विज्ञापन

लियोनल मेसी की जर्सी पहनकर अमेरिका में वर्ल्ड कप देख रहे हैं यशस्वी जायसवाल, विराट समेत ये क्रिकेटर्स किस फ़ुटबॉलर के दीवाने?

FIFA World Cup 2026: यशस्वी ने न्यूयॉर्क से फ़्रांस बनाम स्वीडन के मैच की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं.

लियोनल मेसी की जर्सी पहनकर अमेरिका में वर्ल्ड कप देख रहे हैं यशस्वी जायसवाल, विराट समेत ये क्रिकेटर्स किस फ़ुटबॉलर के दीवाने?
Jasiwal in FIFA World Cup 2026:

FIFA World Cup 2026 Yashasvi Jaiswal : पूर्व कप्तान सौरव गांगुली हैरान होते हैं कि यशस्वी जायसवाल जितने टैलेंटेड खिलाड़ी को वाइट बॉल क्रिकेट में मुश्किल से जगह मिल पाती है. 29 टेस्ट मैच खेलने वाले 24 साल के यशस्वी जायसवाल ने पिछले तीन साल में सिर्फ़ 23 वनडे और 6 अंतर्राष्ट्रीय टी-20 मैच खेले हैं.  यशस्वी उन चुनिंदा खिलाड़ियों में शामिल हैं जिनके तीनों ही फॉर्मैट में शतकीय पारियां खेली हैं (विराट कोहली, रोहित शर्मा, सुरेश रैना, शुभमन गिल, केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल). लेकिन यशस्वी ने खुद को फ़्रेश रखने का एक नायाब तरीका ढूंढा है और वो फ़ीफ़ा वर्ल्ड कप देखने अमेरिका के स्टेडियम में चक्कर लगा रहे हैं.

मेसी की जर्सी पहनकर देखा फ़्रांस-स्वीडन का मैच, कई मिलियन व्यूज़
यशस्वी ने न्यूयॉर्क से फ़्रांस बनाम स्वीडन के मैच की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं. न्यूयॉर्क के न्यू जर्सी स्टेडियम में फ़्रांस ने 3-0 से स्वीडन से हराकर राउंड ऑफ़ 16 में बनाई है.  दिलचस्प ये भी है कि यशस्वी लियोनेल मेसी की जर्सी पहनकर ये मैच देखते नज़र आए. उन्होंने मैच देखते हुए और स्टेडियम के बाहर की भी अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं जो सोशल मीडिया पर कई मिलियन लोग देख रहे हैं और कमेंट कर रहे हैं. 

रोनाल्डो के दीवाने विराट कोहली
विराट कोहली पुर्तगाल के कप्तान और सुपरस्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो के बहुत बड़ा फ़ैन माने जाते हैं. एक सोशल मीडिया का किंग है तो दूसरा शहंशाह. इस बात का अंदाज़ा आप इस बात से भी लगा सकते हैं कि विराट कोहली के इंस्टाग्राम पर 273 मिलियन (27.3 करोड़) फ़ैन्स हैं जबकि क्रिस्टियानो रोनाल्डो के 665 मिलियन यानी (66.5 करोड़)  विराट कोहली, रोनाल्डो की वजह से पहले मैनचेस्टर यूनाइटेड के फ़ैन थे. रोनाल्डो रियाल मैड्रिड और फिर सउदी अरब के अल नासिर क्लब गए तो विराट मैन-सिटी को भी फॉलो करते नज़र आए. 

ज़िनेडिन ज़िडान के फ़ैन और ला लीगा के ब्रैंड अंबैस्डर हैं रोहित शर्मा
विराट कोहली और रोहित शर्मा के फ़ैन्स के बीच फ़ुटबॉल की वजह भी भिड़ंत की अच्छी वजह हो सकती है. रोहित शर्मा रियाल मैड्रिड के बड़े फ़ैन माने जाते हैं. वो ला लिगा के ब्रैंड अंबैस्डर भी हैं. रोहित वर्ल्ड चैंपियन प्लेमेकर फ़्रांस के पूर्व दिग्गज ज़िनेडिन ज़िडान के बड़े फ़ैन बताये जाते हैं

चेन्नायिन के सह-मालिक हैं एमएस धोनी
एमएस धोनी का फ़ुटबॉल प्रेम पूरी दुनिया को पता है. बचपन में वो फ़ुटबॉल के गोलकीपर थे जिन्होंने बाद में अपना ग्लबव्स-प्रेम बरक़रार रखा. धोनी भी मैनचेस्टर यूनाइटेड को फ़ॉलो करते हैं और ISL (इंडियन सुपर लीग) में चेन्नाइयिन- एफसी के सह-मालिक भी हैं. 

नेयमार, मेसी के फ़ैन कुलदीप यादव का फ़ुटबॉल का Youtube चैनल
टीम इंडिया के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव का Youtube पर एक फ़ुटबॉल चैनल है. उनके तकरीबन 27,000 सब्सक्राइबर भी हैं. कुलदीप यादव तो अपने यूट्यूब चैनल को लेकर यहां तक लिखते हैं कि क्रिकेट उनका गेम है लेकिन फ़ुटबॉल उनका जुनून.  कुलदीप यादव बार्सिलोना, ब्राज़ील और नेयमार के बड़े फ़ैन हैं. वो लिवरपूल टीम पर भी अच्छी नज़र रखते हैं. दिलचस्प है कि कोहली और कुलदीप में रोनाल्डो और नेयमार को लेकर नोंक-झोंक चलती रहती है. ज़ाहिर है कुलदीप अक्सर मेस्सी की भी तरफ़दारी करते नज़र आते हैं.  
 
रोनाल्डो के फ़ैन मो. सिराज

विराट कोहली की तरह मोहम्मद सिराज भी क्रिस्टियानो रोनाल्डो के जबरदस्त फैन हैं. विकेट लेने के बाद कई बार वह रोनाल्डो की तरह SIUU सेलिब्रेशन करते हैं, जश्न मनाते हैं. 

रोनाल्डो और Man-U के फ़ैन युवराज सिंह
युवराज सिंह भी क्रिस्टियानो रोनाल्डो और मैनचेस्टर यूनाइटेड के बड़े फ़ैन हैं. दरअसल मैनटेस्टर यूनाइटेड वैसा यूरोपीय फ़ुटबॉल क्लब है जिसके भारत में सबसे ज़्यादा फ़ैन्स हैं. पूरे भारत में मैनयू के 35 मिलियन यानी 3.5 करोड़ फ़ैन्स बताये जाते हैं. युवी मैनयू की जर्सी बराबर खरीदते रहते हैं और सोशल मीडिया पर ये ख़बर वायरल भी हुई हैं. 

*जसप्रीत बुमराह ने किया ओल्ड ट्रैफ़र्ड का दौरा * 
टीम इंडिया के पेसर जसप्रीत बुमराह ना सिर्फ़ मैन-यूनाइटेड के फ़ैन हैं, बल्कि अपनी पत्नी संजना गणेशन के साथ मैनयू के मैदान ओल्ड ट्रैफ़र्ड का दौरा भी कर चुके हैं. बुमराह स्वीडन के पूर्व फ़ुटबॉलर ज़्लाटन इब्राहिमोविच के फ़ैन बताये जाते हैं.

मैन यूनाइटेड और लिवरपूल के फ़ैन ऋषभ पंत
ऋषभ पंत लिवरपूल के बड़े फ़ैन हैं. वो अक्सर लिवरपूल की जर्सी में अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर फ़ैन्स से शेयर करते रहते हैं.  पंत ने मैनयू के कप्तान ब्रूनो फ़र्नांडिस को अपना बल्ला भी गिफ़्ट किया था. 

आर्सेनल र रोनाल्डो के फ़ैन केएल राहुल
ये कहा जाता है कि केएल राहुल बचपन में फुटब़लर बनना चाहते थे. लेकिन उनकी किस्मत और मेहनत ने उन्हें टीम इंडिया का स्टार क्रिकेटर बना दिया. वो मौजूदा EPL चैंपियन आर्सेनल के फ़ैन हैं. कहा जाता है कि रोनाल्डो के खेल से उन्हें बहुत प्रेरमा मिलती है. 

‘जीनियस मेसी' के दीवाने राहुल द्रविड़ 
टीम इंडिया के ‘वॉल' आर्सेन वेंगर और आर्सेनल क्लब के प्रशंसक माने जाते हैं. राहुल द्रविड़ लियोनेल मेसी को ‘खालिस जीनियस' खिलाड़ी मानते हैं. 

मैराडोना और रोनाल्डो के फ़ैन हैं सौरव गांगुली
कोलकाता के दादा सौरव गांगुली मोहन बागान से लेकर मैनयू तक अपना फ़ुटबॉल प्रेम जताते रहते हैं. क्रिकेट के साथ फ़ुटबॉल की बारीकियां भी समझते हैं और उनके स्कोर को भी फॉलो करते रहते हैं. सौरव गांगुली वर्ल्ड चैंपियन डिएगो मैराडोना के बड़े फ़ैन रहे हैं. मौजूदा खिलाड़ियों में वो क्रिस्टियानो रोनाल्डो के बड़े फ़ैन बताये जाते हैं. 

मेसी के दीवाने सचिन तेंदुलकर ने फ़ुटबॉल मैच में किया गोल 
मास्टर-ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर भारत में ISL के केरला ब्लास्टर्स के सह-मालिक थे. वो EPL कल्चर की बात करते रहते हैं. लेकिन किसी एक टीम के बारे में खुलकर उनकी राय जगजाहिर नहीं है. सचिन फ़ुटबॉल भी बहुत ही कंपीटीटिव तरीके से खेलते हैं. सचिन मेसी के दीवाने माने जाते हैं. ‘कारगिल युद्ध' के दौरान फंड इकट्ठा करने के लिए आयोजित दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में हुए एक फ़ुटबॉल मैच के दौरान उन्होंने क्रिकेटर्स की फ़ुटबॉल टीम के लिए बॉलीवुड स्टार्स टीम के ख़िलाफ़ एक गोल भी दागा था.

ये भी पढ़ें- राहुल द्रविड़ के बेटे समित का तूफानी अंदाज, टी20 लीग में दिखाया 360 डिग्री अवतार

ये भी पढ़ें- संजू सैमसन को ड्रॉप कर वैभव सूर्यवंशी को देना चाहिए मौका? चेतेश्वर पुजारा ने दिया जवाब

ये भी पढ़ें-  IND vs ENG: अभिषेक शर्मा का टी-20 में तहलका, सबसे कम गेंदों में 100 छक्के लगाने का बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
2026 FIFA World Cup, Cristiano Ronaldo, Lionel Messi, Football
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com