विज्ञापन

Video: क्रिस्टियानो रोनाल्डो का जादू, गोलकीपर को चमका देकर ऐसे दागा 'चमत्कारिक' पहला गोल, जश्न ऐसा कि दुनिया देखती रह गई

Cristiano Ronaldo First Goal video Portugal vs Uzbekistan, FIFA World Cup 2026: रोनाल्डो को दुनिया का बेहतरीन फुटबॉलर क्यों माना जाता है. इसका ताजा उदाहरण उज़्बेकिस्तान के खिलाफ मैच में देखने को मिला.

Video: क्रिस्टियानो रोनाल्डो का जादू, गोलकीपर को चमका देकर ऐसे दागा 'चमत्कारिक' पहला गोल, जश्न ऐसा कि दुनिया देखती रह गई
CRISTIANO RONALDO SCORES HIS FIRST GOAL OF THE 2026 FIFA WORLD CUP

Cristiano Ronaldo Scores First Goal In FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में में आखिरकार क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपना पहला गोल दागने में सफल रहे. मैच के छठे मिनट में ही रोनाल्डो ने गोल करके उन सभी आलचकों को करारा जबाव दिया जिन्होंने उन्हें थका हुआ मान लिया था. यही कारण था कि जब रोनाल्डो ने गोल किया तो जमकर जश्न मनाने लगे. जश्न के दौरान रोनाल्डो का जोश देखने लायक था. आक्रामकता भरा जोश मनाकर रोनाल्डो ने दिखा दिया कि उन्हें चूका हुआ मानना विरोधी टीम और कोच के लिए भारी भूल होगी. 

देखिए क्रिस्टियानो रोनाल्डो का इस वर्ल्ड कप में पहला गोल

ऐसे मारा पहला गोल

कैंसलो के पास से रोनाल्डो ने एक जोरदार शॉट लगाया जो उज्बेकिस्तान के गोलकीपर को चकमा देते हुए पुर्तगाल के लिए पहला गोल बन गया. यह एक ऐसा गोल था जिसका इंतजार पूरा फुटबॉल जगत कर रहा था. रोनाल्डो ने शुरुआती मिनटों में ही उज्बेकिस्तान के खिलाफ रिकॉर्डतोड़ गोल दागकर इतिहास रच दिया. छठे मिनट में रोनाल्डो ने मौके को पूरी तरह भुनाया और गोल दागा. रोनाल्डो का फीफा विश्व कप में यह नौवां गोल था.  दरअसल, रोनाल्ड क्रॉस के लिए  बिल्कुल सही जगह पर थे और जब उनके पास बॉल को हिट करने का मौका मिला तो फुटबॉल के इस मैजिशियन ने मौका नहीं गंवाया और शानदार तरीके से गोल पूरा करके तहलका मचा दिया. 

 मैच में लगाया दूसरा गोल, चमत्कारिक गोल से कम नहीं

इसके बाद रोनाल्डो ने मैच के 39वें मिनट में एक और गोल लागकर धमाका कर दिया. क्रिस्टियानो रोनाल्डो का मैच में यह दूसरा गोल है और सच कहें तो FIFA वर्ल्ड कप 2026 में उनकी ज़बरदस्त एंट्री हो गई है. ब्रूनो फर्नांडीस ने एक बेहतरीन 'थ्रू बॉल' दी और रोनाल्डो ने शानदार फिनिश के साथ गोल करने में कोई गलती नहीं की. दर्शक जोश से भरे हुए थे, इस गोल के साथ ही पुर्तगाल का स्कोर 3-0 हो गया था. 

क्रिस्टियानो रोनाल्डो के ये सभी गोल ऐसे रहे जिसे देखकर फैन्स झूमते हुए नजर आए. फैन्स की खुशी सातवें आसमान पर थी.  रोनाल्डो ने एक बार फिर दिखाया है कि उन्हें क्यों फुटबॉल जगत का महान फुटबॉल माना जाता है. 

ये भी पढ़ें- क्रिस्टियानो रोनाल्डो का तहलका, वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाले दुनिया के पहले फुटबॉलर बने

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
2026 FIFA World Cup, Cristiano Ronaldo, Football
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com