भारत में कुछ ही समय में बुलेट ट्रेन का संचालन शुरू हो जाएगा. जिसके साथ ही बुलेट ट्रेन चलाने वाले देशों की सूची में भारत का नाम भी शामिल हो जाएगा. बुलेट ट्रेन को चलाने के लिए पायलट को एक खास तरह की ट्रेनिंग दी जाती है. बुलेट ट्रेन पायलट बनकर अच्छी खासी सैलरी कमाई जा सकती है. इसलिए आने वाले समय में बुलेट ट्रेन पायलट भी एक अच्छा करियर का विकल्प होने वाला है. आखिर एक बुलेट ट्रेन पायलट को कितनी सैलरी मिलती है और साथ ही क्या सुविधा दी जाती हैं. आइए जानते हैं, इसके बारे में-
जैसे की हमने बताया कि भारत में बुलेट ट्रेन अभी शुरू नहीं हुई है. इसपर काम किया जा रहा है. उम्मीद ही जल्द ही हमारे देश में ये ट्रेन दौड़ने लग जाएगी. जापान, चीन, फ्रांस और ताइवान जैसे देशों में बुलेट ट्रेन पायलट को जितनी सैलरी दी जाती है. उम्मीद है कि उसके आपपास ही भारत में दी जाएगी.
दूसरे देशों में कितनी सैलरी मिलती है
- जापान (Shinkansen) में बुलेट ट्रेन पायलट एक साल में आसानी से 40 से 55 लाख रुपये कमा लेता है.
- फ्रांस में बुलेट ट्रेन पायलट की सैलरी 45 से 65 लाख रुपये की बीच होती है.
- चीन में 30 से लेकर 50 लाख तक की सैलरी बुलेट ट्रेन पायलट आसानी से काम लेते है.
- ताइवान में एक बुलेट ट्रेन पायलट को हर साल सैलरी के तौर पर 30 से 40 लाख रुपये दिए जाते हैं.
भारत में मुंबई–अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल शुरू होने के बाद बुलेट ट्रेन पायलटों की सैलरी सामान्य रेलवे लोको पायलटों से काफी अधिक होगी. ये 1 से 3 लाख प्रति महीना या उससे अधिक हो सकती है. सैलरी के अलावा बुलेट ट्रेन पायलट को ओर भी कई तरह की सुविधा मिल सकती है. जैसे ओवरटाइम करने पर अतिरिक्त भुगतान, मेडिकल इंश्योरेंस, पेड लीव, मुफ्त रेल यात्रा और कई तरह के विशेष भत्ते मिल सकता है.
पायलट की ड्यूटी, शिफ्ट और अन्य जिम्मेदारी
बुलेट ट्रेन का संचालन ऑटोमैटिक सिस्टम की मदद से किया जाता है. ऐसे में पायलट की जिम्मेदारी होती है कि वो इस सिस्टम की जांच करे. सिग्नल और कंट्रोल सेंटर के आदेशों का पालन. साथ ही निर्धारित स्पीड पर ट्रेन चलाना और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सही फैसला ले. हर देश में ड्यूटी के निमय अलग-अलग होते हैं. बुलेट ट्रेन पायलट को 7–9 घंटे तक काम करना पड़ सकता है. इस अवधि में 5 से 6 घंटे ट्रेन चलानी होती है. लंबी दूरी पर ट्रेन चलाने के बाद अनिवार्य आराम भी दिया जाता है. वहीं काम की शिफ्ट रात, सुबह और शाम भी हो सकती है.
प्लेन के पायलट से कितनी ज्यादा या कम होती है सैलरी
जैसा की हमने आपको बताया कि बुलेट ट्रेन पायलट की सैलरी 50 लाख तक हो सकती है. वहीं बात की जाए प्लेन के पायलट की सैलरी की, तो ये अनुभव के साथ करोड़ों तक पहुंच जाती है. बुलेट ट्रेन पायलट की सैलरी इतनी अधिक होने संभव नहीं है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं