LIONEL MESSI STUNNING ASSIST, England vs Argentina::एक "ग्रेटेस्ट खिलाड़ी" की पहचान केवल उनके शानदार आंकड़ों या जीती गई ट्रॉफियों से नहीं, बल्कि खेल के प्रति उनके समर्पण, दबाव में प्रदर्शन, निरंतरता और खेल भावना से होती है. फुटबॉल जगत में यूं तो कई ऐसे खिलाड़ी आए हैं जिन्हें हम महान कहते हैं लेकिन वर्तमान में लियोनेल मेसी की तुलना किसी और महान खिलाड़ी से हो, यह कहना बेतुका लगता है. 39 साल की उम्र में अपनी फिटनेस और गेम प्लान से मेसी उन सभी खिलाड़ियों से काफी आगे निकल गए हैं जिन्हें फुटबॉल की दुनिया में ग्रेटेस्ट खिलाड़ी कहा जाता है. वर्तमान में क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनेल मेसी को लेकर बहस छिड़ी रहती है कि दोनों में बेहतर कौन है लेकिन इस वर्ल्ड कप में साफ हो गया कि कि मेसी, रोनाल्डो से काफी आगे हैं.
मेसी-रोनाल्डो में कौन है सबसे बड़ा जादूगर !

मेसी के अप्रोच ने अर्जेंटीना को पहुंचाया फाइनल में
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में ऐसे दो मौके आए जब मेसी की टीम हारी हुई मैच को जीतने में सफल रही, केप वर्डे के खिलाफ मैच में अर्जेंटीना की टीम आखिरी समय में मैच को पलटने में सफल रही, उस मैच में मेसी की जो उपस्थिति रही उसने टीम में जोश भरा था. आखिरी समय में टीम ने होश , प्लानिंग और कॉन्फिडेंस को बनाए रखा, इसमें मेसी ने अपनी टीम के साथी खिलाड़ियों की मदद की. मेसी के हाव-भाव ने मैच में जान डाल दिया था और आखिर में टीम एक्स्ट्रा टाइम में लिसेंड्रो मार्टिनेज के गोल की बदौलत जीत हासिल करने में सफल रही. मेसी के महानता का यह एक "असीम" उदाहरण था.
🔥 HISTORY IN THE MAKING!
— FIFA World Cup Stats (@alimo_philip) July 16, 2026
💙 The greatest clip you'll see today!
⚽️ Lionel Messi delivers TWO goals in 7 minutes — equalizer + winner!
🎯 Messi's pinpoint cross. Lautaro's thunder header. Late drama like no other!
🇦🇷 Argentina 2-1 England 🏴(90+2')
😱 Pure joy. Absolute… pic.twitter.com/pFKEZ06R5b
इसके बाद फिर वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में जो हुआ उसे फैन्स और पुरी दुनिया शायद ही कभी भूल पाएगी. इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी 7 मिनट में दो गोल करके अर्जेंटीना की टीम जीत हासिल करने में सफल रही. सही मायने में यह इस वर्ल्ड कप का सबसे महान मैच था. एक ऐसा ऐतिहासिक मैच जिसे अब दुनिया कभी नहीं भूलने वाली है.
इंग्लैंड के खिलाफ मेसी ने चमत्कार किया. अनुभवी खिलाड़ी ने पहले हाफ में कुछ अच्छे टच दिखाए, ज़्यादा सेंटर में खेलते हुए, लेकिन एंथनी गॉर्डन के 55वें मिनट में इंग्लैंड को बढ़त दिलाने के बाद अर्जेंटीना में जान आई. जैसे ही ट्यूशेल ने और डिफेंडरों को भेजा और इंग्लैंड पीछे हट गया, अर्जेंटीना के पास अगले 37 मिनट तक 88% पज़ेशन रहा. और राइट विंग में जाने के बाद मेसी ने जो किया उसे कभी भुलाया नहीं जाएगा.
गोलकीपर एमिलियानो मार्टिनेज ने बाद में कहा, "मेसी को विंग पर लाना हमारे लिए जरूरी था."
उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 9 ड्रिबल पूरे किए और दो गोल में मदद की, 1966 के बाद से एक वर्ल्ड कप नॉकआउट गेम में ऐसा करने वाले वे पहले खिलाड़ी बने. मेसी ने विरोधी टीम के बॉक्स में सात बार गेंद को छुआ, यह संख्या सभी इंग्लिश खिलाड़ियों के कुल टच के बराबर थी, उन्होंने चार मौके भी बनाए, उन्होंने मैच में सबसे ज़्यादा 9 क्रॉस भी किए. और सबसे अहम बात यह है कि अर्जेंटीना के दोनों गोल में उनकी भूमिका थी.
LIONEL MESSI STUNNING ASSIST TO WIN THE GAME FOR ARGENTINA 🤯🐐 pic.twitter.com/4i3txSqcFP
— MC (@CrewsMat10) July 15, 2026
पहला गोल एक कॉर्नर से हुआ, जिसमें उन्होंने एंज़ो फर्नांडीज़ को पास दिया और फर्नांडीज़ ने बॉक्स के बाहर से 85वें मिनट में बराबरी का गोल दागा. और फिर उन्होंने लौटारो मार्टिनेज के लिए क्रॉस किया, जिन्होंने इंजरी-टाइम में हेडर से जीत दिलाने वाला गोल किया.
इंग्लैंड के पूर्व डिफेंडर रिचर्ड्स ने कहा
⚽️ The stadium trembled. England had just struck.
— FIFA World Cup Stats (@alimo_philip) July 16, 2026
Yet in the thunder, Lionel Messi simply knelt…
fingers steady on a single shoelace,
quiet as a heartbeat before the roar.
No words. No rush.
Just the king reminding the world:
the moment doesn't own him—he owns the moment.… pic.twitter.com/CSjDfe2Tap
इंग्लैंड के पूर्व गोलकीपर जो हार्ट ने कहा
इससे लियोनेल मेसी को आजादी मिल गई, जिनके पास हर ताले की चाबी थी..उन्होंने आखिरी 15 मिनट में पूरे खेल पर अपना दबदबा बनाए रखा और मैच को जीत के साथ खत्म कर दिया.
इंग्लैंड के कप्तान केन ने कहा
Best video you'll see today. 🥹🩵 pic.twitter.com/OzpEQfd7su
— MC (@CrewsMat10) July 16, 2026
गोल्डन बूट की रेस में मेसी सबसे आगे
मेसी वर्ल्ड कप में सबसे ज़्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए, उन्होंने कुल 21 गोल किए (अर्जेंटीना के लिए उनके कुल 125 गोल में से). इनमें से 15 गोल उन्होंने अपने 35वें जन्मदिन के बाद किए हैं.
आठ गोल तो इसी टूर्नामेंट में हुए हैं, जो 2022 में किए गए सात गोल से ज़्यादा हैं, तब वे गोल्डन बूट की रेस में किलियन एम्बाप्पे से सिर्फ़ एक गोल पीछे रह गए थे. इस बार मेसी और एम्बाप्पे दोनों के आठ-आठ गोल हैं, एम्बाप्पे की टीम फ्रांस शनिवार को तीसरे स्थान के लिए इंग्लैंड के खिलाफ़ खेलेगी.
इंग्लैंड के बेलिंगहम और केन के भी छह-छह गोल हैं और वे भी रेस में बने हुए हैं, अगर खिलाड़ियों के गोल बराबर रहते हैं, तो टाई-ब्रेकर के तौर पर असिस्ट देखे जाते हैं... जिसमें मेसी के चार और एम्बाप्पे के तीन असिस्ट हैं.
मेसी इस वर्ल्ड कप में सबसे ज़्यादा असिस्ट करने वाले खिलाड़ी भी बन सकते , वे फ्रांस के माइकल ओलिस से बस एक गोल पीछे हैं. इंग्लैंड के पूर्व गोलकीपर पॉल रॉबिन्सन ने कहा, "वह सचमुच एक छोटे जादूगर हैं."
ये भी पढ़ें- क्या इंग्लैंड के साथ नाइंसाफी हुई? रेफरी के फैसलों से नाराज फैंस, सोशल मीडिया पर मचा बवाल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं