मृतक पूनम की फाइल फोटो.
- बहन को कार में जबरन उठाकर खेत में ले गए थे
- परिवार के अन्य सदस्यों को कुछ भी नहीं बताया
- आरोपी राजबीर और बिरेन को पुलिस ने किया गिरफ्तार
अहमदाबाद:
गुजरात के शहर राजकोट में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है. मामले में दो भाइयों ने अपनी सगी बहन की हत्या करके लाश का अंतिम संस्कार भी कर दिया था.
यह मामला 20 दिन पहले का है. राजकोट पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि राजकोट में फाइनेंस का धंधा करने वाले बिशुभाई वाला की बेटी पूनम की हत्या हुई है और हत्या परिवार के सदस्यों ने ही की है.
बिशुभाई वाला की 25 वर्षीय बेटी पूनम तलाकशुदा थी और अपने पिता के घर में ही रहती थी. पुलिस ने मामले की छानबीन की तो पता चला कि 25 मई को पूनम को उनके घर से उनके सगे भाई राजबीर और बिरेन कार में जबरन उठाकर ले गए थे. पूनम को वे राजकोट से 60 किलोमीटर दूर जसदण ले गए. वहां उसे खेत में जहर पिलाकर मौत के घाट उतारा गया. आरोपी पूनम की हत्या करके उसका शव उनके पैतृक गांव ले गए जहां उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया.
बहन की हत्या के आरोपी राजबीर और बिरेन
पूनम के बारे में न तो उसके पिता को कुछ बताया गया न ही परिवार के अन्य सदस्यों को. मामले की छानबीन करने के बाद पुलिस ने पूनम के दोनों भाइयों को हिरासत में ले लिया है. इस हत्याकांड शामिल राजबीर और बिरेन के तीन साथियों को पकड़ने के लिए टीम बनाई गई है.
पुलिस को पता चला है कि आरोपियों को शक था कि तलाकशुदा बहन किसी से प्यार करती है. दोनों भाइयों ने इसे परिवार की इज्जत से जोड़कर बहन की हत्या कर दी.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Honor Killing, Rajkot, Gujarat, Murder Of Sister, Gujarat Police