विज्ञापन
This Article is From Apr 28, 2019

हिमाचल प्रदेश: डलहौजी से पठानकोट जा रही बस 200 फुट गहरी खाई में गिरी, 12 की मौत

हादसा डलहौजी उपमंडल के बानीखेत के पास हुआ है. यह बस डलहौजी से पंजाब के पठानकोट जा रही थी.

Also Read in
हिमाचल प्रदेश: डलहौजी से पठानकोट जा रही बस 200 फुट गहरी खाई में गिरी, 12 की मौत
मृतकों की संख्या में इजाफा हो सकता है.
शिमला:

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में पंचपुला पुल के पास एक बस के शनिवार शाम को 200 फुट गहरी खाई में गिर जाने से उसमें सवार 12 यात्रियों की मौत हो गई. अधिकारियों ने बताया कि यह हादसा डलहौजी उपमंडल के बानीखेत के पास हुआ है. यह बस डलहौजी से पंजाब के पठानकोट जा रही थी. चंबा की पुलिस अधीक्षक मोनिका भुतुनगुरु ने कहा कि हादसे में कई मुसाफिर जख्मी हुए हैं और मृतकों की संख्या बढ़ सकती है. घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है.

उन्होंने बताया कि डलहौजी के पुलिस उपायुक्त के नेतृत्व में एक राहत दल मौके पर पहुंच गया है और बचाव अभियान चल रहा है. पुलिस की एक टीम मामले की जांच में भी जुट गई है. अधिकारियों ने बताया कि अंधरे की वजह से राहत अभियान में रूकावटें आ रही हैं.

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जिला प्रशासन को पीड़ितों के लिए तत्काल राहत अभियान सुनिश्चित करने और हादसे के पीड़ितों को हर संभव मदद मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने प्रशासन को घायलों को तत्काल चिकित्सा मुहैया कराने के भी निर्देश दिए हैं.

(इनपुट- भाषा)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pathankot, Himachal Pradesh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com