विज्ञापन
This Article is From Mar 20, 2019

जब गणित का प्रोफेसर बन गया 'लव गुरु', गर्ल्स कॉलेज में पढ़ाने लगा 'प्यार के फॉर्मूले', देखें VIRAL VIDEO

प्रोफेसर वीडियो में छात्राओं को हिंदी में पढ़ाते हुए दिख रहा है, इसके साथ ही सवाल पूछते हुए उसने हर एक शब्द के मायने भी बताए. सिंह ने यह भी बताया कि बुढ़ापे में एक पति और पत्नी के बीच कैसे आकर्षण खत्म हो जाता है और वे अच्छे दोस्त बन जाते हैं.

Also Read in
जब गणित का प्रोफेसर बन गया 'लव गुरु', गर्ल्स कॉलेज में पढ़ाने लगा 'प्यार के फॉर्मूले', देखें VIRAL VIDEO
कॉलेज ने प्रोफेसर को निलंबित कर दिया.
करनाल:

हरियाणा के करनाल में एक महिला कॉलेज में छात्राओं को 'प्यार के फॉर्मूले' पढ़ाने के आरोप में गणित के एक प्रोफेसर को निलंबित कर दिया गया. प्रोफेसर जब क्लास में लड़कियों को ब्लैकबोर्ड पर ये 'फॉर्मूले' लिखकर उन्हें पढ़ा रहा था, तो एक छात्रा ने उसकी पूरी क्लास की मोबाइल फोन के कैमरे में रिकॉर्ड कर ली. इसके बाद यह वीडियो कॉलेज के प्रिंसिपल को दिखाया गया. कॉलेज प्रबंधन ने वीडियो देखने के बाद चरण सिंह नाम के प्रोफेसर को निलंबित कर दिया. इसके साथ ही प्रोफेसर ने छात्राओं से लिखित में माफी मांगी. वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.

वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रोफेसर ब्लैकबोर्ड पर तीन फॉर्मूले लिख रहा है. पहला लिखता है, 'क्लोजनेस-अट्रैक्शन = फ्रेंडशिप', 'क्लोजनेस+अट्रैक्शन = रोमांटिक लव' और आखिरी फॉर्मूला लिखा, 'अट्रैक्शन-क्लोजनेस = क्रश'.

'सेक्स के बदले डिग्री' देती थी ये प्रोफेसर, गिरफ्तारी के 11 महीने बाद कोर्ट ने दी जमानत

प्रोफेसर वीडियो में छात्राओं को हिंदी में पढ़ाते हुए दिख रहा है, इसके साथ ही सवाल पूछते हुए उसने हर एक शब्द के मायने भी बताए. सिंह ने यह भी बताया कि बुढ़ापे में एक पति और पत्नी के बीच कैसे आकर्षण खत्म हो जाता है और वे अच्छे दोस्त बन जाते हैं. 

परीक्षा में पास कराने की बात कह 19 साल की छात्रा से यौन संबंध बनाना चाहता था यह प्रोफेसर, चढ़ा पुलिस के हत्थे

जब प्रोफेसर फॉर्मूले समझा रहा था तो छात्राओं को हंसते हुए भी सुना जा सकता है. इसके साथ ही कई छात्राएं 'यस सर' कहते हुई सुनी जा सकती है. प्रोफेसर सरकारी महिला कॉलेज में छह महीने के लिए स्पेशल डेप्यटेशन पर था.

वर्जिनिटी की तुलना 'सीलबंद बोतल' से करने वाले प्रोफेसर ने छात्रा से कहा था: बढ़िया है तुम्‍हारा फिगर, पुरुष करेंगे पसंद

यहां देखें वीडियो:-

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Karnal, Haryana, Professor
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com