भारत-अफगानिस्तान के बीच तीसरा टी-20 आज खेला जाएगा, पहले दो टी-20 मैच को जीतकर भारतीय टीम सीरीज में 2-0 से आगे है. भारत ने दोनों टी-20 मैच 7 विकेट से जीतने में सफलता हासिल की है, पहले मैच में अभिषेक शर्मा प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजे गए थे तो वहीं अब दूसरे टी-20 मैच में संजू ने अर्धशतकीय पारी खेली लेकिन तीन विकेट लेने वाले नीतीश कुमार रेड्डी को प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया. अब सीरीज के आखिरी मैच को जीतकर भारतीय टीम अफगानिस्तान का क्लीन स्वीप करना चाहेगी.
दूसरी ओर सीरीज का आखिरी मैच में वैभव सूर्यवंशी को मौका मिलेगा या नहीं, यह देखने वाली बात होगी. पहले दोनों मैच में वैभव को मौका नहीं मिला है. लेकिन दूसरे मैच में संजू ने अर्धशतकी पारी खेलकर वैभव के इलेवन में शामिल करने की संभावना को कम कर दिया है, हालांकि अभिषेक शर्मा को आराम देकर वैभव को प्लेइंग 11 में शामिल किया जा सकता है लेकिन ऐसी उम्मीद न के बराबर है. ऐसे में अब टॉस के समय ही पता चल पाएगा कि वैभव को तीसरे मैच में मौका मिलता है या नहीं.

भारत Vs अफगानिस्तान तीसरा लाइव टेलीकास्ट और लाइव स्ट्रीिमिंग कब और कहां होगा.
भारत Vs अफगानिस्तान तीसरा T20I कब है?
भारत Vs अफगानिस्तान मैच अरुण जेटली स्टेडियम में 17 सितंबर को शाम 7:30 बजे (IST) शुरू होगा.
भारत Vs अफगानिस्तान मैच का टॉस किस समय होगा?
.भारत Vs अफगानिस्तान मैच का टॉस शाम 7 बजे (IST) होगा
भारत Vs अफगानिस्तान मैच लाइव कहां देखें?
भारत Vs अफगानिस्तान मैच Fancode ऐप और वेबसाइट पर स्ट्रीम किया जाएगा. यह Sony Sports Network पर भी उपलब्ध होगा.
भारत Vs अफगानिस्तान मैच लाइव फ्री में कहां देखें?
भारत Vs अफगानिस्तान मैच लाइव फ्री में DD स्पोर्ट्स पर देख सकते हैं.
सीरीज के आखिरी मुकाबले के रोमांच के लिए हो जाइए तैयार! 🏏
— Doordarshan Sports (@ddsportschannel) September 16, 2026
🇮🇳 भारत Vs अफगानिस्तान 🇦🇫 | 3rd T20I मुकाबला
📺 LIVE प्रसारण देखें DD Sports (DD Free Dish) पर।#INDvAFG #TeamIndia #Cheer4Bharat @BCCI @ICC @ShreyasIyer15 pic.twitter.com/1o0cRU2rWv
ये भी पढ़ें- नीरज चोपड़ा टॉप-5 में, पथिरागे नंबर-3, वर्ल्ड चैंपियनशिप इतिहास में सबसे दूर भाला फेंकने वाले टॉप-10 जैवलिन थ्रोअर
ये भी पढ़ें- साल 2026 में नीरज चोपड़ा के बाद 80m पार करने वाले भारत के 8 जैवलिन थ्रोअर, 'तेज गेंदबाज' ने मारी टॉप 5 में एंट्री
ये भी पढ़ें- 'फेल हुआ तो आलोचना होगी, फिर भी जोखिम लेता हूं' , संजू सैमसन ने जीता दिल, टीम से अंदर-बाहर होने पर तोड़ी चुप्पी
ये भी पढ़ें- एशियन गेम्स 2026: 17 सितंबर से एक्शन में होंगे भारतीय एथलीट, ऐसा है टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं