विज्ञापन

UPTET Result 2026 कभी भी हो सकता है जारी, जानें कितने नंबर आने पर मिलेगा सर्टिफिकेट, कब तक की होगी वैलिडिटी

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 परीक्षा देने वाले छात्रों को बस इंतजार अपने रिजल्ट का है.  UPTET 2026 प्रोविजनल आंसर की 8 जुलाई को जारी की गई थी. ऐसे में उम्मीद है कि अब रिजल्ट भी जल्द जारी कर दिया जाएगा.

UPTET Result 2026 कभी भी हो सकता है जारी, जानें कितने नंबर आने पर मिलेगा सर्टिफिकेट, कब तक की होगी वैलिडिटी
रिजल्ट को ऑफिशियल वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जारी किया जाएगा.

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जा सकता है. रिजल्ट को आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जारी किया जाएगा. उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने यह परीक्षा 2, 3 और 4 जुलाई 2026 को आयोजित की थी. 17,70,714 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे. जिन्हें अब अपने रिजल्ट का इंतजार है. बता दें कि UPTET 2026 प्रोविजनल आंसर की 8 जुलाई को जारी की गई थी. 14 जुलाई तक आपत्तियां दर्ज करवाने की विंडो खुली थी. आमतौर पर  आपत्ति विंडो बंद होने के 15 से 20 दिनों के अंदर रिजल्ट जारी कर दिया जाता है. ऐसे में उम्मीद है कि ये रिजल्ट कुछ ही दिनों में जारी कर दिया जाएगा.

UPTET के तहत दो पेपर होते हैं,  पेपर 1: कक्षा 1 से 5 तक पढ़ाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए होता है. पेपर 2 कक्षा 6 से 8 तक पढ़ाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए होता है. 

UPTET Result 2026 कैसे चेक करें?

  • रिजल्ट को ऑफिशियल वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जारी किया जाएगा. 
  • UPTET Result 2026 लिंक एक्टिव होने के बाद उसपर क्लिक कर दें. 
  • जरूरी लॉगिन क्रेडेंशियल डालें.
  • जानकारी सबमिट करें.
  • डाउनलोड करके सेव कर लें.

UPTET 2026 क्वालिफाइंग मार्क्स क्या है

  1. जनरल (UR) के लिए क्वालिफाइंग मार्क्स 150 में से कम से कम 90 मार्क्स (60%) हैं.
  2. OBC के लिए क्वालिफाइंग मार्क्स 150 में से कम से कम 82 मार्क्स (55%) है.
  3. SC के लिए क्वालिफाइंग मार्क्स 150 में से कम से कम 82 मार्क्स (55%) है.
  4. ST के लिए क्वालिफाइंग मार्क्स 150 में से कम से कम 82 मार्क्स (55%) है.
  5. EWS के लिए क्वालिफाइंग मार्क्स 150 में से कम से कम 82 मार्क्स (55%) है.
  6. दिव्यांगजन (PwD) और अन्य आरक्षित कैटेगरी के लिए क्वालिफाइंग मार्क्स 150 में से कम से कम 82 मार्क्स (55%) है.

क्वालिफाइंग अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को ही UPTET पात्रता प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा. जो कि उम्र भर के लिए वैलिड होगा.

ये भी पढ़ें- UPTET रिजल्ट के बाद कहां और कैसे मिलेगी नौकरी? जानें क्या-क्या होता है फायदा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UPTET Result 2026, Uptet Result 2026 Download, UPTET 2026 Exam, Uptet Certificate Validity
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com