विज्ञापन

फीफा वर्ल्ड कप फाइनल: लामिन यमाल vs लियोनेल मेसी, कौन जीतेगा बैलोन डी'ओर? खिताबी मुकाबले से होगा फैसला

फीफा वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला ना सिर्फ यह तय करेगा कि इस बार गोल्डन बूट कौन जीतेगा बल्कि इससे बैलोन डी'ओर 2026 के विजेता का फैसला भी हो सकता है.

फीफा वर्ल्ड कप फाइनल: लामिन यमाल vs लियोनेल मेसी, कौन जीतेगा बैलोन डी'ओर? खिताबी मुकाबले से होगा फैसला
Who Will Win Ballon d'Or FIFA World Cup 2026 Final Might Decide

फीफा वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल अर्जेंटीना और स्पेन के बीच खेला जाना है और इस मुकाबले की विजेता टीम कौन होगी और क्या लियोनेल मेसी गोल कर पाएंगे? इससे ना सिर्फ गोल्डन बूट का फैसला होगा बल्कि फुटबॉल के सबसे प्रतिष्ठित व्यक्तिगत सम्मान बैलन डी'ओर का 2026 का विजेता कौन होगा, इससे हो सकता है. बता दें, फ्रांस जहां दूसरी बार विश्व विजेता बनने का सपना देख रहा है तो अर्जेंटीना की नजरें लगातार दूसरी बार विश्व चैंपियन बनकर इतिहास बुक में अपना नाम दर्ज करवाने पर है. 

बैलोन डी'ओर में बीते कुछ सालों तक लियोनेल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो का दबदबा रहा है, लेकिन हाल के सालों में यह बदला है. बीते कुछ सालों से विजेता कौना होगा? इसकी तस्वीर लगभग साफ रहती है, लेकिन इस साल यह अलग है. 

बैलोन डी'ओर जीतने के इस साल कई दावेदार हैं, लेकिन इतिहास बताता पिछले दो दशकों में, फीफा वर्ल्ड कप, यूईएफए चैंपियंस लीग, यूईएफए यूरोपियन चैंपियनशिप या कोपा अमेरिका जीतना, इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए एक अनौपचारिक ज़रूरत बन गई है. पिछले 19 बैलन डी'ओर विजेताओं में से केवल चार ऐसे मौके रहे, जब उसी साल यूईएफए चैंपियंस लीग, वर्ल्ड कप, यूरोपियन चैंपियनशिप या कोपा अमेरिका ना जीतने के बाद भी खिलाड़ी यह अवॉर्ड जीत पाए. उनमें से तीन मौके पर यह मेसी (2010, 2012, 2019) और एक साल रोनाल्डो (2013) के नाम रहा.

हैरी केन, एर्लिंग हालैंड और किलियन एम्बाप्पे, सभी के लिए मौजूदा साल जबरदस्त रहा है. लेकिन यह कहानी का सिर्फ़ एक हिस्सा है.  इतिहास के पन्न पलटने के बाद यह कहना गलत नहीं होगा कि हैरी केन, हालैंड, एम्बाप्पे, माइकल ओलिसे, डेक्लान राइस और जूड बेलिंगहम के जीतने की संभावना कम है. 

लियोनेल मेसी vs लामिन यमाल

लियोनेल मेसी अपने अंतरराष्ट्रीय करियर के आखिरी पड़ाव में हैं, लेकिन वह असाधारण प्रदर्शन कर रहे हैं और इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में उन्होंने दिखाया कि वह क्यों महानतम खिलाड़ियों में गिना जाता है. आठ गोल और चार असिस्ट के साथ, उन्होंने अर्जेंटीना को लगातार दूसरे विश्व कप फाइनल तक पहुंचाया है, और वह गोल्डन बूट की दौड़ में बढ़त बनाए हुए हैं. रविवार को जीत मेसी को इतिहास का पहला ऐसा कप्तान बना देगी जिसने अपनी राष्ट्रीय टीम को लगातार दो विश्व कप जीत दिलाई हों. और ऐसे में वह बैलेन डी ओर के प्रबल दावेदार हो जाएंगे. 

हालांकि, लामिन यमाल भी पीछे नहीं है. इस सुपरस्टार ने जारी वर्ल्ड कप में वैसी छाप नहीं छोड़ी है, जैसे कमाल उन्होंने साल 2024 में स्पेन को यूरो कप जीताने के दौरान किया था. सात मैचों में उन्होंने सिर्फ एक गोल दागा और कोई असिस्ट नहीं है. फिर भी वह स्पेनिश टीम का एक अहम हिस्सा हैं. यमाल ने बार्सिलोना के लिए पिछले सीजन में 24 गोल और 18 असिस्ट किए थे. बार्सिलोना ने ला लीगा तो जीता लेकिन चैंपियंस लीग के क्वार्टर फाइनल में हार गई. इसलिए अगर उन्हें दुनिया का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना जाना है, तो शायद स्पेन को विश्व कप जीतना होगा.

यह भी पढ़ें: फीफा वर्ल्ड कप फाइनल: कौन बनेगा चैंपियन, यमाल या मेसी नहीं बल्कि ये करेंगे तय, अमिताभ बच्चन की भविष्यवाणी

यह भी पढ़ें: फीफा वर्ल्ड कप फाइनल: लियोनेल मेस्सी का लास्ट डांस? अर्जेंटीना के कोच ने रिटायरमेंट की अटकलों पर तोड़ी चुप्पी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Spain, Argentina, Football, Lionel Messi, 2026 FIFA World Cup
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com