विज्ञापन

पिता सेना से रिटायर, भाई एयरफोर्स में, बहन डॉक्टर, NEET पास पुनीत बन बैठा शातिर चोर

शातिर चोर ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को निशाना बनाते थे. जैसे ही रात में यात्रियों को नींद आई तो ये दोनों उनका कीमती सामान चुराकर फरार हो जाते थे. आगरा जीआरपी ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है.

पिता सेना से रिटायर, भाई एयरफोर्स में, बहन डॉक्टर, NEET पास पुनीत बन बैठा शातिर चोर
आगरा में दो शातिर चोर गिरफ्तार.
  • आगरा जीआरपी ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है जो महंगे शौक पूरे करने के लिए चोरी करते थे
  • दोनों चोर ब्रांडेड कपड़े और घड़ियों का शौक पूरा करने के लिए चोरी करते थे
  • ये चोर ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों का कीमती सामान चुराकर फरार हो जाते थे
लखनऊ:

उत्तर प्रदेश के आगरा में ऐसे दो शातिर चोर को गिरफ्तार किया है, जो  जो अपने महंगे शौक पूरा करने के लिए चोरी करते थे. आगरा जीआरपी ने उनको धर दबोचा. हैरान करने वाली बात यह है कि ये चोर पढ़े-लिखे हैं और अच्छे परिवार से ताल्लुक रखते हैं. एक के पिता तो सेना से रिटायर हैं और भाई एयरफोर्स में है और बहन डॉक्टर है. वह खुद भी डॉक्टर बनना चाहता था. लेकिन ऐसा क्या हुआ कि वह डॉक्टरी का सपना बीच में छोड़ चोर बन बैठा.  

गिरफ्तार चोरों के नाम पुनीत और आकाश हैं. मुख्य आरोपी पुनीत यूपी के पीलीभीत का रहने वाला है. हैरानी की बात यह है कि वह अच्छे परिवार का लड़का है. पिता सेना से रिटायर्ड और भाई एयरफोर्स में है, उसकी बहन डॉक्टर है.फिर पढ़ा-लिखा पुनीत चोर कैसे बन गया. बता दें कि पुनीत NEET परीक्षा पास कर चुका है. तैयारी के दौरान ही वह आकाश से मिला था. दोनों को ही लग्जरी लाइफस्टाइल का शौक था, दोनों की खूब जमने लगी.

गर्लफ्रेंड के कैंसर के इलाज में खर्च किए 80 लाख

शौक पूरा करने के लिए दोनों के ही पास पैसे नहीं थे.दोनों ने मिलकर छोटी चोरी करना शुरू किया. पुनीत लग्जरी लाइफस्टाइल जीने और अपनी गर्लफ्रेंड के शौक पूरे करने के लिए डॉक्टर बनने का सपना छोड़ चोरी पर फोकस करने लगा. इस बीच उसकी ग्रलफ्रेंड को कैंसर हो गया, उसके इलाज में उसने 80 लाख रुपये से ज्यादा खर्च कर दिए. पैसे के लिए वह आकाश के साथ मिलकर बड़ी चोरियां करने लगा. दोनों मिलकर ट्रेन में महिलाओं को निशाना बनाते थे और उनका कीमती सामान लेकर फरार हो जाते थे.

लग्जरी लाइफ जीने के लिए करने लगे चोरी

दोनों चोरों को ब्रांडेड कपड़े पहनने और क्लब जाने का बहुत शौक था. लेकिन इस लग्जरी लाइफ जीने के लिए उनके पास पैसे नहीं थे. उन्होंने सोचा कि चोरी पैसा कमाने का शॉर्टकट हो सकता है. बस यही सोचकर वे चोरी करने निकल पड़े. दोनों चोर इतने शातिर है कि जिस इलाके में एक बार पकड़े जाए तो फिर वहां कभी दिखाई नहीं देते थे, ताकि पुलिस उनकी पहचान न कर सके.

Latest and Breaking News on NDTV

ट्रेन से कीमती सामान चुराते थे

 शातिर चोर ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को निशाना बनाते थे. जैसे ही रात में यात्रियों को नींद आई तो ये दोनों उनका कीमती सामान चुराकर फरार हो जाते थे. आगरा जीआरपी ने दोनों शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया है. दोनों पर दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज है. दरअसल पीड़ितों ने शिकायत दर्ज कराई थी कि ट्रेन में सफर के दौरान मथुरा के पास उनके कीमती गहने चोरी हो गए हैं.

NEET क्वालिफाई चोर को आगरा GRP ने धर दबोचा

आगरा जीआरपी ने इस घटना को चैलेंज के रूप में लिया और टीम का गठन कर उनकी तलाश शुरू कर दी.  जीआरपी की टीम लगातार शातिर चोरों की तलाश में थी. इसी दौरान दोनों चोर उनके हत्थे चढ़ गए. पूछताछ में पता चला कि एक चोर NEET क्वालिफाई है , ब्रांडेड कपड़े , घड़ी और क्लब का शौकीन है, जिसके लिए उसे ज्यादा पैसों की जरूरत है. इसीलिए उसने ट्रेन में चोरी का रास्ता चुना. ये चोर कई बार जेल भी जा चुके हैं. पुलिस ने उनके कब्जे से चुराया गया सामान भी बरामद किया है.  

ये Video भी देखें:|नोएडा में भीड़भाड़ वाले इलाके में मोबाइल स्नेचिंग, CCTV देखिए| BJP | Samajwadi | Syed Suhail| TOP NEWS

ये भी पढे़ं-बिहार गंगा में बही महिला 10 दिन बाद यूपी में मिली, पूजा करने के लिए लगाई थी डुबकी, ऐसे बची जान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UP News, Agra News, Theft In Train, Thief Arrested, Theft News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com