विज्ञापन

Video: फ्रांस की जीत के बाद हुआ बवाल, एम्बाप्पे की हरकत से आगबबूला हो गया पराग्वे का गोलकीपर, दे मारी गेंद

फ़्रांस और पैराग्वे के बीच FIFA वर्ल्ड कप 2026 का 'राउंड ऑफ़ 16' मैच तनावपूर्ण माहौल में खत्म हुआ, किलियन एम्बाप्पे और ऑरलैंडो गिल के बीच तीखी बहस हो गई.

Video: फ्रांस की जीत के बाद हुआ बवाल, एम्बाप्पे की हरकत से आगबबूला हो गया पराग्वे का गोलकीपर, दे मारी गेंद
किलियन एम्बाप्पे और ऑरलैंडो गिल के बीच तीखी बहस

Kylian Mbappe  vs Orlando Gill : फीफा वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ 16 के एक कड़े मुक़ाबले के बाद, फ्रांस के कप्तान किलियन एम्बाप्पे ने पैराग्वे के गोलकीपर ऑरलैंडो गिल से हाथ मिलाने से इनकार कर दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. दरअसल, एम्बाप्पे के गोल की बदौलत फ्रांस ने 1-0 से जीत हासिल की और क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई किया. पैराग्वे ने फ्रांस को लय में आने से रोकने के लिए बहुत आक्रामक और खेल में बाधा डालने वाला तरीका अपनाया, जिसके कारण मैदान पर तीखी बहस हो गई. मैच खत्म होने के बाद, पैराग्वे के गोलकीपर ने एम्बाप्पे से हाथ मिलाने की कोशिश की, लेकिन स्टार फ़ुटबॉलर अपनी जीत का जश्न मनाते रहे और हाथ मिलाने की कोशिश नहीं की. 

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि मैच खत्म होते ही पराग्वे के गोलकीपर ऑरलैंडो गिल, एम्बाप्पे से हाथ मिलाने के लिए आगे गए लेकिन  फ्रांस का स्टार खिलाड़ी जीत की खुशी में जश्न मनाता रहता है. उनका ध्यान गोलकीपर की ओर नहीं जाता है.  हैंडशेक नहीं किए जाने के बाद ऑरलैंडो ने एम्बाप्पे की ओर गेंद फेंक देते हैं जो फुटबॉलर की पीठ पर लग जाती है लेकिन इसके बाद भी एम्बाप्पे का इसपर कोई रिएक्शन नहीं आता है. सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है. 

पराग्वे के गोलकीपर ऑरलैंडो गिल ने अपनी इस हरकत पर क्या कहा

गिल ने मैच के बाद इस बारे में कहा, "मैंने उनसे हाथ मिलाने की कोशिश की, लेकिन जब उन्होंने मुझ पर कोई ध्यान नहीं दिया, तो मुझे गुस्सा आ गया..लेकिन खैर, मैंने बस इतना ही किया, बाद में मैं शांत हो गया "

जीत के बाद एम्बाप्पे का रिएक्शन

मैच के बाद एम्बाप्पे ने कहा, "हमें पता था कि किस तरह के मैच की उम्मीद करनी है. मुझे लगता है कि हमारे लिए इस तरह का गेम खेलना और यह देखना कि हमने इसे कैसे हैंडल किया, वाकई बहुत अच्छा था. हमने दिखाया कि हम सिर्फ अटैकिंग फुटबॉल खेलने वाली टीम नहीं हैं. हर टीम अपनी ताकत का इस्तेमाल करते हैं.  खेलने का कोई सही या गलत तरीका नहीं होता. अब हमें मोरक्को के खिलाफ होने वाले मैच पर फोकस करना है. हम उनका सामना करने के लिए वाकई बहुत उत्सुक हैं, क्योंकि हम जानते हैं कि वे बहुत अच्छी टीम हैं."

एम्बाप्पे ने लियोनेल मेसी की बराबरी की

इस बीच, पैराग्वे के खिलाफ एम्बाप्पे का गोल इस फीफा वर्ल्ड कप में उनका सातवां गोल था, और इसने उन्हें गोल्डन बूट की दौड़ में अर्जेंटीना के दिग्गज लियोनेल मेसी की बराबरी कर ली है. फ्रांस 10 जुलाई को वर्ल्ड कप के क्वार्टर फाइनल में मोरक्को का सामना करेगा.

ये भी पढ़ें- FIFA World Cup 2026: 'वियाग्रा' खाकर मेक्सिको के खिलाफ उतरेगी इंग्लैंड टीम? चौंकाने वाली रणनीति का खुलासा, जानिए क्या है वजह

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
2026 FIFA World Cup, Football
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com