Lionel Messi and Lamine Yamal FIFA World Cup Final: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल की सबसे खूबसूरत कहानी 19 साल के स्टार फुटबॉलर लामिन यामाल और 39 साल के लियोनेल मेसी के बीच होनी वाली जंग होगी. मेसी जब 20 साल के था तो उन्होंने स्पेन के फुटबॉलर यामाल को अपने हाथों से नहलाया था. वह पुरानी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. फैन्स यह देखकर काफी हैरान है कि किस्मत क्या खेल खेलती है. जिस बच्चे को 19 साल पहले मेसी ने अपने हाथों से नहलाया था, उसके खिलाफ आज मेसी फाइनल में भिड़ने वाले हैं. फुटबॉल की इस सबसे खूबसूरत कहानी का गवाह फैन्स बनने वाले हैं. स्पेन और अर्जेंटीना के बीच होने वाले मैच को लेकर फैन्स में उत्साह काफी ज्यादा है.
मेसी की बादशाहत आजतक कायम
आज लियोनेल मेसी ने यह साबित कर दिया है कि उनमें अभी भी काफी दम-खम बाकी है. 2022 में अर्जेंटीना की वर्ल्ड कप जीत के बाद कई लोगों को लगा था कि यह इस मंच पर उनका आखिरी मैच होगा, लेकिन अब वे 'गोल्डन बूट' के दावेदार बन गए हैं. मेसी से उम्र में आधे से भी कम उम्र के लामिन यमाल को इस टूर्नामेंट में गोल करने के मामले में वैसी कामयाबी तो नहीं मिली, लेकिन उन्होंने खुद को एक शानदार खिलाड़ी साबित किया है. ऐसे में वर्ल्ड कप फाइनल से पहले लामिन यमाल और मेसी की उम्र के अंतर और 19 साल की उम्र में दोनों की तुलना पर एक नजर डालते हैं.

लामिन यमाल Vs लियोनेल मेसी की उम्र
मेसी, लामिन यमाल से 20 साल से भी ज्यादा बड़े हैं. उनकी उम्र का अंतर खुद लामिन यमाल की उम्र से भी ज्यादा है, जो वर्ल्ड कप फाइनल में उनके आमने-सामने होने को और भी खास बनाता है. वर्ल्ड कप में मेसी को अपने अनुभव का साफ फायदा दिखा है, उन्होंने 8 गोल किए हैं जबकि लामिन यमाल ने सिर्फ एक. हालांकि, स्पेन ने अपने युवा स्टार पर अटैक के लिए ज्यादा दबाव नहीं डाला है, क्योंकि टीम का डिफेंस ही उन्हें फाइनल तक पहुंचाने में सफल रहा है.
लामिन यमल और मेसी कितने साल के हैं?
लामिन यमल 13 जुलाई को 19 साल के हो गए, जो फ्रांस के खिलाफ स्पेन की सेमीफाइनल जीत से एक दिन पहले की बात है. सऊदी अरब के खिलाफ गोल करके, वह वर्ल्ड कप के इतिहास में गोल करने वाले नौवें सबसे युवा खिलाड़ी बने थे. दूसरी ओर मेसी 24 जून को 39 साल के हो गए. उनका जन्म लामिन यमल से 20 साल से भी पहले हुआ था, अर्जेंटीना के दिग्गज खिलाड़ी का जन्म 1987 में और स्पेन के इस शानदार खिलाड़ी का जन्म 2007 में हुआ था.अगर अर्जेंटीना स्पेन को हरा देता है, तो मेसी वर्ल्ड कप जीतने वाले दूसरे सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन जाएंगे

Add image caption here
19 साल की उम्र में लामिन यमाल Vs 19 साल की उम्र में लियोनेल मेसी
लामिन यमाल और मेसी, दोनों ही अपने पहले वर्ल्ड कप के दौरान 19 साल के थे, ऐसे में जानते हैं तब के 19 साल के मेसी और अभी के 19 साल के लामिन यमाल में किसमें कितना है दम !
| लामिन यमाल | रिकॉर्ड | मेसी |
| 101 | क्लब के लिए मैच | 24 |
| 30 | क्लब के लिए गोल | 7 |
| 29 | क्लब के लिए असिस्ट | 3 |
| 32 | इंटरनेशनल मैच | 11 |
| 7 | इंटरनेशनल गोल | 2 |
11 | इंटरनेशनल असिस्ट | 0 |
लामिन यमाल, जिन्हें 18 साल के होने से पहले ही एक असाधारण खिलाड़ी माना जाने लगा था, उन्होंने मेसी की तुलना में तेजी से शुरुआत की है. 19 साल के होने से पहले ही उन्होंने क्लब के लिए 30 और इंटरनेशनल मैचों में 7 गोल करने का कमाल कर दिया है. वहीं, मेसी जब 19 साल के थे तो उस उम्र तक कुल मिलाकर सिर्फ 9 गोल किए थे और उन्होंने कम मैचों में खेले भी थे.हालांकि, लामिन यमाल के लिए यह वर्ल्ड कप कुछ खास नहीं रहा है और उन्होंने सिर्फ एक गोल किया है. मेसी के स्तर तक पहुंचने के लिए उन्हें भविष्य के वर्ल्ड कप मैचों में ज्यादा से ज्यादा गोल करने की कोशिश करनी होगी.
लामिन यमाल ने अबतक क्या हासिल किया है
- 3 ला लीगा खिताब
- यूरो 2024 खिताब
- 1 कोपा डेल रे खिताब
- ला लीगा सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी
- विश्व कप फाइनल 2026
लियोनेल मेसी 19 साल की उम्र में क्या-क्या हासिल किया था
- 2 ला लीगा खिताब
- 2006 यूईएफए चैंपियंस लीग खिताब

Add image caption here
मेसी और यमाल में 19 साल की उम्र में कौन बेहतर !
लामिन यमाल और मेसी, दोनों ने 19 साल के होने से पहले बार्सिलोना के साथ ला लीगा खिताब जीते, लेकिन लामिन यमाल ने स्पेन के साथ यूरो 2024 भी जीता और पिछले सीजन में ला लीगा के बेस्ट प्लेयर का खिताब भी हासिल किया. वहीं दूसरी ओर, मेसी ने अपने 19वें जन्मदिन से ठीक पहले बार्सिलोना के साथ UEFA चैंपियंस लीग का खिताब जीता था.
ये भी पढ़ें- FIFA Word Cup 2026: एमबाप्पे के 10 गोल, अब मेसी कैसे जीत सकते हैं गोल्डन बूट का खिताब? जानें पूरा गणित
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं