किलियन एम्बाप्पे और उस्मान डेम्बेले के दूसरे हाफ में किए गए गोल की मदद से फ्रांस ने बॉस्टन में फीफा वर्ल्ड कप 2026 के पहले क्वार्टर-फाइनल में मोरक्को को 2-0 से हरा दिया और सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया. एम्बाप्पे ने पहले हाफ में पेनल्टी मिस होने की भरपाई 60वें मिनट में बॉक्स के किनारे से गोल करके की. डेम्बेले ने 66वें मिनट में बॉक्स के बाहर से गोल करके फ्रांस की बढ़त दोगुनी कर दी. मोरक्को के लिए गोलकीपर यासीन बूनू ने इस मुकाबले में कई शानदार बचाव किए. एम्बाप्पे के गोल की मदद से फ्रांस लगातार तीसरी बार फीफा वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई करने वाली तीसरी टीम बनी है. वहीं एम्बाप्पे ने इस गोल से वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी.
एम्बाप्पे ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी
किलियन एम्बाप्पे ने इस मुकाबले में अपने वर्ल्ड कप करियर का 20वां गोल किया. वर्ल्ड कप इतिहास में सर्वाधिक गोल करने के मामले में अब वह केवल मेसी से पिछे हैं.
किलियन एम्बाप्पे ने अपने 20वें वर्ल्ड कप मुकाबले में 20वां गोल किया है. किलियन एम्बाप्पे अब फीफा के इतिहास में 20 वर्ल्ड कप मैचों के आंकड़ें और 20 गोल के आंकड़े तक पहुंचने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं.
एम्बाप्पे फ्रांस के लिए 100+ गोल (64 गोल, 37 असिस्ट) करने वाले पहले खिलाड़ी हैं.
किलियन एम्बाप्पे अब फीफा वर्ल्ड कप के आठ मैचों में विनिंग गोल किया है, जो अब तक के इतिहास में किसी भी खिलाड़ी द्वारा किया गया सबसे ज़्यादा गोल है.
किलियन एम्बाप्पे 1966 के बाद पहले ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने दो अलग-अलग वर्ल्ड कप में 10+ गोल कंट्रीब्यूशन किए हैं (2022 में 10. 2026 में 11*). इस सीजन उनका 11 गोल कंट्रीब्यूशन 1970 में गर्ड म्यूलर (13) के बाद से किसी एक टूर्नामेंट में किसी खिलाड़ी का सबसे अधिक है.
किलियन एम्बाप्पे के नाम अब फीफा वर्ल्ड कप नॉकआउट स्टेज में 14 गोल हो गए हैं. जो पिछले 60 सालों में नॉकआउट स्टेज में सबसे ज़्यादा गोल करने के मामले में लियोनेल मेसी के बराबर आ गए हैं.
यह मौजूदा वर्ल्ड कप में एम्बाप्पे का 8वां गोल है और अभी तक उन्होंने 3 असिस्ट भी किए हैं. ऐसे में वो गोल्डन बूट की रेस में लियोनेल मेसी से आगे निकल गए हैं.
पिछले 60 सालों में सिर्फ़ चार बार ऐसा हुआ है जब किसी खिलाड़ी ने वर्ल्ड कप मैच में गोल किया हो, असिस्ट किया हो और पेनल्टी मिस की हो. किलियन एम्बाप्पे ऐसा करने वाले चौथे खिलाड़ी रहे. उनसे पहले लियोनेल मेसी ने ऐसा किया था. तीन दिन पहले. मिस्र के खिलाफ मुकाबले में.
यह तीसरी बार रहा, जब एम्बाप्पे ने एक ही मैच में गोल किया और अस्सिट भी. पिछले 60 सालों सबसे अधिक मौकों पर एक ही वर्ल्ड कप मैच में गोल करने और असिस्ट करने वाले खिलाड़ी लियोनेस मेसी है, जिन्होंने 5 बार ऐसा किया है.
यह भी पढ़ें: फीफा वर्ल्ड कप 2026: सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी फ्रांस, मोरक्को को 2-0 से रौंदा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं