विज्ञापन

मैदान पर कदम रखते ही नेमार ने रचा इतिहास, ब्राजील ने स्कॉटलैंड को को रौंदा किया नॉकआउट के लिए क्वालीफाई

स्कॉटलैंड के खिलाफ नेमार भले ही कोई गोल नहीं कर पाए, लेकिन नंबर-10 की जर्सी पहनकर जब वह मैदान पर उतरे तो उन्होंने इतिहास रच दिया.

मैदान पर कदम रखते ही नेमार ने रचा इतिहास, ब्राजील ने स्कॉटलैंड को को रौंदा किया नॉकआउट के लिए क्वालीफाई
Brazil beat Scotland by 3-0, Neymar Script History

ब्राजील ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कॉटलैंड को 3-0 से हराकर फीफा वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ 32 में अपनी जगह पक्की कर ली. मियामी के हार्ड रॉक स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में स्टार खिलाड़ी विनीसियस जूनियर ने दो गोल दागे, जबकि मैथियस कुन्हा ने एक गोल किया.  इस मुकाबले में नेमार की लंबे समय बाद ब्राजील की टीम में वापसी हुई. नेमार कोई गोल को नहीं कर पाए, लेकिन उन्होंने एक मेगा रिकॉर्ड अपने नाम किया, जो इससे पहले सिर्फ पेले कर पाए थे. 

ब्राजील ने शुरुआत से किया अटैक 

ब्राजील ने मैच की शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया और स्कॉटलैंड पर लगातार दबाव बनाए रखा. मैच के छठे मिनट में ही ब्राजील ने 1-0 की बढ़त हासिल की. स्कॉटलैंड के डिफेंस से हुई गलती का फायदा उठाते हुए विनीसियस जूनियर ने शानदार गोल दागा. विनीसियस ने यह टूर्नामेंट का अपना चौथा गोल दागा और वह इस गोल के साथ ही गोल्डन बूट की रेस में शामिल हो गए हैं. उन्होंने किलियन एम्बाप्पे और एरलिंग हालैंड की बराबरी कर ली है.

विनीसियस ने दागे दो गोल

पहले गोल के बाद भी ब्राजील का दबदबा जारी रहा. विनीसियस ने एक और गोल किया था, लेकिन वीडियो असिस्टेंट रेफरी (वीएआर) की जांच के बाद उसे फाउल करार देते हुए रद्द कर दिया गया. हालांकि, पहले हाफ के अतिरिक्त समय में विनीसियस ने हाथ आए मौके को भुनाया और ब्राजील को मैच में 2-0 से आगे कर दिया. ब्रूनो गिमाराइश के बेहतरीन क्रॉस पर विनीसियस ने शानदार हेडर मारते हुए गेंद को गोल पोस्ट में पहुंचाया.

ब्राजील का डिफेंस नहीं भेद पाया स्कॉटलैंड

स्कॉटलैंड ने मैच में वापसी करने की कई बार कोशिश की, लेकिन वह ब्राजील के मजबूत डिफेंस को नहीं भेद सका. ब्राजील का तीसरा गोल मैथियस कुन्हा ने किया. ब्रूनो गुइमारेस के बेहतरीन पास पर कुन्हा ने शानदार फिनिश करते हुए टीम की बढ़त 3-0 कर दी. इस गोल ने ब्राजील की जीत पर मुहर लगाने का काम किया.

नेमार ने रचा इतिहास

3-0 की बढ़त बनाने के बाद लगभग तीन साल बाद नेमार ब्राजील की जर्सी में मैदान पर उतरे. नेमार पूरी तरह से फिट और अच्छी लय में दिखाई दिए.  76वें मिनट में सब्स्टीट्यूट के तौर पर मैदान पर उतरे. नेमार कोई गोल तो नहीं कर पाए लेकिन उन्होंने एक रिकॉर्ड जरूर अपने नाम किया. नेमार चार अलग-अलग वर्ल्ड कप में नंबर 10 की शर्ट पहनने वाले पहले ब्राज़ीलियाई खिलाड़ी हैं. इससे पहले वह 2014, 2018 और 2022 में नंबर-10 की जर्सी में खेल चुके हैं. 

इस जीत के साथ ही ब्राजील ने राउंड ऑफ 32 में अपनी जगह पक्की कर ली है. टीम ग्रुप सी में पहले स्थान पर रही और अब 30 जून को टीम का सामना ग्रुप एफ की उपविजेता से होगा.

यह भी पढ़ें: 'सिलेक्शन इस बारे में नहीं होना चाहिए कि रोहित-विराट-बुमराह के लिए क्या अच्छा' संजय मांजरेकर का चौंकाने वाला बयान

यह भी पढ़ें: 'अभी फैसला करो' रोहित-कोहली के 2027 वर्ल्ड कप में जगह को लेकर अश्विन का गंभीर को साफ संदेश

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Neymar Junior, Brazil, Football, 2026 FIFA World Cup
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com