विज्ञापन

हिमाचल: चारों तरफ बर्फ और अचानक धंस गई सड़क, आधा हवा में लटका ट्रक; बाल-बाल बची जान

मनाली-शिंकुला मार्ग पर बर्फ के बीच दौड़ता एक ट्रक अचानक सड़क धंसने से आधा हवा में उठ गया. जानिए कैसे BRO ने चंद घंटों में रास्ता बहाल कर फंसे हुए पर्यटकों को राहत दी.

हिमाचल: चारों तरफ बर्फ और अचानक धंस गई सड़क, आधा हवा में लटका ट्रक; बाल-बाल बची जान
सड़क धंसने के बाद हवा में उठा ट्रक का अगला हिस्सा.
NDTV Reporter

Lahaul and Spiti News: हिमाचल प्रदेश के दुर्गम क्षेत्रों में पहाड़ों का सफर कितना जोखिम भरा हो सकता है, इसकी एक डराने वाली तस्वीर शिंकुला दर्रे (Shinku La Pass) से सामने आई है. यहां बर्फ के बीच से गुजर रही एक सड़क का हिस्सा अचानक धंस गया, जिसकी चपेट में एक ट्रक आ गया.

बाल-बाल बचे ट्रक सवार

जानकारी के अनुसार, घटना गुरुवार की है. एक ट्रक जब शिंकुला दर्रे के पास बर्फीले रास्ते से गुजर रहा था, तभी अचानक सड़क बैठ गई. ट्रक चालक ने सूझबूझ दिखाई और समय रहते स्थिति को संभाला, जिससे कोई जानी नुकसान नहीं हुआ. हालांकि, इस हादसे में ट्रक काफी क्षतिग्रस्त हुआ है. घटना के बाद का जो वीडियो सामने आया है, उसमें देखा जा सकता है कि कैसे ट्रक आधा हवा में लटका हुआ है.

BRO ने युद्ध स्तर पर किया काम

इस हादसे के तुरंत बाद सड़क का संपर्क टूट गया और मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं. पर्यटकों और स्थानीय लोगों की परेशानी को देखते हुए सीमा सड़क संगठन (BRO) ने तुरंत मोर्चा संभाला. बीआरओ की मशीनरी ने मौके पर पहुंचकर कुछ ही समय में एक वैकल्पिक (Alternative) मार्ग तैयार किया और यातायात को सुचारू रूप से बहाल किया.

एसपी लाहौल-स्पीति की अपील

लाहौल-स्पीति की पुलिस अधीक्षक (SP) शिवानी मेहला ने बताया कि सड़क अब पूरी तरह बहाल हो चुकी है और यातायात सामान्य है. उन्होंने पर्यटकों और वाहन चालकों को चेतावनी देते हुए कहा कि बर्फीले और कच्चे पहाड़ी रास्तों पर चलते समय विशेष सावधानी बरतें, क्योंकि बदलते मौसम में ऐसी जगहों पर सड़क धंसने का खतरा बना रहता है.

ये भी पढ़ें:- हिमाचल के सवा दो लाख कर्मचारियों का DA बकाया, हाईकोर्ट ने सरकार को भेजा नोटिस; 4 हफ्ते में मांगा जवाब

लेखक के बारे में
img
Anup Dhiman
Reporter
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shinku La Pass Accident Video, Lahaul Spiti Truck Viral Video, Manali-Shinkula Road Update, BRO Road Restoration Lahaul, SP Shivani Mehla Lahaul Spiti, Himachal Road Caved In, Himachal News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com