिलसिल में पंचकूला के डेरा प्रधान चमकौर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है. उसे चंडीगढ़ के सेक्टर-32 से पकड़ा गया है. आरोप है कि सिरसा से आई 5 करोड़ की रकम चमकौर सिंह ने पंचकूला में बांटी थी, ताकि हिंसा भड़काई जा सके. पंचकूला में 23 अगस्त से ही हजारों की संख्या में डेरे के अनुयायियों और समर्थकों को आने-जाने के किराये के लिए और उनके खाने-पीने और रोकने के लिए ये पेमेंट की गई थी.

यह भी पढ़ें: हरियाणा पुलिस के पांच कमांडो बर्खास्त, गुरमीत राम रहीम को भगाने की कोशिश की थी

पंचकूला के पुलिस उपायुक्त मनबीर सिंह ने कहा है कि चमकौर सिंह के अलावा डेरा के एक अन्य पदाधिकारी दान सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने बताया कि दोनों को 25 अगस्त को पंचकूला में भड़की हिंसा के संबंध में गिरफ्तार किया गया है.

यह भी पढ़ें: पंचकूला में हिंसा और बदहवासी के वे 30 मिनट...

पुलिस के मुताबिक हरियाणा पुलिस ने राम रहीम की सुरक्षा का हिस्सा रहे पंजाब पुलिस के कमांडो करमजीत सिंह को भी पटियाला से गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि कमांडो को पंचकूला अदालत परिसर से राम रहीम सिंह को मुक्त कराने की साजिश रचने में कथित भूमिका के लिए पकड़ा गया.

VIDEO : डेरा ने रची थी पंचकूला में हिंसा की साजिश
पंचकूला में सीबीआई की विशेष अदालत ने 25 अगस्त को गुरमीत राम रहीम सिंह को रेप के केस में दोषी ठहराया था, जिसके बाद हिंसा भड़क गई थी. पंचकूला में आगजनी और हिंसा में 35 लोग मारे गए थे और सैकड़ों अन्य लोग घायल हो गए थे.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Panchkula Violence, Dera Sacha Sauda
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com