पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने राहुल गांधी से मुलाकात का खंडन किया...
- हार्दिक ने राहुल से मुलाकात की खबर को गलत बताया
- पाटीदार नेता ने कहा कि राहुल के अगले दौरे पर उनसे मिलूंगा
- एक ही होटल में ठहरे थे राहुल गांधी और हार्दिक पटेल
गांधीनगर/नई दिल्ली:
पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने अहमदाबाद के एक होटल में सोमवार को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की खबर को गलत बताया. उन्होंने न्यूज चैनलों पर दिखाए गए सीसीटीवी फुटेज पर आश्चर्य जताते हुए कहा कि एक 5 स्टार होटल का सीसीटीवी फुटेज लीक कैसे हो सकता है?
यह भी पढ़ें : गुजरात कांग्रेस प्रभारी अशोक गहलोत ने BJP पर लगाया जासूसी का आरोप
अशोक गहलोत से हुई थी मुलाकात
हार्दिक इससे पहले गुजरात में कांग्रेस पार्टी महासचिव अशोक गहलोत से मिले थे. उन्होंने उन्हें कांग्रेस का 'एजेंट' कहने वाले भारतीय जनता पार्टी के नेताओं पर प्रहार किया. एक अन्य ट्वीट कर उन्होंने कहा, 'जो यह कहते हैं कि मैं कांग्रेस का एजेंट हूं, वे वास्तव में भाजपा के एजेंट हैं. भाजपा के नेता क्या कहते हैं, मैं इस पर ध्यान नहीं देता.'
यह भी पढ़ें : हार्दिक पटेल के महत्वपूर्ण सहयोगी भाजपा में हुए शामिल
एक ही होटल में ठहरे थे राहुल और हार्दिक
राज्य में वर्ष 2015 में पाटीदार आरक्षण आंदोलन की अगुवाई करने वाले पटेल ने आश्चर्य जताते हुए कहा कि कैसे गुजरात पुलिस या राज्य सरकार उम्मेद होटल का सीसीटीवी फुटेज मांग सकती है? वह और राहुल गांधी सोमवार को इसी होटल में ठहरे थे और दोनों के सीक्रेट बैठक के कयास लगाए जा रहे थे. उन्होंने कहा, 'अपने दिल पर हाथ रखें और कहें, क्या मैंने कोई अपराध किया है? कैसे एक पांच सितारा होटल का सीसीटीवी फुटेज लीक हो सकता है?'
VIDEO: क्या राहुल गांधी से मिले हार्दिक पटेल?
उन्होंने गुजरात में विधानसभा चुनाव से पहले कुछ पाटीदार नेताओं को भाजपा की ओर से घूस दिए जाने की ओर इशार करते हुए कटाक्ष किया, 'दुनिया की सबसे बड़ी मिसकॉल पार्टी अपना सदस्य बनाने के लिए एक करोड़ रुपये अदा कर रही है, वाह!'.
हार्दिक ने ट्वीट कर कहा, 'मैं राहुल गांधी जी से नहीं मिला हूं, लेकिन मैं जब भी राहुल गांधी से मिलूंगा, पूरे हिंदुस्तान के सामने घोषणा करके मिलूंगा. मैं उनसे उनके अगले गुजरात दौरे के दौरान मिलूंगा. भारत माता की जय!'मैं राहुल गांधी जी से नहीं मिला लेकिन जब मिलूँगा पूरे हिंदुस्तान को बता के जाऊँगा !! उनके अगले गुजरात दौरें पर हम मिलेंगे !! भारत माता की जय
— Hardik Patel (@HardikPatel_) October 24, 2017
यह भी पढ़ें : गुजरात कांग्रेस प्रभारी अशोक गहलोत ने BJP पर लगाया जासूसी का आरोप
अशोक गहलोत से हुई थी मुलाकात
हार्दिक इससे पहले गुजरात में कांग्रेस पार्टी महासचिव अशोक गहलोत से मिले थे. उन्होंने उन्हें कांग्रेस का 'एजेंट' कहने वाले भारतीय जनता पार्टी के नेताओं पर प्रहार किया. एक अन्य ट्वीट कर उन्होंने कहा, 'जो यह कहते हैं कि मैं कांग्रेस का एजेंट हूं, वे वास्तव में भाजपा के एजेंट हैं. भाजपा के नेता क्या कहते हैं, मैं इस पर ध्यान नहीं देता.'
यह भी पढ़ें : हार्दिक पटेल के महत्वपूर्ण सहयोगी भाजपा में हुए शामिल
एक ही होटल में ठहरे थे राहुल और हार्दिक
राज्य में वर्ष 2015 में पाटीदार आरक्षण आंदोलन की अगुवाई करने वाले पटेल ने आश्चर्य जताते हुए कहा कि कैसे गुजरात पुलिस या राज्य सरकार उम्मेद होटल का सीसीटीवी फुटेज मांग सकती है? वह और राहुल गांधी सोमवार को इसी होटल में ठहरे थे और दोनों के सीक्रेट बैठक के कयास लगाए जा रहे थे. उन्होंने कहा, 'अपने दिल पर हाथ रखें और कहें, क्या मैंने कोई अपराध किया है? कैसे एक पांच सितारा होटल का सीसीटीवी फुटेज लीक हो सकता है?'
VIDEO: क्या राहुल गांधी से मिले हार्दिक पटेल?
उन्होंने गुजरात में विधानसभा चुनाव से पहले कुछ पाटीदार नेताओं को भाजपा की ओर से घूस दिए जाने की ओर इशार करते हुए कटाक्ष किया, 'दुनिया की सबसे बड़ी मिसकॉल पार्टी अपना सदस्य बनाने के लिए एक करोड़ रुपये अदा कर रही है, वाह!'.
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Hardik Patel, Rahul Gandhi