गुजरात में जहरीली शराब के कारण मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. जहरीली शराब पीने के कारण अब तक 49 लोगों की मौत हो चुकी है ओर 101लोग अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं. राज्य के बोटाद जिले के रोजिद गांव में ही 11 लोगों की जान जहरीली शराब से गई है. पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है. एक परिवार के तो तीन लोगों को जान गंवानी पड़ी है. जानकारी के अनुसार, 20-20 रुपये के पाउच में यह शराब बिकी और तीन जिलों के लोगों को इसके कारण जान गंवानी पड़ी. पुलिस ने मामले में 15 लोगों को अरेस्ट किया है और आगे की जांच जारी है.
शराब कांड में अपने बेटे को गंवाने वाली एक महिला ने NDTV को बिलखते हुए बताया कि वह परिवार का कमाने वाला बच्चा था लेकिन शराब ने उसकी जान ले ली. उसके दो बेटे हैं. हमें नहीं मालुम अब कैसे गुजर-बसर होगी. इसी तरह जहरीली शराब से अपने भाई को गंवाने वाली एक महिला ने बताया, " शराब गांव में कई सालों से बेची जा रही थी. मेरे भाई ने रात को शराब खरीदकर की और सुबह काम पर गया था. उसे उल्टी शुरू हो गई और दिखना बंद हो गया. हम उसे अस्पताल लेकर गए लेकिन बचा नहीं सके. उसकी दो बेटियां हैं."
-
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
एक महिला शिल्पा बेन के ससुर की जहरीली शराब के कारण मौत हुई है और उनके पति अस्पताल में भर्ती हैं. गुजरात में शराबबंदी है फिर भी यहां शराब बिकती है? इस सवाल पर इन्प्होंने कहा कि शराबबंदी तो केवल कहने की बात है यहां शराब बिकती है और लोग पीते हैं. इसके लिए जिम्मेदार कौन है, इस सवाल पर उन्होंने कहा कि जो शराब बेचते हैं. पुलिस इन्हें रोकती नहीं है, यदि रोकती तो ऐसी घटना नहीं होती. मीना बेन वाघेला के भाई की जान भी जहरीली शराब पीने से गई है. कई लोग अभी भी अस्पताल में जिंदगी मौत से जूझ रहे हैं. विजय वाघेला नाम के एक व्यक्ति के कहा कि गुजरात में शराब नहीं मिलने की बात सिर्फ कागज पर है. यहां शराब बिकती है और पुलिस कुछ नहीं करती. उसे तो वसूली करनी होती है. हमारे गांव के सरपंच ने ही इस बारे में लिखित में शिकायत दी थी लेकिन कुछ नहीं हुआ.
* राज्यसभा से तीन और विपक्षी सांसद निलंबित, अब तक कुल 27 सांसद हो चुके निलंबित
* कांग्रेस नेता की 'राष्ट्रपत्नी' वाली टिप्पणी परहंगामा, सोनिया गांधी ने कहा - "वह माफी मांग चुके हैं..."
* "हम सभी के लिए अपमान...." : बंगाल के मंत्री के 'करीबी' के घर से करोड़ों रु. मिलने पर TMC के प्रवक्ता
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं