विज्ञापन

Lionel Messi: इंग्लैंड को हराकर फाइनल में पहुंची अर्जेंटीना, कप्तान मेसी ने FIFA वर्ल्ड कप फाइनल को लेकर कर दिया बड़ा ऐलान

Lionel Messi Statement After Win FIFA World Cup Final Ticket: अर्जेंटीना के कप्तान मेसी ने FIFA वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर फाइनल का टिकट कटा लिया है.

Lionel Messi: इंग्लैंड को हराकर फाइनल में पहुंची अर्जेंटीना, कप्तान मेसी ने FIFA वर्ल्ड कप फाइनल को लेकर कर दिया बड़ा ऐलान
Lionel Messi Statement After Win FIFA World Cup Final Ticket:

Lionel Messi Statement After Win FIFA World Cup Final Ticket: अर्जेंटीना ने इंग्लैंड को 2-1 से हराकर फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली. इस शानदार जीत में कप्तान लियोनेल मेसी ने अहम भूमिका निभाई. टीम एक समय मुकाबले में पीछे थी, लेकिन मेसी की शानदार कप्तानी और दो अहम असिस्ट की बदौलत अर्जेंटीना ने मैच पलट दिया. इंग्लैंड के लिए एंथनी गॉर्डन ने पहला गोल कर टीम को बढ़त दिलाई. इसके बाद 85वें मिनट में मेसी ने एंजो फर्नांडीज को बेहतरीन पास दिया, जिसे उन्होंने गोल में बदलकर स्कोर 1-1 कर दिया. मैच के आखिरी पलों में मेसी ने शानदार क्रॉस दिया, जिस पर लौटारो मार्टिनेज ने हेडर लगाकर अर्जेंटीना को 2-1 की यादगार जीत दिला दी.

मैच के बाद मेसी ने कहा कि इंग्लैंड के खिलाफ मिली यह जीत उनके लिए बेहद खास है. उन्होंने बताया कि दोनों देशों के बीच लंबे समय से चला आ रहा ऐतिहासिक रिश्ता इस मुकाबले को और भी अहम बना देता है. यह मुकाबला अटलांटा में खेला गया, जहां फॉकलैंड द्वीप समूह को लेकर अर्जेंटीना और ब्रिटेन के बीच पुराने विवाद की चर्चा भी देखने को मिली. साल 1982 में दोनों देशों के बीच इस मुद्दे पर युद्ध हुआ था, जिसके बाद ब्रिटेन ने फिर से इन द्वीपों पर नियंत्रण स्थापित कर लिया था.

मेसी ने अपनी टीम के खिलाड़ियों की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि यह टीम कभी हार नहीं मानती. उन्होंने कहा कि पूरे टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने मुश्किल परिस्थितियों में भी शानदार वापसी करके अपने मजबूत इरादे दिखाए हैं. मिस्र के खिलाफ प्री-क्वार्टर फाइनल में भी टीम 2-0 से पीछे होने के बावजूद 3-2 से जीत दर्ज करने में सफल रही थी.

मेसी ने कहा, "यह टीम लगातार कमाल कर रही है. हमारे खिलाड़ियों का जज़्बा, एकजुटता और मुश्किल समय में भी लड़ने का तरीका काबिल-ए-तारीफ है. यही हमारी सबसे बड़ी ताकत है और इस जीत ने एक बार फिर इसे साबित कर दिया. मेसी ने आगे कहा, "स्पेन बहुत शानदार फुटबॉल खेलता है. मैं उस टीम और उसके कई खिलाड़ियों को अच्छी तरह जानता हूं. उनकी खेलने की शैली और फुटबॉल की सोच काफी प्रभावशाली है. हमें पता है कि फाइनल आसान नहीं होगा, लेकिन हम पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरेंगे."

अब अर्जेंटीना का सामना रविवार को न्यू जर्सी के मेटलाइफ स्टेडियम में स्पेन से होगा. इस मुकाबले को लेकर भी मेसी काफी उत्साहित हैं. उन्होंने कहा कि स्पेन इस समय दुनिया की सबसे मजबूत टीमों में से एक है और उसके पास कई बेहतरीन खिलाड़ी हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
2026 FIFA World Cup, Football
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com