विज्ञापन
This Article is From Sep 27, 2017

हार्दिक पटेल ने राजद्रोह मामले में बरी करने के लिए अदालत में अर्जी लगाई

आरक्षण आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल ने राजद्रोह के मामले बरी करने की मांग करते हुए अहमदाबाद की एक अदालत में आवेदन दायर किया है.

हार्दिक पटेल ने राजद्रोह मामले में बरी करने के लिए अदालत में अर्जी लगाई
गुजरात में पाटीदार आरक्षण आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल. (फाइल फोटो)
  • हार्दिक ने अहमदाबाद की अदालत में आवेदन दायर किया
  • 28 सितंबर को इस आवेदन पर हो सकती है सुनवाई
  • सरकार को अपदस्थ करने के इरादे से हिंसा भड़काने का है आरोप
अहमदाबाद: गुजरात में पाटीदार आरक्षण आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल ने राजद्रोह के मामले बरी करने की मांग करते हुए अहमदाबाद की एक अदालत में आवेदन दायर किया है. हार्दिक पर अक्तूबर 2015 में उनके द्वारा संबोधित रैली के हिंसक होने के बाद सरकार को अपदस्थ करने के इरादे से हिंसा भड़काने का आरोप लगाया गया है.

यह भी पढ़ें: राहुल गांधी आज से तीन दिन के गुजरात दौरे पर, हार्दिक पटेल बोले- आपका स्वागत है

VIDEO: गुजरात राज्यसभा चुनाव में हार्दिक की पाटीदार विधायकों से अपील- नोटा का करें इस्तेमाल

हार्दिक के वकील रफीक लोखंडवाला ने बताया कि 28 सितंबर को इस आवेदन पर सुनवाई हो सकती है. सत्र न्यायाधीश एस.एच. ओझा की अदालत में दायर अपनी अर्जी में हार्दिक ने कहा कि आरोप तय करने के लिए उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं है और उनके खिलाफ अभियोजन के मामले का कोई आधार नहीं है. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hardik Patel
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com