विज्ञापन

फीफा वर्ल्ड कप फाइनल: लियोनेल मेस्सी का लास्ट डांस? अर्जेंटीना के कोच ने रिटायरमेंट की अटकलों पर तोड़ी चुप्पी

अर्जेंटीना के कोच लियोनेल स्कालोनी ने स्पेन के खिलाफ वर्ल्ड कप फाइनल से पहले लियोनेल मेसी के इंटरनेशनल भविष्य के बारे में कोई भी अंदाज़ा लगाने से इनकार कर दिया है.

फीफा वर्ल्ड कप फाइनल: लियोनेल मेस्सी का लास्ट डांस? अर्जेंटीना के कोच ने रिटायरमेंट की अटकलों पर तोड़ी चुप्पी
Lionel Messi Last dance Argentina Coach Lionel Scaloni Reaction

स्पेन के खिलाफ न्यू जर्सी में होने जा रहे फीफा वर्ल्ड कप फाइनल अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी के लिए कई मायनों में खास होगा. अगर अर्जेंटीना जीत जाती है तो मेसी फीफा वर्ल्ड कप इतिहास के ऐसे पहले कप्तान होंगे, जो लगातार दो बार विश्व विजेता कप्तान बनेंगे. हालांकि, कई दिग्गज इसको लेकर भी अटकलें लगा रहे हैं कि यह अर्जेंटीना के लिए मेसी का आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच हो सकता है. वहीं अब इस मामले में अर्जेंटीन के हेड कोच स्कालोनी ने चुप्पी तोड़ी है और बताया है कि क्या यह मेसी का लास्ट डांस होगा.

रिटायरमेंट पर कोच ने तोड़ी चुप्पी

39 साल के मेसी का यह कैंपेन शानदार रहा है, फिर भी उनके भविष्य को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है. मेसी ने जारी टूर्नामेंट में आठ गोल किए हैं और चार असिस्ट दिए हैं. गोल्डन बूट की रेस में मेसी फ्रांस के किलियन एम्बाप्पे से आगे हैं. उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ़ सेमीफ़ाइनल में अर्जेंटीना की 2-1 से जीत में भी अहम भूमिका निभाई थी.

रविवार के फ़ाइनल से पहले मेसी के रिटायरमेंट की अफवाहें ज़ोरों पर हैं. ऐसे में स्कालोनी से जब पूछा गया कि क्या उन्हें उम्मीद है कि मेसी अर्जेंटीना के लिए खेलना जारी रखेंगे. 2022 वर्ल्ड कप जीतने वाले कोच ने साफ़ कर दिया कि यह फ़ैसला पूरी तरह से उनके कप्तान का है. स्कालोनी ने हंसते हुए कहा,"मुझे क्या पता? उनसे पूछिए. सच कहूं तो, मुझे ज़रा भी अंदाज़ा नहीं है. वह हमें हैरान करना कभी बंद नहीं करते."

लियोनेल मेसी के निशाने पर होंगे रिकॉर्ड्स

स्पेन के खिलाफ खिताबी मुकाबले में अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी के टारगेट पर पांच बड़े रिकॉर्ड्स होंगे, जिन्हें वह अपने नाम करना चाहेंगे. मेसी अगर फाइनल मुकाबले में एक और गोल करने में सफल रहते हैं, तो वह खिताबी मैच में गोल करने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन जाएंगे. फिलहाल यह रिकॉर्ड निल्स लीडहोल्म के नाम दर्ज है, जिन्होंने 1958 में 35 साल और 264 दिन की उम्र में फाइनल मुकाबले में गोल किया था.

अर्जेंटीना के कप्तान मेसी के पास फीफा विश्व कप के एक संस्करण में सर्वाधिक गोल करके गिलर्मो स्टाबिले के रिकॉर्ड को तोड़ने का सुनहरा मौका होगा. स्टाबिले ने 1930 में खेले गए विश्व कप में 8 गोल किए थे. मेसी भी फीफा वर्ल्ड कप 2026 में 8 गोल कर चुके हैं.

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में अर्जेंटीना अगर स्पेन को हरा देती है और मेसी गोल करते हैं तो वह विजेता टीम की ओर से सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे. अभी यह रिकॉर्ड रोनाल्डो के नाम दर्ज है, जिन्होंने 2002 में चैंपियन बनी ब्राजील की ओर से 8 गोल किए थे.

खिताबी मुकाबले में अगर मेसी गोल करते हैं, तो वह विश्व कप के दो फाइनल में गोल करने वाले दुनिया के छठे खिलाड़ी बन जाएंगे. मेसी ने 2022 में हुए विश्व कप के फाइनल मुकाबले में दो गोल किए थे. इससे पहले, यह कारनामा ब्राजील के वावा और पेले, जर्मनी के पॉल ब्रेटनर, फ्रांस के जिनेदिन जिदान और किलियन एम्बाप्पे कर चुके हैं.

यह भी पढ़ें: 'हमें खुश होना चाहिए' लॉर्ड्स में रोहित शर्मा के रिटायरमेंट की खबरों पर कपिल देव का चौंकाने वाला बयान

यह भी पढ़ें: "कोई उकसाने वाली हरकत होती है तो" फाइनल मैच से पहले स्पेन के कप्तान की अर्जेंटीना को वार्निंग

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Spain, Argentina, Football, 2026 FIFA World Cup, Lionel Messi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com