विज्ञापन

FIFA World Cup 2026: स्पेन बना वर्ल्ड चैंपियन, 16 साल बाद खत्म हुआ इंतजार, फेरान टोरेस के गोल से अर्जेंटीना को हराया

Spain vs Argentina, FIFA World Cup 2026 Final: फेरान टोरेस के गोल से स्पेन बना नया वर्ल्ड चैंपियन, अर्जेंटीना को एक्स्ट्रा टाइम में 1-0 से हराया. 16 साल बाद खत्म हुआ इंतजार.

Spain vs Argentina, FIFA World Cup 2026 Final:

Spain vs Argentina, FIFA World Cup 2026 Final: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन ने इतिहास रचते हुए अर्जेंटीना को एक्स्ट्रा टाइम में 1-0 से हराकर दूसरी बार विश्व कप का खिताब अपने नाम कर लिया. मेटलाइफ स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले का फैसला फेरान टोरेस के गोल ने किया, जिन्होंने एक्स्ट्रा टाइम के दूसरे हाफ की शुरुआत में विजयी गोल दागा. पूरे मैच में स्पेन ने गेंद पर अपना नियंत्रण बनाए रखा और लगातार आक्रमण किए, लेकिन अर्जेंटीना की मजबूत रक्षापंक्ति और गोलकीपर एमिलियानो मार्टिनेज के शानदार प्रदर्शन ने उन्हें लंबे समय तक गोल करने का मौका नहीं दिया. मार्टिनेज ने कई बेहतरीन सेव कर स्पेन को बढ़त लेने से रोके रखा.

मुकाबले का सबसे बड़ा मोड़ रेगुलर टाइम के स्टॉपेज टाइम में आया, जब अर्जेंटीना के मिडफील्डर एंजो फर्नांडीज को पाउ कुबारसी पर खतरनाक टैकल के लिए दूसरा पीला कार्ड दिखाया गया. रेड कार्ड मिलने के बाद अर्जेंटीना को बाकी मुकाबला 10 खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा, जिसका फायदा स्पेन ने एक्स्ट्रा टाइम में उठाया.

आखिरकार एक्स्ट्रा टाइम के दूसरे हाफ में स्पेन की मेहनत रंग लाई. सब्स्टीट्यूट फेरान टोरेस ने निको विलियम्स के शानदार नॉक-बैक पर सटीक फिनिश करते हुए गेंद को जाल में पहुंचा दिया. यही गोल मैच का निर्णायक साबित हुआ और स्पेन ने 1-0 से जीत दर्ज कर ट्रॉफी अपने नाम कर ली. कोच लुइस डे ला फुएंते की टीम ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया. स्पेन ने सात मैचों में केवल एक गोल खाया और अपने बेहतरीन पजेशन फुटबॉल के दम पर हर प्रतिद्वंद्वी पर दबाव बनाए रखा.

वहीं, लियोनेल मेस्सी की अगुआई वाली अर्जेंटीना ने भी पूरे टूर्नामेंट में दमदार जज्बा दिखाया. टीम ने नॉकआउट चरण में मिस्र के खिलाफ वापसी करते हुए जीत हासिल की, जबकि सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ एक गोल से पिछड़ने के बावजूद मुकाबला अपने नाम किया. हालांकि फाइनल में रेड कार्ड और स्पेन के अनुशासित खेल के सामने अर्जेंटीना अपना खिताब बचाने में सफल नहीं हो सकी.

सब्स्टिट्यूट फेरान टोरेस ने एक्स्ट्रा टाइम में गोल किया, जिससे स्पेन ने सोमवार को अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर 2026 वर्ल्ड कप फ़ाइनल जीता.

शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, हर वर्ल्ड कप फ़ाइनल का स्कोर इस प्रकार है:

1930 उरुग्वे 4-2 अर्जेंटीना

1934 इटली 2-1 चेकोस्लोवाकिया

1938 इटली 4-2 हंगरी

1950 उरुग्वे 2-1 ब्राज़ील

1954 वेस्ट जर्मनी 3-2 हंगरी

1958 ब्राज़ील 5-2 स्वीडन

1962 ब्राज़ील 3-1 चेकोस्लोवाकिया

1966 इंग्लैंड 4-2 वेस्ट जर्मनी

1970 ब्राज़ील 4-1 इटली

1974 वेस्ट जर्मनी 2-1 नीदरलैंड्स

1978 अर्जेंटीना 3-1 नीदरलैंड्स

1982 इटली 3-1 वेस्ट जर्मनी

1986 अर्जेंटीना 3-2 वेस्ट जर्मनी

1990 वेस्ट जर्मनी 1-0 अर्जेंटीना

1994 ब्राज़ील 0-0 इटली; 3-2 पेनल्टी शूटआउट

1998 फ्रांस 3-0 ब्राज़ील

2002 ब्राज़ील 2-0 जर्मनी

2006 इटली 0-0 फ्रांस; 5-3 पेनल्टी शूटआउट

2010 स्पेन 1-0 नीदरलैंड्स

2014 जर्मनी 1-0 अर्जेंटीना

2018 फ्रांस 4-2 क्रोएशिया

2022 अर्जेंटीना 3-3 फ्रांस; 4-2 पेनल्टी शूटआउट

2026 स्पेन 1-0 अर्जेंटीना

(AFP इनपुट के साथ)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
2026 FIFA World Cup, Football
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com