विज्ञापन

राजस्थान में 13 अक्टूबर से पंचायत चुनाव, किस चरण की कब वोटिंग? जानें मतगणना कब होगी

राजस्थान में पंचायत चुनाव की प्रक्रिया 23 सिंतबर से शुरू होगी और 15 नवंबर 2026 तक चलेगी. राज्य सरकार ने हाईकोर्ट में पूरा चुनाव कार्यक्रम पेश कर दिया है.

राजस्थान में 13 अक्टूबर से पंचायत चुनाव, किस चरण की कब वोटिंग? जानें मतगणना कब होगी
राजस्थान में पंचायत चुनाव का पूरा कार्यक्रम कोर्ट में पेश
  • राजस्थान में पंचायत चुनाव की आधिकारिक घोषणा 23 सितंबर 2026 होगी.
  • नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 1 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है.
  • राजस्थान में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव चार चरणों में होंगे.

राजस्थान में पंचायत चुनाव को लेकर राज्य सरकार ने चुनाव कार्यक्रम हाईकोर्ट में पेश कर दिया है. प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार प्रदेश में पंच, सरपंच, पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद सदस्यों के चुनाव की प्रक्रिया 23 सितंबर 2026 से शुरू होगी. चुनाव प्रक्रिया 54 दिनों में पूरी करने का कार्यक्रम है. हाईकोर्ट में पेश किए गए पूरा चुनाव शेड्यूल के अनुसार, 23 सितंबर को चुनाव की आधिकारिक घोषणा होगी. इसके बाद 28 सितंबर को जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से निर्वाचन की अधिसूचना जारी की जाएगी.

नाम वापसी की अंतिम तारीख कब

नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तारीख 1 अक्टूबर तय की गई है. 3 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की संवीक्षा होगी, जबकि 5 अक्टूबर को नाम वापसी की अंतिम तारीख होगी. इसी दिन चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे और चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी की जाएगी.

13 अक्टूबर को पहले चरण की वोटिंग

प्रदेश में जिला परिषद/ पंचायत समिति के सदस्यों के चुनाव चार चरणों में होंगे. पहले चरण का मतदान 13 अक्टूबर, दूसरे चरण का 23 अक्टूबर, तीसरे चरण का 29 अक्टूबर और चौथे चरण का मतदान 03 नवंबर को होगा. मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक कराया जाएगा. इसके अलावा राजस्थान में पंच और सरपंच के चुनाव भी चरणों में संपन्न होंगे. 

सरपंच और पंच चुनाव के कब होंगे मतदान

पंच और सरपंच चुनाव के लिए पहले चरण की वोटिंग 14 अक्टूबर, दूसरे चरण का मतदान 24 अक्टूबर, तीसरे चरण की वोटिंग 30 अक्टूबर होगी, जबकि चौथे चरण का मतदान 04 नवंबर होगा. 

Latest and Breaking News on NDTV

प्रमुख और प्रधान के कब होंगे चुनाव

वहीं, उपसरपंच चुनाव के लिए पहले चरण की वोटिंग 15 अक्टूबर और दूसरे चरण के लिए 25 अक्टूबर को वोट डालें जाएंगे. जबकि तीसरे और चौथे चरण के तहत उपसरपंच चुनाव के लिए 31 अक्टूबर और 05 नवंबर 2026 को मतदान होंगे. पंचायत समिति सदस्य या जिला परिषद सदस्य के चुनाव की मतगणना 12 नवंबर 2026 को होगी. 

वहीं, प्रमुख और प्रधान के चुनाव के लिए 14 नवंबर को मतदान होगा, जबकि उपप्रमुख और उप प्रधान के चुनाव के लिए 15 नवंबर को वोट डाले जाएंगे. इस तरह राजस्थान में पंचायत चुनाव की प्रक्रिया 23 सितंबर से शुरू होकर 15 नवंबर 2026 तक पूरी करने का कार्यक्रम हाईकोर्ट में पेश किया गया है.

यह भी पढे़ं-  मानसून रूठा तो पुरुषों के वेश में निकलीं महिलाएं, बारिश की कामना के लिए इस गांव में निभाई जाती है अनोखी परंपरा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajasthan Panchayat Election, Rajasthan Panchayat Election Date, Panchayat Election Schedule, Panchayat Election Schedule Rajasthan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com