टीम इंडिया से पिछले काफी दूर चल रहे और रेस में बहुत पिछड़ गए ओपनर बल्लेबाज पृथ्वी शॉ की मंगेतर आकृति अग्रवाल ने उनसे रिश्ता खत्म होने का ऐलान कर दिया है. दोनों करीब पिछले दो साल से रिश्ते में थे और पिछले साल 8 मार्च को दोनों की सगाई हुई थी. इसका खुद आकृति और पृथ्वी शॉ ने अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट से ऐलान किया था. लेकिन अब मंगेतर के ऐलान के साथ ही दोनों कही राहें अलग हो गई हैं .
पहले भी लगाया था धोखे का आरोप, फिर आकृति ने दी थी यह सफाई
इससे पहले इसी साल जुलाई के महीने मे आकृति अग्रवाल ने इंस्टाग्राम पर ही 'धोखे' और 'विश्वासघात' को लेकर एक रहस्मयी पोस्ट साझा की थी. इसके तुरंत बाद सोशल मीडिया पर यह अफवाह फैल गई कि पृथ्वी शॉ ने उन्हें धोखा दिया है और दोनों का रिश्ता टूट गया है. हालांकि, बाद में आकृति ने वायरल खबरों के बाद आकृति अग्रवाल ने आधिकारिक बयान जारी कर ब्रेकअप की अफवाहों का पूरी तरह से खंडन किया. आकृति ने स्पष्ट किया था कि उनकी वह पोस्ट पृथ्वी शॉ के बारे में नहीं थी. तब उन्होंने लिखा था, 'मैंने कभी अपने मंगेतर का नाम नहीं लिया और न ही यह कहा कि हमारी सगाई टूट गई है. हम साथ में बहुत खुश हैं और हमारी सगाई बरकरार है.' लेकिन अब आकृति के हालिया पोस्ट से साफ है कि उन्होंने तब सफाई देकर सिर्फ रिश्ता बचाने की ही कोशिश की थी, लेकिन इस बार उन्होंने इस पर मुहर लगा दी.
करीब दो साल चला दोनों का रिश्ता
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल पहली बार 2025 में गणेश चतुर्थी उत्सव के दौरान एक साथ सार्वजनिक रूप से देखे गए थे. साथ ही दोनों को इसके बाद अर्जुन तेंदुलकर के विवाह समारोह सहित कई मौकों पर दोनों को साथ देखा गया था. लखनऊ की रहने वाली आकृति अग्रवाल एक जानी-मानी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं और तेलुगु फिल्म 'त्रिमुखा' से अभिनय करियर की शुरुआत कर रही हैं.
F & Q: Frequently Asked Questions
प्र.1: पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई कब हुई थी और उनका रिश्ता कितने समय तक चला?
उ.: पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल का रिश्ता करीब दो साल तक चला और उनकी सगाई पिछले साल 8 मार्च को हुई थी.
प्र.2: आकृति अग्रवाल ने हाल ही में सोशल मीडिया पर किस बात की घोषणा की है?
उ.: आकृति अग्रवाल ने घोषणा की है कि भविष्य के अलग लक्ष्यों और परिस्थितियों के कारण उन्होंने और पृथ्वी शॉ ने आपसी सहमति से एक-दूसरे से अलग होने (सगाई/रिश्ता खत्म करने) का फैसला कर लिया है.
प्र.3: इस साल जुलाई के महीने में दोनों के रिश्ते को लेकर क्या विवाद हुआ था?
उ.: जुलाई में आकृति अग्रवाल ने इंस्टाग्राम पर 'धोखे' और 'विश्वासघात' से जुड़ी एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की थी, जिसके बाद उनके ब्रेकअप और पृथ्वी शॉ द्वारा धोखा देने की अफवाहें फैल गई थीं.
प्र.4: जुलाई में ब्रेकअप की अफवाहों पर आकृति अग्रवाल ने क्या सफाई दी थी?
उ.: आकृति ने तब ब्रेकअप की खबरों को खारिज करते हुए कहा था कि उनकी पोस्ट पृथ्वी शॉ के लिए नहीं थी. उन्होंने स्पष्ट किया था कि उन्होंने कभी अपने मंगेतर का नाम नहीं लिया और वे दोनों साथ में खुश हैं और सगाई बरकरार है.
प्र.5: आकृति अग्रवाल कौन हैं और दोनों को पहली बार एक साथ कब देखा गया था?
उ.: लखनऊ की रहने वाली आकृति अग्रवाल एक जानी-मानी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं और तेलुगु फिल्म 'त्रिमुखा' से अपना एक्टिंग डेब्यू कर रही हैं. दोनों को पहली बार 2025 में गणेश चतुर्थी उत्सव के दौरान एक साथ सार्वजनिक रूप से देखा गया था.
RASHID KHAN EXCLUSIVE on NDTV
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं