Monsoon 2026 Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश में मानसून एक तो देरी से पहुंचा, दूसरी ओर अब मानसून कुछ दिन में ही कमजोर हो गया है. इससे किसानों की भी चिंताएं बढ़ गई हैं. पिछले कुछ दिनों से एमपी के ज्यादातर हिस्से से बादल गायब हो गए हैं. हालांकि, मौसम विभाग का अनुमान है कि रविवार यानी 19 जुलाई से मौसम करवट लेगा.
IMD के अनुसार, इस बार एमपी में 11 प्रतिशत कम बारिश हुई है, जिनमें 35 जिले ज्यादा प्रभावित हैं, जहां बारिश सामान्य से कम हुई है. पूर्वी एमपी में 24 प्रतिशत कम पानी गिरा है, जबकि पश्चिमी हिस्से में सामान्य से बेहतर स्थिति है और औसत से 2 फीसद बारिश ज्यादा हुई है.
प्रदेश में अब तक 241.8 मिमी (करीब 9.5 इंच) बारिश हुई है, जबकि इस समय तक सामान्य औसत 270.3 मिमी (करीब 10.6 इंच) होना चाहिए था.

दूसरे पखवाड़े में मानसून रफ्तार पकड़ेगा
मौसम विभाग का मानना है कि जुलाई के दूसरे पखवाड़े में मानसून रफ्तार पकड़ सकता है और 19 जुलाई से वेस्टर्न डिस्टर्बेंस, साइक्लोनिक सिस्टम की वजह से तेज बारिश हो सकती है. इसके अलावा आज राज्य के 40 से ज्यादा जिलों में हल्की बारिश और आंधी की संभावना जताई है.
एमपी में कई शहरों में गर्मी
मध्य प्रदेश में मानसून गायब रहने की वजह से तापमान भी बढ़ गया है और भोपाल-ग्वालियर समेत कई शहरों में गर्मी पड़ रही है. मुरैना, शिवपुरी, अशोकनगर, गुना, रायसेन और सागर समेत आसपास के जिलों में भी तापमान 35 डिग्री से पार ही पहुंच रहा है. कई जगहों पर 40 तक या पार पारा जा रहा है.
कम बारिश वाले जिले
नर्मदापुरम, अनूपपुर, सिंगरौली, शिवपुरी, जबलपुर, रायसेन, विदिशा, श्योपुर, बालाघाट, छतरपुर, छिंदवाड़ा, दमोह, डिंडौरी, कटनी, मैहर, मंडला, मऊगंज, पांढुर्णा, नरसिंहपुर, रीवा, सागर, सिवनी, सतना, पन्ना, शहडोल, बड़वानी, सीधी, टीकमगढ़, उमरिया, अलीराजपुर, बैतूल, दतिया, धार, झाबुआ, मुरैना.
ये भी पढ़ें- Weather Today: यूपी, बिहार में लौटेगा मॉनसून, दिल्ली-NCR में बारिश के चांस, यहां बरसेंगे बदरा, आज का मौसम
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं