विज्ञापन

बंगले में घुसा चोर खिड़की की ग्रिल में घुसा, लोगों ने बरसाए डंडे, अमेरिका में रहता है मालिक

सूरत में एक चोर बंगले से बाहर निकलने के दौरान खिड़की की ग्रिल में फंस गया. इसके बाद लोगों ने उसकी पिटाई लगा दी. बंगले का मालिक अमेरिका में रहता है, घर से कुछ भी चोरी नहीं हुआ है.

ग्रिल में फंसे चोर को डंडे से पीटा.

गुजरात के सूरत के नाना वराछा इलाके से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है. जहां एक बंद पड़ें बंगले में चोरी के इरादे से घुसा युवक मुश्‍किल में फंस गया. घर से बाहर निकले के दौरान वह स्टील की ग्रिल में ही बुरी तरह फंस गया. इसके बाद लोगों ने उसे पकड़ लिया और फ‍िर युवक की डंडों से जमकर पिटाई कर दी. 

खिड़की की ग्रिल में फंसा चोर 

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में  साफ देखा जा सकता है कि युवक बंगले की खिड़की में लगी स्टील ग्रिल के बीच फंसा है. वह काफी कोशिश कर रहा है कि किसी तरह बाहर निकल जाए, लेकिन उसका हर प्रयास नाकाम रहता है. इस दौरान आसपास के लोग वहां पहुंच जाते हैं और वह उसकी डंडों से पिटाई शुरू कर देते हैं. इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने वीडियो बना लिया जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. 

इस तरह खिड़की की ग्र‍िल में फंसा चोर.

इस तरह खिड़की की ग्र‍िल में फंसा चोर.

10 दिन पुरानी है घटना 

वीडियो वायरल होने के बाद कापोद्रा पुलिस सक्रिय हुई और मामले की जांच शुरू की. थाने के पीआई एमआर सोलंकी ने बताया कि मामला नाना वराछा की राजाराम नगर सोसायटी का है.घटना करीब 10 दिन पुरानी है, उस समय पुलिस को कोई आधिकारिक शिकायत या सूचना नहीं मिली थी. 

अमेर‍िका में रहते हैं बंगले के मालिक 

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की है. शुरुआती जांच में सामने आया है कि घर काफी समय से बंद था, इसी का फायदा उठाकर युवक अंदर घूसा था. अभी तक युवक की पहचान नहीं हो पाई है.पुलिस ने बंगले के मालिक किशोरभाई से फोन पर बातचीत की. किशोरभाई फिलहाल अमेरिका में रहते हैं. उन्होंने पुलिस को बताया कि बंगला लंबे समय से बंद है, उसमें न तो कोई नकदी रखी थी और न ही कोई कीमती सामान था. अब कापोद्रा पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर युवक की पहचान करने का प्रयास कर रही है. 

NEET पास पुनीत कैसे बन बैठा शातिर चोर, पिता सेना से रिटायर और भाई एयरफोर्स में

पत्नी से थी लड़ाई, खुश करने के लिए पति ने कार चुराई, पुलिस ने घर से पकड़कर जेल पहुंचाया 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Surat Crime, Surat Crime News, Gujarat News, Gujarat Crime News, Viral Video (Hindi)
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com