लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के आखिरी वनडे के बाद भारतीय टीम अब जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए पूरी तरह से तैयार है. ब्रिटिश दौरे पर भारतीय टीम को एक भी टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में जीत नहीं मिली. पहले टीम इंडिया को आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की सीरीज में 0-2 से हार का सामना करना पड़ा. इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज में 0-4 से. श्रेयस अय्यर को बतौर कप्तान अभी भी अपनी पहली जीत का इंतजार है. ऐसे में फैंस के साथ साथ टीम इंडिया के फैंस को इस दौरे का बेसब्री से इंतजार है. पिछली बार भारत ने जिम्बाब्वे दौरे की शुरुआत हार के साथ की थी. लेकिन इस बार टीम इंडिया ऐसा नहीं चाहेगी.
वहीं इस दौरे के लिए जिस तरह से संजू सैमसन को ड्रॉप किया गया और उनकी जगह वैभव सूर्यवंशी को मौका मिला है, उसने भी कई दिग्गजों को हैरान किया. वैभव इंग्लैंड दौरे पर मौके को नहीं भुना पाए. जिसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी मुकाबले में उनकी जगह संजू को मौका दिया गया था.
भारत 23 जुलाई को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में ज़िम्बाब्वे के खिलाफ़ तीन मैचों की T20I सीरीज़ शुरू करेगा. तीन टी20 मैचों की सीरीज के लिए रवि बिश्नोई को टीम में शामिल किया है, क्योंकि वरुण चक्रवर्ती चोट के कारण उपलब्ध नहीं हैं. बिश्नोई को रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल किया गया है. जबकि मयंक यादव के साथ रिंकू सिंह की टीम में वापसी हुई है. टीम में चार नए चेहरे भी शामिल हैं- प्रभसिमरन सिंह, यश ठाकुर, अशोक शर्मा और बाएं हाथ के स्पिन ऑलराउंडर हर्ष दुबे.
ऐसा है पूरा शेड्यूल
ज़िम्बाब्वे दौरे पर टीम इंडिया अपने सभी मुकाबले हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेलेगी. जैसे इंग्लैंड के लिए फैंस को देर रात तक जागना पड़ा था, इस दौरे के लिए ऐसा नहीं होने वाला है. क्योंकि तीनों ही मैच शाम 4:30 बजे शुरू होने वाले हैं. इस सीरीज का पहला मुकाबला 23 जुलाई को होगा. 25 जुलाई को दूसरा और फिर 26 जुलाई को सीरीज का आखिरी मैच खेला जाएगा.
किस चैनल पर देख पाएंगे लाइव
भारत के ज़िम्बाब्वे दौरे के प्रसारण अधिकार ज़ी ग्रुप के पास है और Unite8 स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग-अलग चैनलों पर मैचों का प्रसारण होगा. जबकि FanCode ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी.
टी20 सीरीज के लिए दोनों देशों का स्क्वाड
भारत: श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा (उपकप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), रवि बिश्नोई
जिम्बाब्वे: सिकंदर रजा (कप्तान), ब्रायन बेनेट, रयान बर्ल, बेन कुरेन, ब्रैड इवांस, क्लाइव मैडेंडे (विकेटकीपर), टिनोटेंडा मापोसा, तादिवानाशे मारुमानी, वेलिंगटन मसाकाद्जा, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्लेसिंग मुजाराबानी, डायोन मायर्स, रिचर्ड नगारवा, न्यूमैन न्यामुरी, मिल्टन शुंबा.
यह भी पढ़ें: 20 साल के करियर में पहली बार: 120 मिनट में सिर्फ 54 टच, नहीं बना पाए कोई मौका... लियोनेल मेस्सी का अनचाहा प्रदर्शन
यह भी पढ़ें: FIFA World Cup: 0 गोल, 0 असिस्ट फिर कैसे लियोनेल मेस्सी के बजाए रोड्री जीत ले गए गोल्डन बॉल?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं