विज्ञापन

FIFA World Cup 2026: जहां से शुरू वहीं खत्म हुई नेमार की कहानी, ब्राजील की 10 नंबर की जर्सी का ये सिकंदर रोता हुआ गया

नेमार ने 2010 में सीनियर टीम के लिए डेब्यू किया था और उन्होंने चार विश्व कप टूर्नामेंट में हिस्सा लिया. इसके साथ ही उन्होंने दो ओलंपिक टूर्नामेंट में भी हिस्सा लिया.

FIFA World Cup 2026: जहां से शुरू वहीं खत्म हुई नेमार की कहानी, ब्राजील की 10 नंबर की जर्सी का ये सिकंदर रोता हुआ गया
FIFA World Cup 2026: 2010 में नेमार ने किया था डेब्यू

Neymar Announced Retirement, FIFA World Cup 2026: ब्राजील के सांबा स्टाइल फ़ुटबॉल के स्टार जादूगर नेयमार डा सिल्वा सैंटोस या नेमार जूनियर ने अंतर्राष्ट्रीय फ़ुटबॉल को अलविदा कह दिया है. नॉर्वे के हाथों राउंड ऑफ़ 16 में हार के बाद नेयमार ने अंतर्राष्ट्रीय फ़ुटबॉल में अपने सफ़र को ख़त्म करने का एलान कर दिया. नेयमार ने अपने आख़िरी मैच में गोल भी किया मगर अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके. भारतीय क्रिकेट में उनकी तुलना जीनियस सौरव गांगुली, अनिल कुंबले या वीवीएस लक्ष्मण से की जा सकती है जो बेहद टैलेंटेड होने के बावजूद नेयमार की तरह वर्ल्ड कप का ख़िताब अपने नाम नहीं कर सके.   

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: IANS

नंबर 10 की जर्सी, नेयमार के 130 मैचों में 80 गोल

अंतर्राषट्रीय मैचों में आख़िरी लम्हों में आख़िरी गोल... मगर नेयमार अपने इस गोल को हमेशा टीस के साथ याद रखेंगे. अपने 16 साल के करियर में नेयमार 130 मैचों में 80 गोल किए. पेनल्टी के ज़रिये नॉर्वे के ख़िलाफ़ एक्स्ट्रा टाइम में किया गया उनका गोल उनके करियर पर हस्ताक्षर साबित हुआ.  मैच के बाद अपने फैसले का एलान करते हुए भावुक नेयमार ने कहा, 'मैंने पूरी कोशिश की, मैंने पूरी कोशिश की। अब सब खत्म हो गया। मैंने यहीं से शुरुआत की थी और यहीं मेरा सफर खत्म हुआ.”

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: IANS

न्यूयॉर्क से शुरू, न्यूयॉर्क में ख़त्म

ये भी कमाल की बात है कि 34 साल के नेयमार ने 2010 में न्यू जर्सी के मेटलाइफ़ स्टेडियम में अमेरिका के ही ख़िलाफ़ अपने करियर का पहला और 2026 में आख़िरी मैच खेला. दांये पांव में चोट की वजह से वो मौजूदा वर्ल्ड कप में सिर्फ़ स्कॉटलैंड और नॉर्वे के ख़िलाफ़ सब्स्टीट्यूट के तौर पर मैदान पर उतर सके. 

ना वर्ल्ड कप, ना बैलन डि'ओर का ख़िताब

ब्राज़ील के बेस्ट खिलाड़ी रहे नेयमार ने हमेशा पेले और रोनाल्डो की तरह नंबर 10 की जर्सी पहनी. ब्राज़ील के लिए ओलिंपिक्स का गोल्ड और फ़ीफ़ा कॉन्फ़ेडेरेशंस कप के ख़िताब जीते. लेकिन नेयमार के लिए बैलन डिओर और वर्ल्ड कप के ख़िताब अधूरे ख़्वाब बनकर रह गये. ये सिकंदर रोता हुआ वर्ल्ड कप से बाहर गया.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
2026 FIFA World Cup, Football
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com