विज्ञापन

FIFA World Cup Final: आज मेसी Vs यमाल का सामना, टूर्नामेंट में 60 साल बाद भिड़ेंगे स्पेन और अर्जेंटीना, जानें किस टीम में कितना दम !

FIFA World Cup final: Argentina vs. Spain: फीफा वर्ल्ड कप फाइनल में आज अर्जेंटीना और स्पेन के बीच महामुकाबला होगा. सबकी नजर मेसी औऱ यमाल पर रहेगी.

FIFA World Cup Final: आज मेसी Vs यमाल का सामना, टूर्नामेंट में 60 साल बाद भिड़ेंगे स्पेन और अर्जेंटीना, जानें किस टीम में कितना दम !
FIFA World Cup 2026 Final

World Cup final: Argentina vs. Spain: फीफा वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला  स्पेन और अर्जेंटीना के बीच होने वाला है. टूर्नामेंट में दोनों टीमें 60 साल के बाद एक दूसरे के खिलाफ मैदान पर होगी. दोनों टीमों के बीच यह मैच न्यूयॉर्क के न्यू जर्सी स्टेडियम में रात 12:30 बजे से खेला जाएगा. 2022 कतर में अर्जेंटीना फीफा वर्ल्ड कप का चैंपियन बनने में सफल रही था तो वहीं अब स्पेन 2010 के बाद दूसरी बार खिताब जीतने की कोशिश करेगा. आज अगर अर्जेंटीना खिताब जीतती है तो यह टीम  इटली (1938) और ब्राजील (1962) के बाद लगातार दो वर्ल्ड कप जीतने वाली तीसरी टीम बन जाएगी.

स्पेन की टीम का सफर

यह अलग-अलग पीढ़ियों और शैलियों का मिलन है, जिसमें लियोनेल मेसी शायद अपना आखिरी वर्ल्ड कप मैच खेल रहे हैं और  यमाल भविष्य का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं. स्पेन, फ्रांस के खिलाफ सेमीफाइनल में 2-0 से जीत हासिल करके और टूर्नामेंट में अपना अब तक का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए फाइनल में पहुंचा है. उनकी शुरुआत थोड़ी लड़खड़ाती हुई रही, लेकिन हर राउंड के साथ वे मजबूत होते गए. स्पेन ने काबो वर्डे के खिलाफ बिना किसी गोल के ड्रॉ के साथ शुरुआत की, लेकिन फिर सऊदी अरब पर 4-0 और उरुग्वे पर 1-0 की जीत के साथ अपनी लय हासिल की और ग्रुप H में टॉप पर रही. 

इसके बाद स्पेन ने  राउंड ऑफ़ 32 में ऑस्ट्रिया को 3-0 से हराया, लेकिन अगले दो राउंड में पुर्तगाल को 1-0 और बेल्जियम को 2-1 से हराने के लिए उन्हें मिकेल मेरिनो के देर से किए गए गोल की जरूरत पड़ी. बेल्जियम के खिलाफ हुआ गोल ही एकमात्र ऐसा गोल है जो पूरे टूर्नामेंट में स्पेन ने खाया है.उनकी लगातार कामयाबी उन्हें 2010 के बाद पहली बार वर्ल्ड कप फ़ाइनल में ले आई है, जब उन्होंने साउथ अफ्रीका में ट्रॉफ़ी जीती थी.

अर्जेंटीना की टीम का सफर

अर्जेंटीना का सफर कहीं ज्यादा उतार-चढ़ाव वाला रहा है, लेकिन उतना ही दिलचस्प भी. मौजूदा चैंपियन ने ग्रुप स्टेज में लगातार 3 जीत के साथ शुरुआत की, लियोनेल मेसी की हैट्रिक से अल्जीरिया को 3-0 से हराया, कप्तान के दो से ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया, और मेसी के एक और गोल से जॉर्डन को 3-1 से हराया. नॉकआउट राउंड में, उन्हें काबो वर्डे को 3-2 से हराने के लिए एक्स्ट्रा टाइम की जरूरत पड़ी और फिर राउंड ऑफ 16 में मिस्र के खिलाफ शानदार वापसी करते हुए, आखिरी मिनटों में 2-0 से पिछड़ने के बावजूद 3-2 से जीत हासिल की.

 ​स्विट्ज़रलैंड के खिलाफ़ क्वार्टर-फ़ाइनल भी एक्स्ट्रा टाइम तक गया, जिसके बाद जूलियन अल्वारेज़ और लॉटारो मार्टिनेज़ ने मैच में गोल की जिससे टीम को  3-1 से जीत मिली. इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में अर्जेंटीना ने कमाल की वापसी की, एंथनी गॉर्डन ने इंग्लैंड को बढ़त दिलाई थी, लेकिन एंजो फर्नांडीज ने 85वें मिनट में बराबरी का गोल किया और मार्टिनेज ने स्टॉपेज टाइम में गोल करके 2-1 से जीत हासिल कर अर्जेंटीना को फाइनल में पहुंचा दिया. 

मेसी का करिश्मा और लामिन यमाल की क्रिएटिविटी

मेसी ने इस टूर्नामेंट में 8 गोल किए हैं और 39 साल की उम्र में भी वे अर्जेंटीना के अभियान की मुख्य ताकत बने हुए हैं. वहीं, स्पेन ने अपनी सफलता बॉल पर कब्जा रखने और मजबूत डिफेंस के दम पर हासिल की है, जिसमें रोड्री मिडफील्ड संभाले हुए हैं और युवा टैलेंट लामिन यमाल अपनी तेजी और क्रिएटिविटी से टीम में नयापन ला रहे हैं.

किस टीम में कितना दम 

आंकड़ेअर्जेंटीनास्पेन
किए गए गोल1913
खाए गए गोल71
गोल करने की कोशिशें113129
टारगेट पर गोल की कोशिशें4642
कुल पास4,7724,592
पासिंग एक्यूरेसी91%91%
क्रॉसिंग एक्यूरेसी33%21%
येलो कार्ड96
गोलकीपिंग सेव914
खेल के दौरान तय की गई दूरी
 
813km799km
पासिंग एक्यूरेसीक्रिस्टियन रोमेरो 97%
 
पाउ कुबारसी 97%

स्पेन और अर्जेंटीना, हेड टू हेड

स्पेन और अर्जेंटीना के बीच अब कुल 14 मैच खेले गए हैं जिसमें दोनों ने 6-6 मैच जीते हैं. जिसमें 2 मैच ड्रा रहे हैं. वर्ल्ड कप में दोनों की अब तक सिर्फ एक भिड़ंत हुई है। 1966 में अर्जेंटीना ने स्पेन को 2-1 से हराया था, आखिरी बार दोनों की भिडंत 2018 में हुई थी, जब दोनों टीमों के बीच एक दोस्ताना मैच खेला गया था. जिसमें  स्पेन ने अर्जेंटीना को 6-1 से हराने में सफलता हासिल की थी. 

क्लब के साथी, फाइनल में एक दूसरे के प्रतिद्वंद्वी

क्लबअर्जेंटीनास्पेन
एटलेटिको डी मैड्रिडजुआन मुसो, जूलियन अल्वारेज़  निको गोंजालेज (एमएफ), थियागो अल्माडा, गिउलिआनो शिमोन, नहुएल मोलिना मार्क पबिल, मार्कोस लोरेंटे, एलेक्स बेना
 
बायर लेवरकुसेन
 
एक्ज़ेक्विएल पलासियोसएलेक्स ग्रिमाल्डो
टॉटनहैम हॉटस्पर
 
क्रिस्टियन रोमेरोपेड्रो पोरो
चेल्सीएंज़ो फर्नांडीज 
 
मार्क कुकुरेला

संभावित शरुआती  XI

स्पेन: उनाई सिमोन (गोलकीपर), पेड्रो पोरो, पाउ कुबार्सी, आयमेरिक लापोर्टे, मार्क कुकुरेला, रोड्री (कप्तान), फेबियन रुइज, लामिन यमाल, दानी ओल्मो, एलेक्स बेएना, मिकेल ओयारजाबाल

अर्जेंटीना: एमिलियानो मार्टिनेज (गोलकीपर), नहुएल मोलिना, क्रिस्टियन रोमेरो, लिसांद्रो मार्टिनेज, निकोलस टैग्लियाफिको, लिएंड्रो परेडेस, एलेक्सिस मैक एलिस्टर, एंजो फर्नांडीज, गिउलियानो सिमियोने, लियोनेल मेसी (कप्तान), जूलियन अल्वारेज

ये भी पढ़ें- Messi vs Yamal: तब के 19 साल के मेसी और अभी के 19 साल के यमाल में किसमें कितना है दम, जानें

ये भी पढ़ें- FIFA World Cup 2026 : गोल्डन बूट, गोल्डन बॉल, गोल्डन ग्लव की रेस में कौन-कौन शामिल, किसे मिलेगा 'गोल ऑफ़ द टूर्नामेंट' का अवार्ड, जानें सबकुछ

ये भी पढ़ें- Kylian Mbappe: FIFA वर्ल्ड कप के एक सीजन में सबसे ज्यादा गोल करने वाले दुनिया के 5 खिलाड़ी, काइलियन एम्बाप्पे पहुंचे इस नंबर पर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
2026 FIFA World Cup, Lionel Messi, Football
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com