England players allowed Viagra to combat altitude in Mexico City: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में इंग्लैंड की टीम राउंड ऑफ 16 में मेक्सिको के खिलाफ मुकाबला करेगी. इस मैच से पहले एक बड़ी खबर सामने आई है. दरअसलस, इस मैच में इंग्लैंड के खिलाड़ी वियाग्रा का सेवन करके मैदान पर उतरेंगे. इसकी इजाजत इंग्लैंड के खिलाड़ियों को मिल गई है. बता दें कि राउंड ऑफ 16 में इंग्लैंड का मुकाबला 6 जुलाई को मेक्सिको सिटी के एस्टाडियो एज्टेका स्टेडियम में खेला जाएगा.
वियाग्रा खाने की छूट किस वजह से मिली
खबर है कि अगर इंग्लैंड के खिलाड़ी ऊंचाई वाली जगहों पर होने वाली बीमारी (एल्टीट्यूड सिकनेस) से निपटना चाहते हैं, तो वे वियाग्रा की दवा का इस्तेमाल कर सकते हैं. मेक्सिको सिटी समुद्र तल से लगभग 7,350 फीट ऊपर है. एज़्टेका स्टेडियम का इस्तेमाल अक्सर नहीं होता, यहां तक कि मेक्सिको की टीम भी इसका कम ही इस्तेमाल करती है, लेकिन दोनों टीमें राउंड ऑफ़ 16 के मैच में इसी मैदान पर आमने-सामने होंगी.

क्या मैच में इंग्लेंड के खिलाड़ी करेंगे वियाग्रा का इस्तेमाल !
इतनी ऊंचाई पर हवा कम होने के कारण ऑक्सीजन कम हो सकता है, जिससे स्टैमिना, रिकवरी और कुल मिलाकर शारीरिक परफॉर्मेंस पर असर पड़ सकता है, खासकर उन टीमों के लिए जो ऐसे हालात में खेलने की आदी नहीं हैं. माना जाता है कि इंग्लैंड के मेडिकल स्टाफ ने ऊंचाई के असर को कम करने के लिए कई तरीकों पर विचार किया है, और वियाग्रा को मंजूरी प्राप्त विकल्पों में से एक माना गया है. यह दवा रक्त वाहिकाओं को चौड़ा करके काम करती है, जिससे रक्त का संचार बेहतर हो सकता है और अधिक ऊंचाई पर ऑक्सीजन का स्तर कम होने से शरीर को होने वाली कुछ दिक्कतों में राहत मिल सकती है.
क्या WADA ने वियाग्रा की इजाजत दी है?
वियाग्रा पर वर्ल्ड एंटी-डोपिंग एजेंसी ने कोई रोक नहीं लगाई है. एथलीट टूर्नामेंट के दौरान और उसके बाहर भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं. हालांकि WADA ने सालों तक इस दवा पर काफी रिसर्च की है. दरअसल, यह रक्त वाहिकाओं को चौड़ा करती है और रक्त के प्रवाह को बढ़ाती है, लेकिन स्टडीज से पता चला है कि समुद्र तल या उसके आस-पास के इलाकों में इससे परफॉर्मेंस में कोई खास फायदा नहीं मिलता. मेक्सिको सिटी के एस्टाडियो एज्टेका स्टेडियम समुद्र तल से 2,240 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है.
क्या इंग्लिश फ़ुटबॉल में पहले भी 'वियाग्रा' का हुआ है इस्तेमाल?
साउथ अफ़्रीका में साल 2010 फीफा वर्ल्ड कप से पहले, ऐसी खबरें आई थी कि इंग्लैंड टीम ऊंचाई वाली जगहों पर होने वाली दिक्कतों से निपटने के लिए इस दवा का इस्तेमाल करने पर विचार कर रही है. बाद में फ़ुटबॉल एसोसिएशन ने ऐसी किसी भी स्थिति से इंकार कर दिया था. हालांकि, इंग्लैंड के पूर्व स्ट्राइकर कार्लटन कोल ने बताया है कि इंग्लैंड के ट्रेनिंग कैंप के दौरान टीम के साथियों ने उन्हें धोखा देकर गलती से वियाग्रा खिला दी थी, यह एक ऐसा मजाक था जिसके बारे में उन्होंने बाद में मजाक में कहा कि इससे वे "तीन पैरों " के साथ दौड़ रहे थे. "
इंग्लैंड के कोच थॉमस ट्यूशेल ने तोड़ी चु्प्पी
शनिवार को मैच से पहले हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में इंग्लैंड के कोच थॉमस ट्यूशेल से उन सुझावों के बारे में पूछा गया कि उनके खिलाड़ी एस्टाडियो एज़्टेका में ऊंचाई से निपटने के लिए वियाग्रा का इस्तेमाल कर सकते हैं, ट्यूशेल ने हंसते हुए कहा, "इस बात को साबित करने वाली कोई जानकारी मुझ तक नहीं पहुंची है, इसलिए यह सच नहीं है."
मेक्सिको और इंग्लैंड के बीच जबरदस्त मैच की उम्मीद
मेक्सिको इस टूर्नामेंट में शानदार फॉर्म में है और उसने अब तक अपने चारों मैच जीते हैं, लेकिन एज़्टेका में उन्हें हराना और भी मुश्किल हो जाता है. घरेलू टीम इस स्टेडियम में खेले गए अपने 89 मैचों में से सिर्फ दो मैच हारी है, और उन्हें आखिरी हार 2013 में मिली थी. हालांकि इंग्लैंड के पास मेक्सिको को हराने के लिए स्टार खिलाड़ी और शायद सही रणनीति भी है, ऐसे में दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला काफी रोमांचक होने की उम्मीद है.
ये भी पढ़ें- मेसी सब पर 20, लगातार बड़ा बन रहा है गोलमशीन का रिकॉर्ड, कमाल का है मेसी मैजिक!
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं