विज्ञापन

साफ हुई क्वार्टर फाइनल की तस्वीर: इन 8 टीमों ने किया क्वालीफाई, जानें किससे होगी किसकी भिड़ंत, ऐसा है पूरा शेड्यूल

राउंड ऑफ 16 के बाद टीमें अब क्वार्टर फाइनल में भिड़ेंगी, जिसके बाद सेमीफाइनल और खिताबी मुकाबला होगा. क्वार्टर फाइनल के लिए आठों टीमें तय हो गई हैं.

साफ हुई क्वार्टर फाइनल की तस्वीर: इन 8 टीमों ने किया क्वालीफाई, जानें किससे होगी किसकी भिड़ंत, ऐसा है पूरा शेड्यूल
FIFA World Cup 2026 Quarterfinal Full schedule

फीफा वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच अब अपने आखिरी चरण में पहुंच गया है. विश्व चैंपियन बनने की रेस में अब सिर्फ 8 टीमें बची हैं. कई यादगार मुकाबलों और बड़े उलटफेर वाले एक ज़बरदस्त राउंड ऑफ़ 16 के बाद, अब फैंस का ध्यान क्वार्टर फ़ाइनल पर है, जहां चार बड़े मुक़ाबले इस साल के सेमीफ़ाइनलिस्ट का फ़ैसला करेंगे. नॉकआउट स्टेज में फैंस को पहले ही काफ़ी ड्रामा दिखा है. नॉर्वे ने पांच बार की चैंपियन ब्राज़ील को 2-1 से हराकर बाहर किया. जबकि स्पेन ने मिकेल मेरिनो के स्टॉपेज-टाइम विनर गोल की बदौलत पुर्तगाल को हरा दिया. डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना भी बड़ी मुश्किल से क्वालीफाई करने में सफल हुई. 

क्वार्टर फाइनल के लिए अर्जेंटीना, स्विट्जरलैंड, इंग्लैंड, मोरक्को, फ्रांस, नॉर्वे, इंग्लैंड, स्पेन, बेल्जियम क्वालीफाई कर चुके हैं. क्वार्टर-फ़ाइनल 9 से 11 जुलाई के बीच होने हैं. जहा. दुनिया के टॉप देश सेमीफाइनल के लिए जंग करेंगे. चारों क्वार्टर फाइनल अमेरिका के चार अलग-अलग स्टेडियम में खेले जाएंगे- फॉक्सबोरो में जिलेट स्टेडियम, इंगलवुड में सोफी स्टेडियम, मियामी गार्डन्स में हार्ड रॉक स्टेडियम और कैनसस सिटी में एरोहेड स्टेडियम.

पहला क्वार्टर फ़ाइनल मुकाबला 10 जुलाई को फ्रांस और मोरक्को के बीच खेला जाएगा. मोरक्को ने जहां कनाडा को 3-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई थी तो फ्रांस ने पराग्वे को हराया था. इस मैच का रोमांच देखने के लिए फैंस को देर रात जागना पड़ेगा. क्योंकि यह मुकाबला भारतीय समयानुसार 1:30 बजे शुरू होगा.

स्पेन और बेल्जियम शनिवार को दूसरे क्वार्टरफाइनल में भिड़ेंगे. बेल्जियम ने यूनाइटेड स्टेट्स को 4-1 से रौंदा था. रेड कार्ड विवाद को लेकर यह मुकाबला काफी सुर्खियों में रहा. जबकि स्पेन ने रोनाल्डो की पुर्तगाल को हराकर इस दौर में जगह बनाई है. स्पेन टूर्नामेंट में अभी तक एक भी गोल नहीं खाया है. ऐसे में बेल्जियम के लिए आगे का सफर मुश्किल होगा. 

रविवार को दो ब्लॉकबस्टर मैच हैं. एर्लिंग हालैंड की नॉर्वे टीम का सामना हैरी केन की इंग्लैंड से होगा. नॉर्वे ने पिछले राउंड में ब्राज़ील को बाहर कर दिया था, जबकि इंग्लैंड ने मेक्सिको को 3-2 से हराकर आखिरी आठ में अपनी जगह पक्की की. जबकि अर्जेंटीना का सामना स्विट्जरलैंड से होगा. ऐरोडेड स्टेडियम में यह मुकाबला 12 जुलाई को सुबह 6:30 बजे शुरू होगा. जबकि नॉर्वे-इंग्लैंड का मैच उससे कुछ घंटे पहले देर रात 2:30 बजे होगा.

ऐसा है पूरा शेड्यूल

  • 10 जुलाई- मोरक्को बनाम फ़्रांस- रात 1:30 बजे (9 जुलाई की देर रात)
  • 11 जुलाई- नॉर्वे बनाम इंग्लैंड- रात 12:30 बजे (10 जुलाई की देर रात)
  • 12 जुलाई- स्पेन बनाम बेल्जियम- रात 2:30 बजे (11 जुलाई की देर रात)
  • 12 जुलाई- अर्जेंटीना बनाम स्विट्ज़रलैंड- सुबह 6:30 बजे
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
2026 FIFA World Cup, Football
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com