विज्ञापन

'हमारी टीम सबसे ज़्यादा परेशान है': ईरान के कोच ने FIFA और US पर बर्ताव को लेकर निशाना साधा

ईरान के हेड कोच आमिर घालेनोई ने फीफा विश्व कप ग्रुप जी के पहले मैच में न्यूजीलैंड के साथ 2-2 से ड्रॉ होने के बाद अपनी टीम के यात्रा योजना में अचानक हुए बदलाव पर निराशा जताई.

'हमारी टीम सबसे ज़्यादा परेशान है': ईरान के कोच ने FIFA और US पर बर्ताव को लेकर निशाना साधा
Iran head coach Amir Ghalenoei said Our team is most oppressed in Tournament

न्यूजीलैंड के खिलाफ 2-2 से ड्रॉ खेलने के बाद ईरान के कोच ने फीफा और अमेरिका पर बुरे बर्ताव को लेकर निराशा साधते हुए कहा है कि उनकी टीम मौजूदा वर्ल्ड कप में सबसे अधिक परेशान टीम है. ईरान के कप्तान मेहदी तारेमी, मिडफील्डर मोहम्मद मोहेबी और हेड कोच आमिर घालेनोई ने बताया कि उन्हें मैच के तुरंत लॉस एंजिल्स छोड़ने के लिए कहा गया था. मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में घालेनोई ने कहा, "उनकी टीम को अचानक बताया गया कि उन्हें लॉस एंजिल्स में मैच के तुरंत बाद मेक्सिको लौटना होगा. टीम को पहले बताया गया था कि वे मंगलवार लंच तक अमेरिका में रह सकती हैं, लेकिन जैसे ही मैच खत्म हुआ, ट्रिप प्लान बदल गया."

ईरान के कोच ने फीफा और अमेरिका के बर्ताव पर निशाना साधते हुए आगे कहा,"मैच के बाद उन्होंने कहा कि हमें तुरंत जाना होगा. हमें प्लेन में बैठकर तिजुआना में अपने कैंप में लौटने के लिए कहा गया है, और हम इससे परेशान हैं. वे हमें जल्दी वापस जाने के लिए मजबूर कर रहे हैं. वे हालात को और मुश्किल बना रहे हैं और मुश्किलें खड़ी कर रहे हैं, लेकिन हम इसे अपना श्रेष्ठ करने से रोकने नहीं देंगे."

कोच ने यह भी दावा किया कि टूर्नामेंट की तैयारी के दौरान ईरान को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा. उन्होंने कहा,"हमें मैच से दो रात पहले पहुंचना था, लेकिन उन्होंने इजाजत नहीं दी. हमें आज रात यहीं रुकना था और लंच टाइम पर लौटना था. मुझे लगता है कि हमारी टीम पूरे विश्व कप में सबसे ज्यादा परेशान है. हमारा फेडरेशन यहां नहीं है, हमारा मीडिया यहां नहीं है, हमारा मैनेजमेंट यहां नहीं है." ईरान के स्ट्राइकर मेहदी तारेमी ने हालात को बहुत बुरा मानते हुए कहा,"यह खिलाड़ियों और स्टाफ के लिए बहुत चिंता की बात है. हम बस इस हालात से थक चुके हैं. यह बहुत बुरा है, और इसका असर हमारी टीम पर पड़ता है."

वर्ल्ड कप में ईरान का शामिल होना अनिश्चितता की वजह से खराब हुआ है, जो मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध और उससे जुड़ी सुरक्षा चिंताओं से जुड़ा है. इस बीच, फीफा अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो ने न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच के बाद ईरान टीम के ड्रेसिंग रूम में जाकर खिलाड़ियों से मुलाकात की.

ईरान की यात्रा से जुड़ी चिंताएं ग्रुप स्टेज में भी जारी रह सकती हैं. उनका अगला ग्रुप जी मैच बेल्जियम के खिलाफ रविवार को सोफी स्टेडियम में होना है.

यह भी पढ़ें: 'श्रीलंकाई खिलाड़ियों' ने वैभव सूर्यवंशी से जताया अफसोस, पहले ही मैच से पीछे लगा था यह खिलाड़ी- रिपोर्ट

यह भी पढ़ें: फीफा वर्ल्ड कप 2026: लियोनल मेस्सी के निशाने पर होंगे ये 5 वर्ल्ड रिकॉर्ड

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
IR Iran, 2026 FIFA World Cup, Football
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com